Indian Army Bharti 2022, Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 : ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने इन्वेस्टिगेटर और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BECIL Investigator Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर 25 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में ओरियंटेशन कोर्स फॉर इंजीनियरिंग ग्रैजुएट्स एंड साइंस पोस्ट ग्रेजुएट्स (OCES 2022) और डीएई ग्रैजुएट फैलोशिप स्कीम फॉर इंजीनियरिंग ग्रैजुएट्स एंड फिजिक्स ग्रैजुएट्स (DGFS 2022) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 जनवरी 2022 से शुरू की जा चुकी है।
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्दन रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार Northern Railway Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 27 जनवरी 2022 तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 दिसंबर से शुरू की जा चुकी है।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 28 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार 18 जनवरी से 8 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 25 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
आईटीआई इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से आईटीआई इंस्ट्रक्टर के कुल 2504 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन कमिशन (UPSSSC) ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 18 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।
सभी योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज ईमेल आईडी projecthr@becil.com के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी / एसटी, ईडब्ल्यूएस और पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों को 350 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
सुपरवाइजर और इन्वेस्टिगेटर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर और स्थानीय भाषा की भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, इन्वेस्टिगेटर के 350 पद और सुपरवाइजर के 150 पद शामिल हैं। इन्वेस्टिगेटर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 24,000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, सुपरवाइजर पद के लिए उम्मीदवारों को 30,000 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने इन्वेस्टिगेटर और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर 25 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर 27 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, हिमाचल प्रदेश के एससी / एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए देना होगा।
नायब तहसीलदार पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में नायब तहसीलदार के कुल 20 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 10300 रुपए से 34800 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन ने नायब तहसीलदार पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं । सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर 27 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए कैंडीडेट के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए आयुसीमा 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा में एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट है। कैंडीडेट्स का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के जरिए होगा।
इस भर्ती के तहत जूनियर असिस्टेंट-कम-कंप्यूटर असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार APPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या 730 है।
आंध्र प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से निकाली गई जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 19 जनवरी को आवेदन की आखिरी तारीख है। आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2021 से शुरू हुई थी।
रिक्त पदों की संख्या 1098 है। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2040 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 52 पद हैं। चयनित उम्मीदवारों को 33800 रुपए महीने सैलरी मिलेगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा मई 2022 में आयोजित हो सकती है।
राजस्थान में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 19 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2022 से शुरु होगी।
चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से 81,100 तक का पे स्केल मिलेगा। आवेदन करने से पहले कैंडीडेट्स एक बार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 20 जनवरी 2022
आवेदन प्रक्रिया बंद होने की तारीख- 28 फरवरी 2022
परीक्षा की तारीख- जल्द घोषित की जाएगी।
अनारक्षित-552
ईडब्ल्यूएस- 137
ओबीसी (एनसीएल)- 370
एससी- 288
एसटी-27
आवेदक करने के लिए आयुसीमा 18 से 22 साल है। आवेदन करने के लिए 400 रुपए फीस भी देना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैंडीडेट मैथ और फिजिक्स के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 1374 रिक्त पद भरे जाएंगे। आवेदन करने से पहले कैंडीडेट्स एक बार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
यूपी पुलिस में भर्ती होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। यूपीपीआरपीबी ने उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो केयर में असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी 2022 से शुरू होगी और कैंडीडेट इस भर्ती के लिए 28 फरवरी 2022 तक खुद को रजिस्टर करवा सकते हैं।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने इन्वेस्टिगेटर और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर 25 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 21 जनवरी से 19 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 450 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, एससी / एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपए देना होगा।
जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या BE / B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 1098 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2040 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 52 पद शामिल हैं।
राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 19 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2022 से शुरु की जाएगी।
सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर 24 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, एससी / एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए देना होगा।
