उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 21 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 10 मई 2022 की शाम 6:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर 7 मई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है।

Live Updates

Goverment Job 2022: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में भर्ती की जा रही है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको सरकारी नौकरी के ताजा अपडेट्स बताएंगे। इसके साथ ही भर्ती से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी और भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट के बारे में भी जानकारी देंगे।

14:01 (IST) 27 Apr 2022
PSPCL Recruitment 2022: आवेदन कैसे करें?

पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद 'करियर अनुभाग' पर जाएं।

भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

अपना विवरण प्रदान करें और दस्तावेज अपलोड करें।

'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

13:37 (IST) 27 Apr 2022
PSPCL Recruitment 2022: कौन कर सकता है आवेदन

आईटीआई प्रमाण पत्र रखने वाले और 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। वायरमैन/इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई या अप्रेंटिसशिप वाले उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

13:01 (IST) 27 Apr 2022
PSPCL Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड इन पदों से संबंधित डिटेल्ड विज्ञापन जल्द जारी करेगा। पिछली भर्ती के अनुसार, पीएसपीसीएल एएलएम भर्ती 2022 के तहत असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 6400-20200 + 3400 ग्रेड पे के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

12:30 (IST) 27 Apr 2022
PSPCL Recruitment 2022: जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

बता दें कि पीएसपीसीएल भर्ती 2022 के लिए श्रेणीवार विवरण, पात्रता मानदंड, वेतनमान, चयन मानदंड और अन्य नियम और शर्तों के साथ विस्तृत अधिसूचना 30 अप्रैल 2022 के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। पदों की यह संख्या फिलहाल अस्थायी है और PSPCL इसको बढ़ा या घटा सकता है।

11:56 (IST) 27 Apr 2022
PSPCL Recruitment 2022: पंजाब बिजली विभाग में निकली नौकरियां

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने हाल ही में अपनी वेबसाइट pspcl.in पर असिस्टेंट लाइनमैन पदों के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। उम्मीदवारों के लिए पंजाब में सरकारी नकरी पाने का यह एक अच्छा अवसर है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1690 पदों पर भर्ती की जाएगी।

10:59 (IST) 27 Apr 2022
CSPHCL Bharti 2022: शैक्षणिक योग्यता

ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं डिप्लोमा अपरेंटिस पद के लिए आवेदक के पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए।

10:32 (IST) 27 Apr 2022
CSPHCL Vacancy 2022: रिक्त पदों की संख्या

ग्रेजुएट अपरेंटिस के 60 पद और डिप्लोमा अपरेंटिस के 75 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

10:10 (IST) 27 Apr 2022
CSPHCL Recruitment 2022: बिजली विभाग में अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड ने अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 4 मई 2022 से पहले तक आवेदन कर सकते हैं।

09:35 (IST) 27 Apr 2022
TNPSC Group 4 Bharti 2022: इस आधार पर होगा चयन

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदकों को एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

09:09 (IST) 27 Apr 2022
TNPSC Group 4 Vacancy 2022: आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदक की उम्र 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा संबंधी अधिक जानकारीन के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

08:46 (IST) 27 Apr 2022
TNPSC Group 4 Registration 2022: 7301 पदों पर बहाली

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने ग्रुप 4 के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in के जरिए 28 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 मार्च 2022 से जारी है।

08:03 (IST) 27 Apr 2022
HP PWD Bharti 2022: इस आधार पर होगा चयन

आवेदकों का चयन फिजिकल टेस्ट और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट के जरिए किया जाएगा।

07:36 (IST) 27 Apr 2022
HP PWD Recruitment 2022 Notification: शैक्षणिक योग्यता

आवेदन का किसी भी बोर्ड से 8वीं पास होना अनिवार्य है। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

07:13 (IST) 27 Apr 2022
HP PWD Recruitment 2022: मल्टी-टास्क वर्कर के पदों पर भर्तियां

हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने मल्टी-टास्क वर्कर के 5000 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए नोटिस जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की तिथि नहीं घोषित की गई है।

22:28 (IST) 26 Apr 2022
UPPSC Recruitment 2022: यह उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।

21:59 (IST) 26 Apr 2022
UPPSC Recruitment 2022: इतना मिलेगा वेतन

इस प्रक्रिया के माध्यम से सहायक अभियोजन अधिकारी के 44 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌ इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 के तहत 47600 रुपए से 151100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

21:00 (IST) 26 Apr 2022
UPPSC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 21 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

20:31 (IST) 26 Apr 2022
NWDA Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड के कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। वहीं, अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nwda.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

20:00 (IST) 26 Apr 2022
NWDA Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 2 पद, जूनियर अकाउंटेंट के 1 पद, अपर डिविजन क्लर्क के 1 पद और स्टेनोग्राफर ग्रेड II के 3 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

19:41 (IST) 26 Apr 2022
NWDA Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

नेशनल वॉटर डेवलपमेंट एजेंसी (NWDA) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 23 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

19:03 (IST) 26 Apr 2022
AIIMS Recruitment 2022: इस आधार पर होगा चयन

एम्स में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर 15 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

18:31 (IST) 26 Apr 2022
AIIMS Recruitment 2022: कौन कर सकता है आवेदन

सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रैजुएट मेडिकल डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

18:07 (IST) 26 Apr 2022
AIIMS Recruitment 2022: 159 पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से एम्स भोपाल में सीनियर रेजिडेंट के 159 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

17:38 (IST) 26 Apr 2022
AIIMS Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), भोपाल ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर 15 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

17:00 (IST) 26 Apr 2022
IB ACIO Recruitment 2022: इतना मिलेगा वेतन

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 7 के तहत 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर 7 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

16:34 (IST) 26 Apr 2022
IB ACIO Recruitment 2022: यह उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स या मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को GATE 2020 / 2021 / 2022 में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

16:01 (IST) 26 Apr 2022
IB ACIO Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कंप्यूटर साइंस और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी डिस्प्लिन में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 के कुल 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और एटीट्यूट टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

15:31 (IST) 26 Apr 2022
IB ACIO Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर 7 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

15:03 (IST) 26 Apr 2022
TNPSC Group 4 Registration 2022: 7301 पदों पर बहाली

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने ग्रुप 4 के विभिन्न पदों पर 7301 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in के जरिए 28 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

14:03 (IST) 26 Apr 2022
Sarkari Vacancy: आयु सीमा

आवेदक की उम्र 44 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदकों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

Sarkari Naukri 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा।