Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 Updates: स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने स्पेशलिस्ट सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार SAIL Specialist Recruitment 2022 के लिए 7 फरवरी 2022 को आयोजित वॉक इन इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। इसके अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार BEL Project Engineer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर 4 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन (MPPSC) ने साइंटिफिक ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार MPPSC Scientific Officer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in या mppsc.nic.in या mppsc.com पर 24 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
केंद्र और राज्य सरकारों ने विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवार घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) ने सिविल सर्विसेज एग्जाम 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 22 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 8 फरवरी से 9 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल और ओबीसी के उम्मीदवारों को 450 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में M.E / M.Tech की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए B.E / B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यवहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए।
इस अभियान के माध्यम से कुल 10157 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 9862 पद और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 295 पद शामिल हैं। बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 9 के तहत सैलरी दी जाएगी। जबकि, सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत सैलरी मिलेगी।
राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 8 फरवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 मार्च 2022 निर्धारित की गई है।
लोअर डिवीजन क्लर्क सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 7 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
इस प्रक्रिया के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर, लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) / जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA) और पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट पदों पर भर्ती की जाएगी। लोअर डिविजन क्लर्क पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। जबकि, अन्य पदों के लिए 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।
स्टाफ सेलेक्शन कमिशन (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल 10+2 (CHSL) एग्जामिनेशन 2021-22 के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 7 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर 16 फरवरी से 26 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य किसी मोड में किए गए आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जनरल ड्यूटी ब्रांच में ग्रुप ए पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार मांस और फिजिक्स विषयों के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 1998 से 30 जून 2002 के बीच होना चाहिए।
इस प्रक्रिया के माध्यम से जनरल ड्यूटी ब्रांच (पायलट / नेविगेटर), जनरल ड्यूटी (महिला-एसएसए), कमर्शियल पायलट लाइसेंस, टेक्निकल (मैकेनिकल), टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स) और लॉ एंट्री ब्रांच में असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती की जाएगी।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने विभिन्न ब्रांच में असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट पर joinindiancoastguard.cdac.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार 16 फरवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर 4 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषय से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है।
इस अभियान के माध्यम से देशभर में कॉन्स्टेबल के 1149 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कॉन्स्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने कॉन्स्टेबल/फायर पदों पर भर्ती के लिए योग्य पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर 4 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार पंजाब एजुकेशन डिपार्टमेंट भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर 10 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
पंजाब में मास्टर कैडर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स और बीएड की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से पंजाब एजुकेशन डिपार्टमेंट में मास्टर कैडर के 4161 पद रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
पंजाब एजुकेशन डिपार्टमेंट ने मास्टर कैडर में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब सभी योग्य उम्मीदवार 10 मार्च 2022 तक या उससे पहले शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जनवरी 2022 निर्धारित की गई थी।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर 14 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और अन्य आवश्यक दस्तावेज निर्धारित पते पर जमा करने की आखिरी तारीख 17 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।
वेल्डर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास आईटीआई और क्वालिफाइड बॉयलर वेल्डर सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इस अभियान के माध्यम से वेल्डर के 75 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 37 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 11 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 3 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 18 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 6 पद शामिल हैं।
भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL) ने वेल्डर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर 14 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर, भिलाई स्टील प्लांट, भिलाई 490001 पर 7 फरवरी 2022 को सुबह 9:30 बजे अपने आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
स्पेशलिस्ट सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित स्पेशलिटी में MBBS की डिग्री या पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास प्रैक्टिशनर लाइसेंस और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 69 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से सुपर स्पेशलिस्ट के 1 पद, स्पेशलिस्ट के 7 पद और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के 6 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने स्पेशलिस्ट सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 फरवरी 2022 को आयोजित वॉक इन इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से उम्मीदवार लेटेस्ट सरकारी नौकरी के अपडेट्स जान सकते हैं। साथ ही यहां हम आपको भर्ती के लिए जरूरी योग्यता के अलावा अन्य आवश्यक जानकारी भी बताएंगे।
