Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 Updates: भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन स्किल्ड पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Indian Navy Tradesman Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 22 फरवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2022 निर्धारित की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार UPRVUNL JE Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 27 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECR), रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 756 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार East Coast Railway Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrcbbs.org पर 7 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ईस्ट कोस्ट रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Naukri: देश के कई सरकारी विभागों में भर्ती निकली है। इसके अलावा कई सरकारी विभागों के नतीजे भी जारी हो रहे हैं। इस ब्लॉग के जरिए सरकारी नौकरी और सरकारी रिजल्ट से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय नौसेना में ट्रेड्समैन के 1531 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 697 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 141 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 385 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 215 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 93 पद शामिल हैं।
भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन स्किल्ड पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 22 फरवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2022 निर्धारित की गई है।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार राजस्थान में इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 2 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
टेक्निकल असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में M.Sc. की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को हिंदी भाषा और राजस्थानी संस्कृति की भी जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
इस अभियान के माध्यम से कुल 53 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जूनियर जियोफिजिसिस्ट के 5 पद, जूनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट के 8 पद, टेक्निकल असिस्टेंट (केमिस्ट्री) के 4 पद और टेक्निकल असिस्टेंट (हाइड्रोजियोलॉजी) के 36 पद शामिल हैं।
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन (RPSC) ने जूनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट और जूनियर जियोफिजिसिस्ट सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 2 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर इंजीनियर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 7 के तहत 44900 रुपए महीने का प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। जबकि, असिस्टेंट अकाउंटेंट पद के लिए 29800 रुपए, केमिस्ट ग्रेड-II पद के लिए 36800 रुपए और लैब असिस्टेंट पद के लिए 27200 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 27 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर इंजीनियर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, असिस्टेंट अकाउंटेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कॉमर्स में बैचलर्स और केमिस्ट ग्रेड-II पद के लिए केमिस्ट्री में एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर और लैब असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 33 पद, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 29 पद, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स / कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंट) के 16 पद, जूनियर इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस) के 4 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट के 21 पद, केमिस्ट ग्रेड-II के 14 पद और लैब असिस्टेंट के 17 पद सहित कुल 134 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 27 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
असम पुलिस में भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर 17 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट स्क्वॉड कमांडर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड के कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। जबकि, ड्राइवर पदों के लिए 8वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कॉन्स्टेबल और ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, असिस्टेंट स्क्वॉड कमांडर पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 487 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, कॉन्स्टेबल के 470 पद, असिस्टेंट स्क्वॉड कमांडर के 5 पद और ड्राइवर (ऑपरेटर) के 12 पद शामिल हैं।
स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB), असम ने कॉन्स्टेबल सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर 17 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जल्द ही अपने विभिन्न कार्यालयों में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर अधिसूचना जारी की जाएगी।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जल्द ही अपने विभिन्न कार्यालयों में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर अधिसूचना जारी की जाएगी।
प्राइमरी टीचर के पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास 50% अंकों के साथ न्यूनतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट के साथ हिंदी और अंग्रेजी मीडिया के माध्यम से पढ़ाने की क्षमता होनी चाहिए। वहीं, पीजीटी के लिए संबंधित विषय में एनसीईआरटी के रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन का दो साल का इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट एमएससी कोर्स मांगा गया है।
इस भर्ती आभियान के तहत पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी, विशेष शिक्षक, काउंसलर, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, योग शिक्षक, खेल कोच, कला और शिल्प शिक्षक, संगीत शिक्षक, बैंड मास्टर, चिकित्सक और नर्स के पद पर भर्ती की जाएगी।
बता दें कि यह भर्ती संविदा के आधार पर की जा रही है। आवश्यक योग्यता रखने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए तय समय पर उपस्थित हो सकते हैं। उम्मीदवारों का साक्षात्कार 22 फरवरी 2022 सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होगा।
केंद्रीय विद्यालय दिल्ली ने पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी, कंप्यूटर प्रशिक्षक और योग शिक्षक समेत कई पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय द्वारा 22 फरवरी 2022 को साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर चिकित्सा योग्यता (एमडी/एमएस/डीएनबी) होनी चाहिए। उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से केवल 17 फरवरी से 28 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित अधिक विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना चेक करें।
इसमें एनाटॉमी में 01, फिजियोलॉजी में 02, बायोकेमिस्ट्री में 02, पैथोलॉजी में 02, माइक्रोबायोलॉजी में 01, फार्माकोलॉजी में 01, फोरेंसिक मेडिसिन में 02, सामुदायिक चिकित्सा में 02, जनरल एमडीडिसीन में 03, श्वसन चिकित्सा में 01, त्वचाविज्ञान में 01, बाल रोग में 02, सामान्य सर्जरी में 02, हड्डी रोग में 02, ओटोरहिनोलारिंजोलॉजी में 01, ऑप्थल्मोलॉजी में 01, ओबीजी में 02, रेडियोडायग्नोसिस में 01, एनेस्थिसियोलॉजी में 02, पीएमआर में 01, रेडियोथेरेपी में 01 और ब्लड बैंक में 01 पद शामिल है।
ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 28 फरवरी 2022 तक या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि त्रिपुरा पीएससी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 फरवरी 2022 से शुरू होगी। जबकि दस्तावेज जमा करने की लास्ट डेट 02 मार्च 2022 है।
त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (टीपीएससी) ने बेसिक टीचर (ट्यूटर और सीनियर रेजिडेंट) ग्रुप ए पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। ये पद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत अगरतला शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं जीबी पंत अस्पताल के विभिन्न विभागों के लिए है।
त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (टीपीएससी) ने बेसिक टीचर (ट्यूटर और सीनियर रेजिडेंट) ग्रुप ए पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। ये पद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत अगरतला शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं जीबी पंत अस्पताल के विभिन्न विभागों के लिए है।
Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी पाने का क्रेज देश के युवाओं में आज भी बहुत ज्यादा है। इसका मुख्य कारण ये है कि एक तो सरकारी नौकरी सुरक्षित मानी जाती है और दूसरा इसे पाना समाज में गौरव की बात होती है। यही वजह है कि हर साल देश में लाखों की संख्या में युवा सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म भरते हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उससे जुड़ी डिटेल्स इस ब्लॉग में मिल जाएंगी।
