Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 Updates: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 12 वीं पास उम्मीदवार इस पद के लिए 22 अप्रैल 2022 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की भर्ती मालदा और उत्तर दिनाजपुर में पीएनबी की शाखाओं में की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 6 पदों को बरा जाएगा, जिसमें से 5 मालदा और 1 उत्तर दिन्जापुर के लिए हैं। पीएनबी बैंक चपरासी भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों को अंतिम तिथि पर या उससे पहले कार्यालय में ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से आवेदन भेजना होगा।

वहीं, अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के पदों के लिए अंतिम तिथि 13 मई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 259 पदों को भरा जाएगा। इसमें अंग्रेजी, हिन्दी, पॉलिटिकल साइंस, जियोग्राफी, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, एग्रीकल्चरऔर हॉर्टिकल्चर के शामिल हैं।

Live Updates

Sarkari Naukri: देश के कई राज्यों के सरकारी विभागों में भर्ती निकली है। जो युवा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इस ब्लॉग के जरिए संबंधित जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा कई सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़ी जानकारी भी आपको इस ब्लॉग में मिल जाएगी।

14:00 (IST) 17 Apr 2022
BSF Recruitment 2022: यह उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। जबकि, अन्य पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में 3 साल का डिप्लोमा पास होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

13:32 (IST) 17 Apr 2022
BSF Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन?

इंस्पेक्टर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 7 के तहत 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को लेवल 6 के तहत 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

13:02 (IST) 17 Apr 2022
BSF Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से इंस्पेक्टर के 1 पद, सब इंस्पेक्टर के 57 पद और जूनियर इंजीनियर / सब इंस्पेक्टर के 32 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

12:31 (IST) 17 Apr 2022
BSF Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

सीमा सुरक्षा बल ने सब इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं।

12:07 (IST) 17 Apr 2022
India Post Recruitment 2022: इस तारीख से पहले करना होगा आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 9 मई 2022 तक भेज सकते हैं।

11:26 (IST) 17 Apr 2022
India Post Recruitment 2022: कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार कक्षा 8वीं पास होना चाहिए या फिर मान्यता प्राप्त टेक्निकल इंस्टीट्यूट से संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट होना चाहिए।

11:02 (IST) 17 Apr 2022
India Post Recruitment 2022: ग्रुप सी पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय डाक में कुल 9 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, मकैनिक (मोटर व्हीकल) के 5 पद, इलेक्ट्रिकल के 2 पद, टायरमैन के 1 पद और ब्लैकस्मिथ के 1 पद शामिल हैं।

09:57 (IST) 17 Apr 2022
India Post Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

भारतीय डाक ने स्किल्ड आर्टिसन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी उम्मीदवार 9 मई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

09:31 (IST) 17 Apr 2022
EIL Recruitment 2022: इस तारीख से पहले करना होगा आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट engineersindia.com पर 18 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

09:01 (IST) 17 Apr 2022
EIL Recruitment 2022: यह उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

08:32 (IST) 17 Apr 2022
EIL Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन?

जूनियर ड्राफ्ट्समैन ग्रेड I पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 26500 रुपए से 115000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, जूनियर ड्राफ्ट्समैन ग्रेड II पदों के लिए उम्मीदवारों को 25000 रुपए से 1 लाख रुपए महीने तक वेतन मिलेगा।

07:57 (IST) 17 Apr 2022
EIL Recruitment 2022: 60 पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर ड्राफ्ट्समैन के कुल 60 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रेड II‌ के 27 पद और ग्रेड I के 33 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

07:15 (IST) 17 Apr 2022
EIL Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने जूनियर ड्राफ्ट्समैन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट engineersindia.com पर 18 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

22:04 (IST) 16 Apr 2022
Havaldar Recruitment 2022: कहां होगी पोस्टिंग

बता दें कि सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) का मुख्यालय ग्वालियर, एमपी में और शाखा कार्यालय नीमच, मध्य प्रदेश, लखनऊ, उत्तर प्रदेश और कोटा, राजस्थान में हैं। इसलिए, चयनित सीबीएन उम्मीदवारों को विभिन्न कार्यालयों में कहीं भी तैनात किया जा सकता है।

21:37 (IST) 16 Apr 2022
Havaldar Recruitment 2022: शारीरिक मानक

पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 157.5 सेमी होनी चाहिए। गढ़वाली, असमिया ,गोरखा और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को इसमें 5 सेंटीमीटर की छूट दी जाएगी। महिला उम्मीदवारों की उंचाई 152 सेमी होनी चीहिए। इसमे गढ़वाली, असमिया, गोरखा और अनुसूचित जनजाति की महिला उम्मीदवारों को 2.5 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी।

21:12 (IST) 16 Apr 2022
Havaldar Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया

हवलदार के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। आयोग पेपर-I में सीसीए-वार और श्रेणी-वार कट-ऑफ तय कर सकता है।

20:38 (IST) 16 Apr 2022
Havaldar Recruitment 2022: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 22 मार्च 2022

ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट- 30 अप्रैल 2022

शुल्क भुगतान करने की लास्ट डेट- 2 मई 2022

चालान जनरेट करने की लास्ट डेट- 3 मई 2022

कंप्यूटर आधारित परीक्षा- जुलाई 2022

20:06 (IST) 16 Apr 2022
Havaldar Recruitment 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी हवलदार भर्ती 2022 के तहत कुल 3603 पदों को भरा जाएगा। इसके तहत बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, दिल्ली, गोवा, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पुणे, रांची, गुवाहाटी और वडोदरा समेत अन्य शहरों में भर्ती की जाएगी।

19:36 (IST) 16 Apr 2022
Havaldar Recruitment 2022: हवलदार के पदों पर निकाली भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग हवलदार की भर्ती के लिए एक प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। इसके तहत केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर, सीमा शुल्क बोर्ड और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

18:53 (IST) 16 Apr 2022
Ministry of Defence Recruitment 2022: आवेदन पत्र कैसे डाउनलोड करें

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र को "सचिव, रक्षा विभाग, कमरा नंबर 199-सी, साउथ ब्लॉक, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली -110011" पर 2 मई 2022 (सोमवार) को या उससे पहले तक जमा करना होगा।

18:31 (IST) 16 Apr 2022
Ministry of Defence Recruitment 2022: आवश्यक शैक्षिक योग्यता

प्रशासनिक सदस्य - ट्रिब्यूनल नियम 2027 के अनुसार, तीन साल की अवधि के लिए मेजर जनरल या उससे ऊपर का पद धारण कर चुका उम्मीदवार ही प्रशासनिक सदस्य के रूप में नियुक्ति के लिए योग्य है।

18:02 (IST) 16 Apr 2022
Ministry of Defence Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ता

आवेदन पत्र रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बल न्यायाधिकरण की वेबसाइटों www. mod.qov. in और http://www.aftdelhi.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। रक्षा मंत्रालय भर्ती 2022 के तहत कुल 24 पदों को भरा जाएगा, जिसमें एडमिनिस्ट्रेटिव मेंबर के 12 पद और न्यायिक सदस्य के 12 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।

17:25 (IST) 16 Apr 2022
Ministry of Defence Recruitment 2022: रक्षा मंत्रालय में इन पदों पर निकली भर्ती

रक्षा मंत्रालय (MOD) ने प्रशासनिक और न्यायिक सदस्य के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 मई 2022 तक ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।

17:02 (IST) 16 Apr 2022
Teacher Recruitment 2022: आवेदन कैसे करें?

आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें।

आप https://sso.rajasthan.gov.in पर जाकर लॉग इन भी कर सकते हैं।

इसके बाद भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करें।

ओटीआर के बाद अपना विवरण भरें।

अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

17:01 (IST) 16 Apr 2022
Teacher Recruitment 2022: आवेदन कैसे करें?

आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें।

आप https://sso.rajasthan.gov.in पर जाकर लॉग इन भी कर सकते हैं।

इसके बाद भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करें।

ओटीआर के बाद अपना विवरण भरें।

अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

16:32 (IST) 16 Apr 2022
Teacher Recruitment 2022: 500 आंकों की होगी परीक्षा

सफलतापूर्वक आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि आरपीएससी सीनियर टीचर परीक्षा 500 अंकों की होगी। पहला पेपर 200 अंकों का होगा, जिसमें प्रश्नों की संक्या 100 होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं, दूसरा पेपर 300 अंक का होगा और इसके लिए 2 घंटे 30 मिनच का समय दिया जाएगा।

16:05 (IST) 16 Apr 2022
Teacher Recruitment 2022: वैकेंसी की संख्या

अंग्रेज़ी- 1668 पद

हिन्दी- 1298 पद

गणित- 1613 पद

संस्कृत- 1800 पद

विज्ञान - 1565 पद

सामाजिक अध्ययन- 640 पद

पंजाबी- 70 पद

उर्दू- 106 पद

15:48 (IST) 16 Apr 2022
Teacher Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से अंग्रेजी, हिंदी, गणित, संस्कृत सहित अन्य विषय में शिक्षकों के 9700 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने संबंधित विषय में स्नातक और डिग्री या डिप्लोमा पूरा कर लिया है, वे आरपीएससी शिक्षक भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

14:56 (IST) 16 Apr 2022
Teacher Recruitment 2022: लिखित परीक्षा के आधार पर चयन

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (पेपर 1 और पेपर 2) के आदार पर किया जाएगा। उम्मीदवार आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

14:31 (IST) 16 Apr 2022
Teacher Recruitment 2022: सीनियर टीचर के 9000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में र्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके माध्यम से सीनियर टीचर ग्रेड 2 के पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार RPSC Senior Teacher Grade 2 पदों के लिए 10 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी निकली है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से उम्मीदवार लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ ही सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़े अपडेट्स जान सकते हैं। ‌इसके साथ ही यहां हम आपको भर्ती के लिए जरूरी योग्यता के अलावा अन्य आवश्यक जानकारी भी बताएंगे।