Sarkari Naukri: युवाओं के लिए भारतीय नौसेना में भर्ती होने का बड़ा मौका है। भारतीय नौसेना ने 4 वर्षीय बीटेक डिग्री कोर्स कैडेट एंट्री स्कीम का नोटिफिकेशन जारी किया है। एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच में 30 पद रिक्त हैं और एजुकेशन में 5 पद रिक्त हैं। कैंडीडेट्स की भर्ती का आधार जेईई मेन एग्जाम का स्कोर होगा। इसी के आधार पर कैंडीडेट्स को एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा आईटीआई इंस्ट्रक्टर के कई पदों पर भर्ती निकली है। 18 जनवरी 2022 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती के तहत 2504 रिक्त पद भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Live Updates
19:03 (IST) 20 Jan 2022
Medical Service Recruitment 2022: आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार 20 जनवरी से 9 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी अभ्यर्थी ने गलत जानकारी दी तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। कानूनी कार्रवाइयों के अलावा, ऐसे उम्मीदवार को भविष्य की परीक्षा / भर्ती से वंचित किया जा सकता है।

18:37 (IST) 20 Jan 2022
Medical Service Recruitment 2022: उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता

सरकार या सरकार द्वारा अनुमोदित निजी सहायक नर्स मिडवाइफ स्कूल से एएनएम योग्यता जिसे भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त हो। बता दें कि इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

18:06 (IST) 20 Jan 2022
Medical Service Recruitment 2022: आवेदन की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2022

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आज यानी 20 जनवरी 2022 से आधिकारिक वेबसाइट mrbonline.in पर शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2022 है। बता दें कि यह भर्ती केवल दिव्यांग व्यक्तियों की श्रेणी के लिए ही है।

17:36 (IST) 20 Jan 2022
Medical Service Recruitment 2022: ग्राम स्वास्थ्य नर्स के पदों पर निकली नौकरी

तमिलनाडु चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड (Tamil Nadu Medical Services Recruitment Board) ने ग्राम स्वास्थ्य नर्स (Village Health Nurse) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके जरिए 39 पदों पर भर्ती की जाएगी।

17:07 (IST) 20 Jan 2022
ESIC Recruitment 2022: 81000 तक मिलेगी सैलरी

अपर डिवीजन क्लर्क- 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार 25,500 से 81,100 रुपये।

स्टेनोग्राफर-पे लेवल- 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार 25,500-81,100 रुपये।

मल्टी टास्किंग स्टाफ- 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार 18,000-56,900 रुपये।

16:23 (IST) 20 Jan 2022
ESIC Recruitment 2022: उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता

अपर डिवीजन क्लर्क- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष की डिग्री। ऑफिस सूट और डेटाबेस के उपयोग सहित कंप्यूटर का ज्ञान।

स्टेनोग्राफर – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12 वीं कक्षा पास या समकक्ष।

मल्टी टास्किंग स्टाफ – मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष।

15:50 (IST) 20 Jan 2022
ESIC Recruitment 2022: इन पदं पर होगी भर्ती

अपर डिवीजन क्लर्क- 66 पद

स्टेनोग्राफर- 4 पद

मल्टी टास्किंग स्टाफ- 60 पद

15:20 (IST) 20 Jan 2022
ESIC Recruitment 2022: 130 रिक्त पदों पर की जाएगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 130 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरण देख सकते हैं।

14:44 (IST) 20 Jan 2022
ESIC Recruitment 2022: क्लर्क, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत कई पदों पर वैकेंसी

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने केरल क्षेत्र में अपर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।

14:07 (IST) 20 Jan 2022
Indian Navy Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

कैंडीडेट साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास हो और उसके पीसीएम में 70 फीसदी मार्क्स और इंग्लिश में 50 फीसदी मार्क्स होने चाहिए। इसके अलावा कैंडीडेट के पास JEE Main 2021 का स्कोर होना जरूरी है।

13:29 (IST) 20 Jan 2022
Indian Navy Recruitment 2022: कैसे कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 27 जनवरी तक जारी रहेगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडीडेट का जन्म 2 जनवरी 2003 से 1 जुलाई 2005 के बीच हुआ हो।

12:45 (IST) 20 Jan 2022
Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में निकली भर्ती

भारतीय नौसेना ने 4 वर्षीय बीटेक डिग्री कोर्स कैडेट एंट्री स्कीम का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल रिक्त पद 35 हैं और इसमें भर्ती जेईई मेन एग्जाम के स्कोर के आधार पर होगी। इसी आधार पर कैंडीडेट्स को एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।