उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 21 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 10 मई 2022 की शाम 6:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर 7 मई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है।

Live Updates

Goverment Job 2022: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में भर्ती की जा रही है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको सरकारी नौकरी के ताजा अपडेट्स बताएंगे। इसके साथ ही भर्ती से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी और भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट के बारे में भी जानकारी देंगे।

13:38 (IST) 26 Apr 2022
GMC Bharti 2022: शैक्षणिक योग्यता

आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इन पदों के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन के साथ जारी आवेदन फाॅर्म के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

12:54 (IST) 26 Apr 2022
GMC Recruitment 2022: असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्तियां

असिस्टेंट प्रोफेसर और सिविल असिस्टेंट सर्जन के पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए 27 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

12:32 (IST) 26 Apr 2022
NHM Bharti 2022: ऐसे होगा चयन

स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदकों का चयन संविदा के तहत किया जाएगा। जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं।

12:02 (IST) 26 Apr 2022
NHM MP Vacancy 2022: उम्र सीमा

आवेदक के उम्र की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। आवेदक की उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है।

11:41 (IST) 26 Apr 2022
NHM MP Staff Nurse Vacancy 2022: शैक्षणिक योग्यता

आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग या जीएनएम की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आवेदन का रजिस्ट्रेशन राज्य नर्सिंग काउंसिल में होना चाहिए।

11:23 (IST) 26 Apr 2022
NHM MP Recruitment 2022: स्टाफ नर्स के पदों पर भर्तियां

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश ने स्टाफ नर्स के 611 पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 1 मई 2022 से 30 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

10:31 (IST) 26 Apr 2022
Police Vacancy 2022: चयन प्रक्रिया

आवेदकों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

10:06 (IST) 26 Apr 2022
Police Bharti 2022: शैक्षणिक योग्यता

आवेदक का 8वीं पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

09:32 (IST) 26 Apr 2022
Police Recruitment 2022: पुलिस में सिविक वालंटियर्स के पदों पर भर्तियां

पुलिस में सिविक वालंटियर्स के पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आज शाम 5 बजे से पहले तक रजिस्टर्ड डाक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

09:02 (IST) 26 Apr 2022
Staff Nurse Bharti 2022:शैक्षणिक योग्यता

आवेदक के पास बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए।

08:30 (IST) 26 Apr 2022
Staff Nurse Recruitment 2022: स्टाफ नर्स के पदों पर भर्तियां

ओवरसीज मैनपावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने स्टाफ नर्स के 100 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट omcmanpower.com के जरिए 30 अप्रैल 2022 तक करें आवेदन करते हैं।

08:03 (IST) 26 Apr 2022
Govt jobs 2022: उम्र सीमा

इन विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग- अलग निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी भर्ती विज्ञापन को देख सकते हैं।

07:33 (IST) 26 Apr 2022
Government jobs 2022: इन रिक्त पदों के लिए मांगे गए हैं आवेदन

सपोर्ट एग्जीक्यूटिव के पद 3, टेक्निकल एग्जीक्यूटिव के 1 पद, लीगल एग्जीक्यूटिव के 1 पद और सीनियर कंसल्टेंट के 2 पद सहित कुल 39 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

07:12 (IST) 26 Apr 2022
NPC Recruitment 2022: सपोर्ट एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां

राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् ने सपोर्ट एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट npcindia.gov.in के जरिए 26 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

21:27 (IST) 25 Apr 2022
TSLPRB Recruitment 2022: इस तारीख से करें अप्लाई

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर 2 मई से 20 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 800 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

21:00 (IST) 25 Apr 2022
TSLPRB Recruitment 2022: 16 हजार से अधिक पद रिक्त

इस प्रक्रिया के माध्यम से तेलंगाना पुलिस के विभिन्न विभागों में स्टाइपेंडियरी कैडेट ट्रेनी, फायरमैन, कॉन्स्टेबल, सब इंस्पेक्टर, स्टेशन फायर ऑफिसर, डिप्टी जेलर और वॉर्डर के 16614 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और फाइनल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

20:37 (IST) 25 Apr 2022
TSLPRB Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

तेलंगाना स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (TSLPRB) ने कॉन्स्टेबल और फायरमैन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in के माध्यम से 2 मई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मई 2022 निर्धारित की गई है।

20:15 (IST) 25 Apr 2022
MPSC Recruitment: यहां करें आवेदन

सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in के माध्यम से 12 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।

19:35 (IST) 25 Apr 2022
MPSC Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास सेकेंडरी स्कूल का सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार की अच्छी टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है।

19:01 (IST) 25 Apr 2022
MPSC Recruitment: 253 पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से महाराष्ट्र में स्टेनोग्राफर के 253 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, स्टेनोग्राफर (हायर ग्रेड) के 62 पद, स्टेनोग्राफर (लोअर ग्रेड) के 100 पद, स्टेनो टाइपिस्ट (मराठी) के 52 पद, स्टेनो टाइपिस्ट (इंग्लिश) के 39 पद शामिल हैं।

18:31 (IST) 25 Apr 2022
MPSC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने स्टेनोग्राफर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 12 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

18:01 (IST) 25 Apr 2022
UPPSC Recruitment: इस आधार पर होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 21 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

17:30 (IST) 25 Apr 2022
UPPSC Recruitment 2022: यह उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।

17:02 (IST) 25 Apr 2022
UPPSC Recruitment 2022: इतना मिलेगा वेतन

इस प्रक्रिया के माध्यम से सहायक अभियोजन अधिकारी के 44 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌ इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 के तहत 47600 रुपए से 151100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

16:33 (IST) 25 Apr 2022
UPPSC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवारnआधिकारिक वेबसाइट पर 21 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 17 मई 2022 निर्धारित की गई है।

16:01 (IST) 25 Apr 2022
NWDA Recruitment 2022: इतना मिलेगा वेतन

जूनियर इंजीनियर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 6 के तहत 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। जबकि, जूनियर अकाउंटेंट पदों के लिए 29200 रुपए से 92300 रुपए महीने का वेतन मिलेगा। वहीं, अन्य पदों के लिए 25,500 रुपए से 81,100 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

15:30 (IST) 25 Apr 2022
NWDA Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड के कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। वहीं, अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nwda.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

15:03 (IST) 25 Apr 2022
NWDA Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 2 पद, जूनियर अकाउंटेंट के 1 पद, अपर डिविजन क्लर्क के 1 पद और स्टेनोग्राफर ग्रेड II के 3 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

14:26 (IST) 25 Apr 2022
NWDA Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

नेशनल वॉटर डेवलपमेंट एजेंसी (NWDA) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 23 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

Sarkari Naukri 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा।