बैंक में नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट के 580 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 20700 रुपए शुरुआती वेतन दिया जाएगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार RBI Assistant Exam 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर 8 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू की जा चुकी है।
यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC Administrative Officer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 17 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 4 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर (यूनानी) के 25 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri: देश के कई सरकारी विभागों में भर्ती निकली है। जो युवा सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और उसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इस ब्लॉग के जरिए संबंधित जानकारी पा सकते हैं। इसके अलावा कई सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़ी जानकारी भी आपको इस ब्लॉग में मिल जाएगी।
कैंडीडेट्स के पास संबंधित विषय में 65 फीसदी अंकों के साथ डिग्री चाहिए और वह GATE 2021 एग्जाम भी दे चुका हो।
रिक्त 40 पदों में सीएस/आईटी के लिए 15 पद हैं और माइनिंग के लिए 25 पद हैं। आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स की अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को छूट भी मिलेगी।
नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के रिक्त 40 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2022 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन के लिए कैंडीडेट को 590 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होगा, जो ‘सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया’ के नाम से बनेगा और मुंबई में देय होगा।
रिक्त पदों पर कैंडीडेट का चयन इंटरव्यू पर आधारित होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कैंडीडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और उनकी भर्ती संविदा पर एक साल के लिए होगी।
जो लोग इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ध्यान रखें कि इस भर्ती में वही शामिल हो सकते हैं, जो बैंक से रिटायर हो चुके हों। इसके अलावा कैंडीडेट की आयु 63 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) में 535 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। आज यानी 28 फरवरी को आवेदन करने की आखिरी तारीख है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर विजिट करें।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स के पास संबंधित क्षेत्र में एमडी या एमएस की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2022 के अनुसार होगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
इस भर्ती के तहत कुल 207 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें एमडी फिजीशियन के लिए 70 सीटें, ईएनटी सर्जन के लिए 41 सीटें, डर्मेटोलॉजिस्ट के लिए 35 सीटें, साइकियाट्रिस्ट के लिए 33 सीटें और अन्य के लिए 28 सीटें हैं।
स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट- statehealthsocietybihar.org पर जाएं।
स्टेप 2- होम पेज पर IMPORTANT EVENTS AND DATES के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- Recruitment post of Specialist Doctor Advt. No. 01/2022 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- Registration के लिंक पर जाएं और डिटेल्स भरें।
स्टेप 5- मांगी गई डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 6- रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से Application form भरें।
स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2022 से शुरू हो गई थी और आवेदन के लिए कैंडीडेट्स को 28 फरवरी 2022 तक का समय दिया गया था। इस भर्ती के तहत बिहार स्वास्थ्य विभाग स्टेट हेल्थ सोसायटी में स्पेशलिस्ट डॉक्टर के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
बिहार में स्पेशलिस्ट डॉक्टर के कई पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर विजिट कर सकते हैं।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने प्रोजेक्ट इंजीनियर और ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट bel-india.com पर नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 60 दिन के अंदर निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं।
आयकर अपीलीय अधिकरण में सीनियर प्राइवेट सेक्रेट्री पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही इंग्लिश शॉर्ट हैंड में 120 शब्द प्रति मिनट की स्पीड और कंप्यूटर की अच्छी जानकारी भी होनी चाहिए।
इस प्रक्रिया के माध्यम से सीनियर प्राइवेट सेक्रेट्री के कुल 34 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन लेवल 8 के तहत 47,600 रुपए से 1,51,100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
आयकर अपीलीय अधिकरण ने सीनियर प्राइवेट सेक्रेट्री पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट itat.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 मार्च 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर 4 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषय से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है।
इस अभियान के माध्यम से कॉन्स्टेबल के 1149 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कॉन्स्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने कॉन्स्टेबल/फायर पदों पर भर्ती के लिए योग्य पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर 4 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ग्रैजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE)-2022 में प्राप्त अंक, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट engineersindia.com पर 14 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इंजिनियर्स इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 65% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में B.E. / B.Tech. / B.Sc. की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इस अभियान के माध्यम से केमिकल, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन डिसिप्लिन में मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 75 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपए महीने का स्टाइपेंड दिया जाए।
इंजिनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट engineersindia.com पर 14 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर 26 मार्च 2022 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 29 मार्च 2022 निर्धारित की गई है।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से एक्साइज कॉन्स्टेबल के कुल 583 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। एक्साइज कॉन्स्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमिशन (JSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर 26 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी पाने का क्रेज देश के युवाओं में आज भी बहुत ज्यादा है। यही वजह है कि हर साल देश में लाखों की संख्या में युवा सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म भरते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) में कई पदों पर भर्ती निकली है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से उम्मीदवार लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ ही सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़े अपडेट्स जान सकते हैं। इसके साथ ही यहां हम आपको भर्ती के लिए जरूरी योग्यता के अलावा अन्य आवश्यक जानकारी भी बताएंगे।