Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने मल्टी स्किल्ड वर्कर सहित कुल 354 पदों पर भर्ती के लिए योग्य पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार Border Roads Organisation Recruitment 2022 के लिए 17 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम सहित अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। इसके अलावा दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 10 जनवरी 2022 से 9 फरवरी 2022 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2022, CGPSC and MPSC Live Notification: CHECK HERE
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने सिविल डिसिप्लिन में इंजीनियर और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए अधिकारिक वेबसाइट pswr.bhel.com पर 12 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन पत्र की कॉपी और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।
स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- होम पेज पर दिख रहे Recruitment Information के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- Health Worker Female के लिंक पर जाएं।
स्टेप 4- Apply Here पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 5- अब अपना आवेदन फॉर्म भरें।
रिक्त पद- 9212
जनरल कैटेगरी- 4865
ओबीसी कैटेगरी- 1660
ईडब्ल्यूएस- 921
एससी- 1346
एसटी- 420
आवेदन शुरू होने की तारीख- 15 दिसंबर 2021
आवेदन की आखिरी तारीख- 5 जनवरी 2022
आवेदन में संशोधन की आखिरी तारीख- 12 जनवरी 2022
भर्ती के लिए परीक्षा- 6 फरवरी 2022
महिला हेल्थ वर्कर के पद पर हो रही इस भर्ती के तहत कुल 9212 रिक्त पद भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2021 से शुरू हुई थी। आज आवेदन की आखिरी तारीख है।
उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से महिला हेल्थ वर्कर के पद पर भर्ती निकली है। आज आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर जाएं।
स्टेप 3- कैंडीडेट्स यहां रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन पत्र भरें।
स्टेप 4- दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट कर दें।
स्टेप 5- आवेदन पत्र की एक कॉपी डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।
शैक्षित योग्यता की बात करें तो सब इंस्पेक्टर पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का ग्रेजुएट होना जरूरी है। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट slprbassam.in पर विजिट करें। हालांकि ये ध्यान रखें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए असम का स्थायी नागरिक होना जरूरी है।
रिक्त पद- 320
पुरुषों और ट्रांसजेंडरों के लिए- 314 पद
महिलाओं के लिए- 6 पद
आवेदन की आयुसीमा 20 वर्ष से 24 वर्ष
आरक्षित वर्ग को आयुसीमा में नियमानुसार छूट
असम पुलिस में SI के 320 पदों पर वैकेंसी है। राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया है। आवेदन 21 जनवरी 2022 तक किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट police.assam.gov.in पर जाएं।
सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Border Roads Organisation Recruitment 2022 के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 17 जनवरी 2022 तक भेज सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 50 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
मल्टी स्किल्ड वर्कर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन लेवल 1 के तहत 18000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, व्हीकल मैकेनिक और ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट पद के लिए लेवल 2 के तहत 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।
इस प्रक्रिया के माध्यम से मल्टी स्किल्ड वर्कर (पेंटर) के 33 पद, मल्टी स्किल्ड वर्कर (मेस वेटर) के 12 पद, व्हीकल मैकेनिक के 293 पद और ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट के 16 पद सहित कुल 354 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने मल्टी स्किल्ड वर्कर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार Border Roads Organisation Recruitment 2022 के लिए 17 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.E. / B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही वैलिड गेट स्कोर भी होना चाहिए। इसके अलावा M.E / M.Tech की डिग्री रखने वाले भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों की आयु 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 31 साल और एससी / एसटी कैटेगरी के लिए 33 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में जूनियर रिसर्च फेलो के दो रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्क्रीनिंग टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को 31000 रुपए महीने का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) – कॉम्बैट व्हीकल रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (CVRDE) ने जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिन के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश विषय से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही रेडियो टेक्नोलॉजी / कंप्यूटर टेक्नोलॉजी / आईटी में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 22 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि, अन्य पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) के 65 पद, सब इंस्पेक्टर के 43 पद, गुल्मयानक के 89 पद, फायर कॉन्स्टेबल के 24 पद और चीफ कांस्टेबल के 272 पदों पर भर्ती की जाएगी।
उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमिशन (UKSSSC) ने उत्तराखंड पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर, फायर ऑफिसर और चीफ कांस्टेबल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार चीफ कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 10 जनवरी 2022 से 23 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।। जबकि, अन्य पदों के लिए आवेदन की तारीख 8 जनवरी 2022 से 21 फरवरी 2022 तक निर्धारित की गई है।
सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 13 जनवरी 2022 तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 25 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
असिस्टेंट कमिश्नर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि, असिस्टेंट इंजीनियर क्वालिटी एश्योरेंस और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल निर्धारित की गई है। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 साल और जूनियर टाइम स्केल के लिए 35 साल है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट कमिश्नर के 2 पद, असिस्टेंट इंजीनियर क्वालिटी एश्योरेंस के 157 पद, जूनियर टाइम स्केल के 17 पद, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 9 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 2 पद पर भर्ती की जाएगी।
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 13 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 14 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, लॉ ऑफिसर ग्रेड बी के 2 पद, मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) के 6 पद, मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) के 3 पद, लाइब्रेरी प्रोफेशनल (असिस्टेंट लाइब्रेरियन) ग्रेड ए के 1 पद, आर्किटेक्ट ग्रेड ए के 1 पद और फुल टाइम क्यूरेटर के 1 पद पर भर्ती की जाएगी।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। सभी योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 15 जनवरी 2022 से 4 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।
