Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022: उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UKSSSC) ने मत्स्य निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UKSSSC Matsya Nirakshak Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.uk.gov.in पर 20 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2022 निर्धारित की गई है। इसके अलावा एम्प्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) ने देशभर में मल्टी टास्किंग स्टाफ, स्टेनोग्राफर और अपर डिविजन क्लर्क के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार ESIC UDC Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर 15 जनवरी 2022 से 15 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri-Result 2022 Updates: CHECK HERE

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन कमिशन (UPSSSC) ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC ITI Instructor Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 18 जनवरी 2022 से 8 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌

Swami Vivekananda Jayanti: पढ़ाई के साथ ही स्पोर्ट्स, जिमनास्टिक और संगीत में भी रुचि लेते थे विवेकानंद, जानें उनके बारे में खास बातें

Live Updates
11:36 (IST) 13 Jan 2022
HPCL Recruitment 2022: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में भर्ती होने का मौका

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpclcareers.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी।

10:46 (IST) 13 Jan 2022
Bihar Police Recruitment 2021: क्या है सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इस परीक्षा में 100 सवाल होंगे और इसे करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा।

09:54 (IST) 13 Jan 2022
Bihar Police Recruitment 2021: क्या होनी चाहिए योग्यता

आवेदन करने के लिए कैंडीडेट 12वीं पास होना चाहिए और उसने बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा निर्गत मौलवी प्रमाण पत्र या बिहार राज्य के संस्कृत बोर्ड द्वारा निर्गत शास्त्री (अंग्रजी सहित) अथवा आचार्य (अंग्रेजी सहित) प्रमाण पत्र हासिल किया हो।

09:17 (IST) 13 Jan 2022
Bihar Police Recruitment 2021: क्या है आयुसीमा

उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से अधिक और 25 साल से कम होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2021 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग को आयुसीमा में छूट मिलेगी।

08:22 (IST) 13 Jan 2022
Bihar Police Recruitment 2021: कैसे करें आवेदन

स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट- csbc.bih.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- Bihar Police सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3- “Online Application: Click here to Submit Application for the post of Prohibition Constable” के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4– REGISTRATION वाले ऑप्शन पर जाएं।

स्टेप 5- मांगी गई डिटेल्स भरकर Registration करें।

स्टेप 6- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

08:09 (IST) 13 Jan 2022
Bihar Police Recruitment 2021: कब से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 दिसंबर 2021 से ही शुरू हो गई थी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाना होगा।

07:39 (IST) 13 Jan 2022
Bihar Police Recruitment 2021: बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती

बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर दें। रिक्त पदों की संख्या 365 है। आवेदन की आखिरी तारीख 18 जनवरी 2022 है।

21:01 (IST) 12 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: UKSSSC भर्ती 2022

उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमिशन (UKSSSC) ने मत्स्य निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.uk.gov.in पर 20 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

20:34 (IST) 12 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: MPSC भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी योग्य उम्मीदवार महाराष्ट्र असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर 27 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 719 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 449 रुपए देना होगा।

20:08 (IST) 12 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: MPSC भर्ती के लिए योग्यता

असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से लॉ की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है।

19:36 (IST) 12 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: MPSC भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 547 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

19:03 (IST) 12 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: MPSC भर्ती 2022

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमिशन ने असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, ग्रुप ए पदों पर भर्ती के लिए योगी उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार 27 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

17:56 (IST) 12 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: IARI भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार 20 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

17:34 (IST) 12 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: IARI भर्ती के लिए योग्यता

इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट में टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है

17:12 (IST) 12 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: IARI भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से टेक्नीशियन के 641 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 21700 रुपए महीने का मूल वेतन दिया जाएगा।

16:34 (IST) 12 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: IARI भर्ती 2022

इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट (IARI) ने टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर अब 20 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

16:05 (IST) 12 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: UKSSSC भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

शुगरकेन सुपरवाइजर, स्टेट मिल्क सुपरवाइजर और फूड प्रोसेसिंग ब्रांच सुपरवाइजर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार उत्तराखंड में इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.uk.gov.in पर 27 जनवरी से 12 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

15:31 (IST) 12 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: UKSSSC भर्ती के लिए योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तरांचल से इंटरमीडिएट परीक्षा यह सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा शुगरकेन सुपरवाइजर, स्टेट मिल्क सुपरवाइजर, प्लांटेशन सुपरवाइजर, फूड प्रोसेसिंग ब्रांच सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है।

15:03 (IST) 12 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: UKSSSC भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से शुगरकेन सुपरवाइजर के 78 पद, स्टेट मिल्क सुपरवाइजर के 9 पद, प्लांटेशन सुपरवाइजर के 4 पद, गार्डन ओवरसीयर के 1 पद और फूड प्रोसेसिंग ब्रांच सुपरवाइजर के 8 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

14:24 (IST) 12 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: UKSSSC भर्ती 2022

उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमिशन (UKSSSC) ने सुपरवाइजर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.uk.gov.in पर 27 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मार्च 2022 निर्धारित की गई है।