Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 Updates: स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने स्पेशलिस्ट सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार SAIL Specialist Recruitment 2022 के लिए 7 फरवरी 2022 को आयोजित वॉक इन इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। इसके अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार BEL Project Engineer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर 4 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन (MPPSC) ने साइंटिफिक ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार MPPSC Scientific Officer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in या mppsc.nic.in या mppsc.com पर 24 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Live Updates

केंद्र और राज्य सरकारों ने विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवार घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

14:05 (IST) 5 Feb 2022
PGCIL Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (AET) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर 20 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

13:38 (IST) 5 Feb 2022
BHEL Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर 14 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌ हालांकि, आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और अन्य आवश्यक दस्तावेज निर्धारित पते पर जमा करने की आखिरी तारीख 17 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।

13:03 (IST) 5 Feb 2022
BHEL Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

वेल्डर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास आईटीआई और क्वालिफाइड बॉयलर वेल्डर सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है।

12:35 (IST) 5 Feb 2022
BHEL Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस अभियान के माध्यम से वेल्डर के 75 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 37500 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

12:07 (IST) 5 Feb 2022
BHEL Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL) ने वेल्डर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर 14 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12:06 (IST) 5 Feb 2022
BHEL Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL) ने वेल्डर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर 14 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

11:39 (IST) 5 Feb 2022
BECIL Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर 20 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

11:03 (IST) 5 Feb 2022
BECIL Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

कंसलटेंट और सिस्टम एनालिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। जबकि, आईटी इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी पद के लिए कंप्यूटर साइंस में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंसल्टेंट आईटी पद के लिए उम्मीदवार की आयु 45 साल, सिस्टम एनालिस्ट पद के लिए 40 साल और आईटी इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी पद के लिए 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

10:33 (IST) 5 Feb 2022
BECIL Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कंसलटेंट के 1 पद, सिस्टम एनालिस्ट के 2 पद और आईटी इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के 1 पद पर भर्ती की जाएगी। कंसर्टेड पद पर चयनित उम्मीदवारों को 65000 रुपए और सिस्टम एनालिस्ट पद के लिए 35000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। वहीं, आईटी इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी पद के लिए 1 लाख रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

10:06 (IST) 5 Feb 2022
BECIL Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर 20 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

09:31 (IST) 5 Feb 2022
RSMSSB Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती परीक्षा मई-जून 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 8 फरवरी से 9 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल और ओबीसी के उम्मीदवारों को 450 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

09:06 (IST) 5 Feb 2022
RSMSSB Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में M.E / M.Tech की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए B.E / B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यवहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए।

08:32 (IST) 5 Feb 2022
RSMSSB Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस अभियान के माध्यम से कुल 10157 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 9862 पद और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 295 पद शामिल हैं। बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 9 के तहत सैलरी दी जाएगी। जबकि, सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत सैलरी मिलेगी।

08:02 (IST) 5 Feb 2022
RSMSSB Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 8 फरवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 मार्च 2022 निर्धारित की गई है।

22:34 (IST) 4 Feb 2022
Bank Recruitment 2022: इस बैंक में निकली 500 पदों पर वैकेंसी

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जनरलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत स्केल 2 और 3 में 500 जनरलिस्ट ऑफिसर की भर्ती की जाएगी।

22:03 (IST) 4 Feb 2022
NMDC Recruitment 2022: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / भूतपूर्व सैनिक वर्ग और विभागीय उम्मीदवार से कोई शुल्क नहीं नहीं लिया जाएगा। वहीं, अन्य उम्मीदवारों से 150 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा।

21:38 (IST) 4 Feb 2022
NMDC Recruitment 2022: आवेदन कैसे करें?

एनएमडीसी की आधिकारिक वेबसाइट nmdc.co.in पर जाएं।

'करियर टैब' पर क्लिक करें।

'ऑनलाइन आवेदन लिंक' पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना विवरण भरें।

भविष्य के उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट रख लें।

20:51 (IST) 4 Feb 2022
NMDC Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन

फील्ड अटेंडेंट (ट्रेनी)- 18000 से 18500

मेंटेनेंस असिस्टेंट (ट्रेनी)- 18000 से 18500

एमसीओ ग्रेड-III (ट्रेनी)- 19000 से 19500

एचईएम मैकेनिक- 19000 से 19500

इलेक्ट्रीशियन ग्रेड-III (ट्रेनी)- 19000 से 19500

ब्लास्टर ग्रेड-II (ट्रेनी)- 19000 से 19500

क्यूसीए ग्रेड-III (ट्रेनी)- 19000 से 19500

20:02 (IST) 4 Feb 2022
NMDC Recruitment 2022: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 10 फरवरी 2022

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 02 मार्च 2022

19:03 (IST) 4 Feb 2022
NMDC Recruitment 2022: 200 पदों पर की जाएगी भर्ती

एनडीएमसी लिमिटेड में 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें फील्ड अटेंडेंट (ट्रेनी) के 43 पदों, मेंटेनेंस असिस्टेंट (ट्रेनी) के 125 पद, एमसीओ ग्रेड-III (ट्रेनी) के चार पदों, एचईएम मैकेनिक के 10 पदों, इलेक्ट्रीशियन के 7 पदों, ब्लास्टर ग्रेड II के 2 पदों और क्यूसीए ग्रेड III के 9 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष मांगी गई है।

18:34 (IST) 4 Feb 2022
NMDC Recruitment 2022: एनएमडीसी में 200 पदों पर वैकेंसी

भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के तहत एनएमडीसी लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 10 फरवरी 2022 से nmdc.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक 02 मार्च 2022 तक उपलब्ध रहेगा।

18:04 (IST) 4 Feb 2022
DRDO Recruitment 2022: इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

सभी सेमेस्टर के लिए बी.ई/बी.टेक/बी.एससी/बी.कॉम/डिप्लोमा/आईटीआई मार्कशीट

जाति प्रमाण पत्र

पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र

पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस

आधार कार्ड और बैंक पासबुक की प्रति

मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

दो पासपोर्ट आकार के फोटो

17:31 (IST) 4 Feb 2022
DRDO Recruitment 2022: आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://rcilab.in के माध्यम से अपने आवेदन ऑनलाइन जमा करना होगा। सभी अनिवार्य दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियों को अपलोड करने के साथ सभी क्षेत्रों के सामने सही विवरण भरना होगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय ऑनलाइन जमा किए गए दस्तावेजों का एक प्रिंटआउट लाना अपने साथ लाना होगा।

17:05 (IST) 4 Feb 2022
DRDO Recruitment 2022: 12 महीने का होगा कार्यकाल

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों के सत्यापन, शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। ग्रेजुएट, डिप्लोमा, आईटीआई ट्रेड पदों के लिए अप्रेंटिसशिप का कार्यकाल 12 महीने का होगा।

16:22 (IST) 4 Feb 2022
DRDO Recruitment 2022: कुल 150 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्रेंटिस के कुल 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके माध्य से ग्रैजुएट अप्रेंटिस के 40 पद, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 60 पद और ट्रेड अप्रेंटिस के 50 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि इन पदों पर पोस्ट ग्रजुएट योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

15:34 (IST) 4 Feb 2022
DRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ में इन पदों पर हो रही भर्ती

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने विभिन्न अपरेंटिस पदों (ग्रेजुएट, डिप्लोमा, ट्रेड) की भर्ती करना जा रहा है। इन पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक आ गई है। जिन उम्मनीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किए हैं, वे 7 फरवरी 2022 को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

14:56 (IST) 4 Feb 2022
MIRC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेंटर (MIRC) अहमदनगर, महाराष्ट्र ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार 12 फरवरी 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

14:35 (IST) 4 Feb 2022
UPSC Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 22 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

14:00 (IST) 4 Feb 2022
UPSC Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 32 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए।

13:32 (IST) 4 Feb 2022
UPSC Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से 861 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से उम्मीदवार लेटेस्ट सरकारी नौकरी के अपडेट्स जान सकते हैं। ‌साथ ही यहां हम आपको भर्ती के लिए जरूरी योग्यता के अलावा अन्य आवश्यक जानकारी भी बताएंगे।