Indian Army Bharti 2022, Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 : ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने इन्वेस्टिगेटर और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BECIL Investigator Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर 25 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में ओरियंटेशन कोर्स फॉर इंजीनियरिंग ग्रैजुएट्स एंड साइंस पोस्ट ग्रेजुएट्स (OCES 2022) और डीएई ग्रैजुएट फैलोशिप स्कीम फॉर इंजीनियरिंग ग्रैजुएट्स एंड फिजिक्स ग्रैजुएट्स (DGFS 2022) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 जनवरी 2022 से शुरू की जा चुकी है।
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्दन रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार Northern Railway Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 27 जनवरी 2022 तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 दिसंबर से शुरू की जा चुकी है।
सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स या मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है।
सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स या मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, असिस्टेंट मैनेजर (जनरल) के 80 पद, असिस्टेंट मैनेजर (लीगल) के 16 पद, असिस्टेंट मैनेजर (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) के 14 पद, रिसर्च के 7 पद और ऑफिशियल लैंग्वेज के 3 पद शामिल हैं।
सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर 24 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 17 जनवरी 2022 से 10 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, बिहार राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों को 200 रुपए शुल्क देना होगा।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से केमिस्ट्री / एनवायरमेंटल साइंस में बीएससी की डिग्री या फिर केमिस्ट्री / सिविल / एनवायरमेंटल साइंस / पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग /आर्किटेक्चर में बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट पब्लिक सैनिटरी एंड वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर के कुल 286 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के 115 पद, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 28 पद, ईबीसी कैटेगरी के 51 पद, ओबीसी कैटेगरी के 34 पद, बीसी (महिला) कैटेगरी के 9 पद, एससी कैटेगरी के 46 पद और एसटी कैटेगरी के 3 पद शामिल हैं।
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट पब्लिक सैनिटरी एंड वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 17 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 20 जनवरी से 28 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस में कर्मशाला कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए या शेर उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में आईटीआई पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से 120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस रेडियो कैडर में वर्कशॉप स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 20 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
