Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 Updates: तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने कई पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके तहत कांस्टेबल और फायरमैन के पदों के लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर नोटिफिकेशन अपलोड किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “पुलिस कांस्टेबल ग्रेड II, जेल वार्डर ग्रेड II और फायरमैन की भर्ती के लिए अधिसूचना जल्द ही प्रकाशित की जाएगी।” जानकारी के अनुसार, इस महीने के अंतिम सप्ताह या अप्रैल 2022 में पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना जारी की जा सकती है।

वहीं, गुजरात आंगनवाड़ी 8000 से अधिक पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करने जा रहा है। इसते तहत महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। 7वीं, 8वीं, 10वीं, 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट e-hrms.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों के अपना आवेदन ऑनलाइन ही जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2022 है।

Live Updates

Sarkari Naukri: देश के कई सरकारी विभागों में भर्ती निकली है। इसके अलावा कई सरकारी विभागों के नतीजे भी जारी हो रहे हैं। इस ब्लॉग के जरिए सरकारी नौकरी और सरकारी रिजल्ट से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

13:32 (IST) 19 Mar 2022
JKSSB Recruitment 2022: स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न पदों पर बहाली

जूनियर स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के जरिए 20 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से निकाली गई है।

13:03 (IST) 19 Mar 2022
RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2022: ऐसे होगा चयन

प्रयोगशाला सहायक के पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में बोर्ड की ओर किए जानें पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पूछें जाएंगे।

12:30 (IST) 19 Mar 2022
RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2022: आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 450 रुपए आवेदन फीस देना होगा। वहीं एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को 250 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

12:01 (IST) 19 Mar 2022
RSMSSB Recruitment 2022: यह निर्धारित की गई शैक्षणिक योग्यता

आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना अनिवार्य हैं। जल्द ही इस भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी जारी किया जाएगा।

11:32 (IST) 19 Mar 2022
RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2022: प्रयोगशाला सहायक के पदों पर भर्तियां

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से प्रयोगशाला सहायक के 1012 रिक्त पदों पकर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 25 मार्च 2022 से 23 अप्रैल 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

10:29 (IST) 19 Mar 2022
Police Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 80 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15900 रुपए से 50400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

09:57 (IST) 19 Mar 2022
Police Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

लद्दाख पुलिस ने फॉलोवर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

09:26 (IST) 19 Mar 2022
UKPSC Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर 4 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

09:00 (IST) 19 Mar 2022
UKPSC Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

उत्तराखंड में साइंटिफिक ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में M.Sc. की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 21 साल से 42 साल के बीच होना चाहिए।

08:33 (IST) 19 Mar 2022
UKPSC Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

स प्रक्रिया के माध्यम से वैज्ञानिक अधिकारी के कुल 8 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत 56100 रुपए से 177500 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

07:37 (IST) 19 Mar 2022
UKPSC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमिशन (UKPSC) ने साइंटिफिक ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर 4 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

22:30 (IST) 18 Mar 2022
TMC Recruitment 2022: उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता

सीनियर रेजिडेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजी के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास एम.डी. (आंतरिक चिकित्सा) या एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त चिकित्सा में समकक्ष स्नातकोत्तर डिग्री मांगी गई है। रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के लिए उम्मीदवारों के पास एम.डी. (रेडियोथेरेपी) या एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त रेडियोथेरेपी में समकक्ष स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

22:00 (IST) 18 Mar 2022
TMC Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत सीनियर रेजिडेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजी के 02 पद, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के 03 पद, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के 01 पद और रेडियोडायग्नोसिस के 01 पद पर भर्ती की जाएगी।

21:29 (IST) 18 Mar 2022
TMC Recruitment 2022: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्तियां

टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC) ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्तियां होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर पंजाब के विभिन्न विभागों के लिए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 मार्च 2022 को निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

21:02 (IST) 18 Mar 2022
Kendriya Vidyalaya Recruitment 2022: आवेदन कैसे करें?

पात्र और इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेजों की मूल और स्व-सत्यापित फोटोकॉपी के साथ निर्धारित तिथि पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो और बायोडाटा होना चाहिए।

20:14 (IST) 18 Mar 2022
Kendriya Vidyalaya Recruitment 2022: शैक्षिक योग्यता

पीजीटी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से संबंधित विषय में एनसीईआरटी के रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से दो साल का इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट एमएससी कोर्स मांगा गाया है। कंप्यूटर साइंस के लिए बीई या बीटेक होना चाहिए और टीजीटी के लिए एनसीईआरटी के रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से चार साल का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स मांगा गया है।

18:57 (IST) 18 Mar 2022
Kendriya Vidyalaya Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

पीजीटी – अंग्रेजी, हिंदी, भौतिकी, गणित

टीजीटी – अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, हिंदी

पीजीटी (सीएस)

प्राथमिक शिक्षक

कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर

कोच

संगीत प्रशिक्षक

18:37 (IST) 18 Mar 2022
Kendriya Vidyalaya Recruitment 2022: जानें कब होगा इंटरव्यू

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 22 और 23 मार्च 2022 को पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी और इंस्ट्रक्टर पदों के लिए होने वाले इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। बता दें कि पीजीटी और टीजीटी पदों के लिए इंटरव्यू 22 मार्च 2022 को सुबह 8 बजे और पीआरटी, पीजीटी सीएस और इंस्ट्रक्टर के लिए 23 मार्च 2022 को सुबह 8 बजे इंटरव्यू होगा।

18:13 (IST) 18 Mar 2022
Kendriya Vidyalaya Recruitment 2022: टीजीटी, पीजीटी समेत कई पदों पर भर्तियां

केंद्रीय विद्यालय बिहार में कई पदों पर भर्ती निकली है। इसके तहत बिहार सत्र 2022-23 के लिए पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी और इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर होगा।

17:13 (IST) 18 Mar 2022
KV UP Recruitment 2022: आवेदन कैसे करें?

योग्य उम्मीदवार स्कूल की वेबसाइट https://no1kanpur.kvs.ac.in से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को अनुभव प्रमाण पत्र, अंक पत्र, डिग्री, डिप्लोमा आदि की स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ विधिवत भरी हुई (हार्डकॉपी) नोटिफिकशन में बताए पते पर भेजना होगा।

16:31 (IST) 18 Mar 2022
KV UP Recruitment 2022: साक्षात्कार और परीक्षा की तारीख

टीजीटी- 28 मार्च 2022, सुबह 8 बजे

पीआरटी परीक्षा तिथि- 28 मार्च 2022, सुबह 9 बजे

पीजीटी- 28 मार्च 2022, सुबह 9 बजे

काउंसलर- 28 मार्च 2022, सुबह 10 बजे

पीआरटी साक्षात्कार तिथि- 28 मार्च 2022, दोपहर 12.30 बजे

डॉक्टर और नर्स – 29 मार्च 2022, सुबह 8 बजे

16:06 (IST) 18 Mar 2022
KV UP Recruitment 2022: उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती अभियान के तहत पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (राजनीति विज्ञान), ग्रेजुएट शिक्षक (हिंदी), प्राथमिक शिक्षक, शैक्षिक काउंसलर, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, चिकित्सक, नर्स और वोकेशनल इंस्ट्रक्टर (खेल/योग) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों साक्षात्कार पर या उससे पहले Google फॉर्म को जमा करना होगा।

15:35 (IST) 18 Mar 2022
KV UP Recruitment 2022: केंद्रीय विद्यालय में टीचर समेत कई पदों पर भर्ती

केंद्रीय विद्यालय (केवी), कानपुर ने टीचर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत पीजीटी-राजनीति विज्ञान, टीजीटी- हिंदी, प्राथमिक शिक्षक, डॉक्टर, नर्स के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। पात्र उम्मीदवार 22 मार्च 2022 को या उससे पहले आवेदन जमा कर सकते हैं।

Sarkari Naukri: तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) और गुजरात आंगनवाड़ी में कई पदों पर भर्ती निकली है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से उम्मीदवार लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ ही सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़े अपडेट्स जान सकते हैं। ‌इसके साथ ही यहां हम आपको भर्ती के लिए जरूरी योग्यता के अलावा अन्य आवश्यक जानकारी भी बताएंगे।