Sarkari Naukri: आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) द्वारा देश के आर्मी स्कूलों (Army Schools) में शिक्षकों के 8700 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कल यानी 28 जनवरी को आवेदन की आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरी कर लें। इस भर्ती के जरिए TGT, PGT और PRT टीचर के रिक्त पद भरे जाएंगे। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू हुई थी और परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 फरवरी को जारी किए जाएंगे। ये परीक्षा 19 और 20 फरवरी को होगी और नतीजे 28 फरवरी 2022 को आएंगे।
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) में अप्रेंटिस के 150 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए DRDO की आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर विजिट करें। आवेदन की प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू हो गई है और आवेदन की आखिरी तारीख 7 फरवरी है। इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 40 पद हैं और टेक्निकल डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 60 पद हैं। इसके अलावा आईटीआई अप्रेंटिस के लिए 50 पद रिक्त हैं। आवेदन के लिए कैंडीडेट्स की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022: देशभर में कई सरकारी विभागों में भर्तियां निकली हैं। अगर आप इन भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इनसे जुड़ी जानकारी पाना चाहते हैं तो इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल / प्रोफिशिएंसी / फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 18 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इंजीनियरिंग असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय से इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, टेक्निकल अटेंडेंट पदों के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 26 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में इंजीनियरिंग असिस्टेंट और टेक्निकल अटेंडेंट के कुल 137 पदों पर भर्ती की जाएगी। इंजीनियरिंग असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25000 रुपए से 105000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, टेक्निकल अटेंडेंट पद के लिए 23000 रुपए से 78000 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने पाइपलाइन डिविजन में नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर 18 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 24 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एससी एसटी ओबीसी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में M.Sc. की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों का मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से साइंटिफिक ऑफिसर के कुल 44 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, फिजिक्स डिसिप्लिन के लिए 15 पद, केमिस्ट्री डिसिप्लिन के लिए 16 पद और बायोलॉजी डिस्प्रिन के लिए 13 पद शामिल हैं। साइंटिफिक ऑफीसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 12 के तहत 56100 रुपए से 177500 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन ने साइंटिफिक ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in या mppsc.nic.in या mppsc.com पर 24 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर 12 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल, ओबीसी और महिला उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, एससी / एसटी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 450 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार के पास बैचलर्स डिग्री के अलावा कैंटीन सर्विस या होटल मैनेजमेंट में न्यूनतम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
इस प्रक्रिया के माध्यम से ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के 26 पद और मैनेजर के 1 पद पर भर्ती की जाएगी। ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 20202 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, मैनेजर पदों के लिए 30,000 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड ने ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (OTA) और मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर 12 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर इंजीनियर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 26270 से 65020 रुपए तक और जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए 20220 से 51640 रुपए तक वेतन दिया जाएगा। जबकि, असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए 41130 से 72920 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1492 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, असिस्टेंट इंजीनियर के 533 पद, जूनियर इंजीनियर के 599 पद और जूनियर असिस्टेंट के 360 पद शामिल हैं।
कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (KPTCL) ने जूनियर इंजीनियर, जूनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट kptcl.karnataka.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार 7 फरवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जो भी कैंडीडेट्स इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनका जन्म 2 जुलाई 1997 और 1 जनवरी 2003 के बीच होना चाहिए। कैंडीडेट्स का चयन एसएसबी के इंटरव्यू के आधार पर होगा।
भारतीय नौसेना में निकली भर्ती पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी मिलेगी। चयन के बाद उम्मीदवारों को 56,100 से 1,10,700 रुपये ग्रेड स्तर 10 के तहत वेतन मिलेगा।
भारतीय नौसेना में ये भर्ती सूचना प्रौद्योगिकी के लिए एसएससी अधिकारी (कार्यकारी शाखा) पद पर होगी। रिक्त पदों की संख्या 50 है। चयनित कैंडीडेट्स आईटी सेक्टर के लिए काम करेंगे।
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 27 जनवरी, 2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख- 10 फरवरी, 2022
भारतीय नौसेना में कई पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्ती 50 एसएससी (शॉर्ट सर्विस कमीशन) अधिकारी के पदों के लिए हैं। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र आईटी होगा। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर विजिट करें।
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 8 जनवरी, 2022 से 17 फरवरी 2022 तक भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 4000 की जगह अब 6000 कांस्टेबल के रिक्त पद भरे जाएंगे।
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए 2 हजार अतिरिक्त पदों को बढ़ा दिया गया है। अब 4 हजार पदों पर भर्ती की जगह 6 हजार पदों पर भर्ती होगी। शिवराज सरकार के इस फैसले से युवाओं के लिए पुलिस में नौकरी पाने के अवसर बढ़ गए हैं।
स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- What’s New के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- DRDO GTRE Apprentice Degree / Diploma / ITI Trainee Recruitment 2022-23 के लिंक पर जाएं।
स्टेप 4- Apply Here पर क्लिक करें।
स्टेप 5- मांगी गई जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 6- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
इन पदों पर जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयु 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में छूट है। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 के अनुसार होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू हुई है और 7 फरवरी तक आवेदन किया जा सकेगा। रिक्त पदों की संख्या 150 है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर जाएं।
