Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 Updates: भारतीय डाक ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत स्टाफ कार ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार India Post Staff Car Driver Recruitment 2022 के लिए 17 मई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान के माध्यम से स्टाफ कार ड्राइवर के कुल 4 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, डिंडीगुल डिविजन के लिए 1 पद, कराईकुड़ी डिविजन के लिए 1 पद, रामनाथपुरम डिविजन के लिए 1 पद और शिवगंगा डिविजन के लिए 1 पद शामिल हैं।
वहीं, बिहार लोक सेवा आयोग हेड टीचर (BPSC Bihar Primary Head Teacher Recruitment 2022) के पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके तहत 40 हजार से अधिक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों के लिए 28 मार्च 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए 22 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माद्यम से कुल 40506 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
Sarkari Naukri: देश के कई राज्यों के सरकारी विभागों में भर्ती निकली है। जो युवा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इस ब्लॉग के जरिए संबंधित जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा कई सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़ी जानकारी भी आपको इस ब्लॉग में मिल जाएगी।
गुवाहाटी मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GDMA) ने असिस्टेंट इंजीनियर, आर्किटेक्ट और जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gmda.niyuktiportal.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है।
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदकों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। भर्ती परीक्षा में 12वीं के पाठ्यक्रम से ही सवाल पूछें जाएंगे।
आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास होना अनिवार्य हैं। अधिक शैक्षणिक योग्यता की जानकारी अभ्यर्थी जारी विस्तृत भर्ती विज्ञापन में देख सकते हैं।
नौसेना ने नाविक के कुल 2500 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। अभ्यर्थी इन पदों के लिए अपनी योग्यता के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले तक आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय नौसेना ने नाविक के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आवेदन की प्रक्रिया 29 मार्च 2022 से 5 अप्रैल 2022 तक चलेगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। यह भर्ती एए (आर्टिफिसर अपरेंटिस) और एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) के तहत निकाली गई है।
इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 मार्च 2022 से 3 अप्रैल 2022 तक चलेगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा।
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा का समय 90 मिनट का होगा। परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 38 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती विज्ञापन को देख सकते हैं।
ट्रैफिक कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबासइट ossc.gov.in के जरिए इन पदों के लिए 3 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 4 मार्च 2022 से जारी है।
आवेदक के पास संबंधित विषय में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
1.आधिकारिक वेबसाइट gmda.niyuktiportal.in पर जाएं।
2.मेल आईडी आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
3.आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज को अपलोड करें।
4.आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।
5.अंत में सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंट निकाल लें।
चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहला लिखित परीक्षा और दूसरा इंटरव्यू, लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदकों की अधिकतम उम्र 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
जूनियर इंजीनियर (सिविल इंजीनियरिंग) के 5 पद, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) के 1 पद, असिस्टेंट आर्किटेक्ट के 1 पद, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल इंजीनियरिंग) 5 पद, असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) के 1 पद और जूनियर इंजीनियर (वास्तुकार) के 1 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
इंजीनियर के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gmda.assam.gov.in के जरिए इन पदों के लिए 31 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
रसोइया: 9 पद
दर्जी: 1 पद
नाई: 1 पद
रेंज चौकीदार: 1 पद
सफाईवाला: 2 पद
इंडियन आर्मी ने कुक और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन आर्मी ने कुक और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस भर्ता से संबंधिक किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ही चेक करें।
यूकेपीएससी वैज्ञानिक ऑफिसर भर्ती 2022 नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के सबसे पहले यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद भर्ती से संबंधित ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। नोटिफिकेशन का पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे सहेज कर रख लें।
वैज्ञानिक ऑफिसर के पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को मेट्रिक लेवल-10 के अनुसार 56.100 से लेकर 1,77,500 प्रति माह वेतनमान दिया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बता दें कि उत्तराखंड के दिव्यांग अभ्यार्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
एमएससी सहित अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार। यूकेपीएससी वैज्ञानिक ऑफिसर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों के पास संबंधित विषयों में एम.एससी होना चाहिए। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत वैज्ञानिक ऑफिसर के कुल 08 पदों को भरा जाएगा।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वैज्ञानिक ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 04 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाएं।
'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें। (जल्द ही लिंक प्रकाशित किया जाएगा)
अपना विवरण दर्ज करें
'सबमिट' बटन पर क्लिक करें
आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें
इससे पहले, रिक्रूटमेंट बोर्ड ने कुल 10906 पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी, जिनमें से 3784 कांस्टेबल ग्रेड II, 6545 कांस्टेबल ग्रेड II (विशेष बल), 119 जेल वार्डर ग्रेड II के लिए और 458 फायरमैन पदों के लिए थे।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 18,200 रुपये से लेकर 52,900 रुपये का भुगतान किय जाएगा।
तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने कई पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके तहत कांस्टेबल और फायरमैन के पदों के लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर नोटिफिकेशन अपलोड किया जाएगा।
Sarkari Naukri: भारतीय डाक विभाग और बिहार लोक सेवा आयोग समेत कई विभागों ने सरकारी नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवार घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कई सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़ी जानकारी भी आपको इस ब्लॉग में मिल जाएगी।
