DSSSB Recruitment, Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 Updates: कर्नाटक स्टेट पुलिस (KSP) ने सिविल पुलिस कांस्टेबल और सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस अभियान के माध्यम से कर्नाटक पुलिस में कुल 5050 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी उम्मीदवार KSP Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ksp-online.in के माध्यम से 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) ने सब इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार BSF SI Recruitment 2022 के लिए रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय डाक ने स्किल्ड आर्टिसन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी उम्मीदवार India Post Recruitment 2022 के लिए 9 मई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

Live Updates

Sarkari Naukri 2022: देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ‌यहां हम आपको केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन के लेटेस्ट अपडेट्स देंगे। साथ ही भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी भी दी जाएगी।

15:03 (IST) 21 Apr 2022
Army Recruitment 2022: 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी

सेना चयन केंद्र पूर्वी इलाहाबाद ने ग्रुप सी के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत श्रेणी में स्टेनोग्राफर ग्रेड- II, मेस वेटर, वॉचमैन, गार्डनर, हाउसकीपर समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।

14:39 (IST) 21 Apr 2022
UPSC CAPF Vacancy 2022: शैक्षणिक योग्यता

आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

14:11 (IST) 21 Apr 2022
UPSC CAPF Notification 2022: सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्तियां

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल असिस्टेंट कमांडेंट के 253 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए upsconline.nic.in के जरिए 10 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

13:34 (IST) 21 Apr 2022
TPSC Recruitment 2022: पर्सनल असिस्टेंट के पदों नौकरियां

त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने पर्सनल असिस्टेंट, ग्रेड 2 के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 मई 2022 से 31 मई 2022 तक चलेगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

13:00 (IST) 21 Apr 2022
DAE Bharti 2022: चयन प्रक्रिया

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

12:40 (IST) 21 Apr 2022
DAE Vacancy 2022: यह होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

टेक्निशियन पदों के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए। वहीं टेक्निकल ऑफिसर पद के लिए आवेदक के पास संबंधित विषय में बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।

12:07 (IST) 21 Apr 2022
DAE Recruitment 2022: टेक्निशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां

परमाणु ऊर्जा विभाग ने टेक्निशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए dcsem.gov.in के जरिए 29 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

11:37 (IST) 21 Apr 2022
BIS Vacancy 2022: शैक्षणिक योग्यता

कारपेंटर, वेंडर, फिटर, पेलंबर, तकनीशियन पदों के लिए आवेदक के पास संबंधित ट्रेड में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

11:07 (IST) 21 Apr 2022
BIS Recruitment 2022:विभिन्न पदों पर भर्तियां

भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) ने विभिन्न पदों के कुल 337 रिक्तियों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in के जरिए 9 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

10:37 (IST) 21 Apr 2022
Delhi Govt Jobs 2022:चयन प्रक्रिया

इन विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन टीयर 1, टीयर 2 परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा।

10:02 (IST) 21 Apr 2022
DSSSB Bharti 2022: शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों के लिए अलग- अलग शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण किया गया है। शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

09:37 (IST) 21 Apr 2022
DSSSB Vacancy 2022: प्रोटेक्शन ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Delhi Subordinate Services Selection Board) ने प्रोटेक्शन ऑफिसर सहित विभिन्न पदों के कुल 168 रिक्तियों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के जरिए 9 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

09:10 (IST) 21 Apr 2022
Rubber Board Recruitment 2022: फील्ड ऑफिसर के पदों पर बहाली

रबड़ बोर्ड ने फील्ड ऑफिसर के 34 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rubberboard.gov.in के जरिए 2 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

08:32 (IST) 21 Apr 2022
Sarkari Job Vacancy 2022: जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्तियां

उड़ीसा रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी ने जूनियर असिस्टेंट के 10 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट oredaodisha.com के जरिए 29 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

08:03 (IST) 21 Apr 2022
UKMSSB Bharti 2022: चयन प्रक्रिया

आवेदकों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएग। इंटरव्यू का आयोजन जून-जुलाई 2022 में संभावित है।

07:31 (IST) 21 Apr 2022
UKMSSB Assistant Professor Bharti 2022: उम्र सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 30 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक के उम्र की गणना 1 जुलाई 2021 से की जाएगी।

07:15 (IST) 21 Apr 2022
UKMSSB Recruitment 2022: असिस्टेंट प्रोफेसर के 339 पदों पर भर्तियां

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर के 339 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org के जरिए 25 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

22:29 (IST) 20 Apr 2022
IB Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने कंप्यूटर साइंस और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी डिस्प्लिन में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मई 2022 निर्धारित की गई है।

22:00 (IST) 20 Apr 2022
APPSC Recruitment 2022: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर 20 अप्रैल 2022 से 10 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

21:30 (IST) 20 Apr 2022
APPSC Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है।

21:05 (IST) 20 Apr 2022
APPSC Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से आंध्र प्रदेश में असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट के कुल 9 पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌ इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 40,270 रुपए से 93,706 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

20:38 (IST) 20 Apr 2022
APPSC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

आंध्र प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (ACF) पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर 10 मई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

20:01 (IST) 20 Apr 2022
JKPSC Recruitment 2022: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर पर 25 अप्रैल से 15 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

19:15 (IST) 20 Apr 2022
JKPSC Recruitment 2022: कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

18:41 (IST) 20 Apr 2022
JKPSC Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से जम्मू और कश्मीर के एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में 100 पद, पुलिस सर्विस में 50 पद और अकाउंट्स सर्विस में 70 पद सहित कुल 220 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

18:07 (IST) 20 Apr 2022
JKPSC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

जम्मू और कश्मीर पब्लिक सर्विस कमिशन ने कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जाम के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर 25 अप्रैल 2022 से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

17:33 (IST) 20 Apr 2022
Assam Govt Job 2022: कौन कर सकता है आवेदन

कैटेगरी I पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। जबकि, कैटेगरी II पदों के लिए उम्मीदवार HSSLC पास और कैटेगरी III पदों के लिए HSLC पास होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।

16:58 (IST) 20 Apr 2022
Assam Govt Job 2022: इन पदों पर भर्ती

कैटेगरी I के तहत अकाउंटेंट / जूनियर असिस्टेंट / स्टेनोग्राफर आदि के 8331 पद, कैटेगरी II के तहत फील्ड असिस्टेंट / फील्डमैन / फोरमैन / सेक्शन असिस्टेंट / फील्ड वर्कर आदि के 3690 पद और कैटेगरी III के तहत ड्राइवर के 1120 पदों पर भर्ती होगी।

16:32 (IST) 20 Apr 2022
Assam Govt Job 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

असम सरकार द्वारा राज्य में ग्रेड 3 पदों पर भर्ती के लिए 11 अप्रैल 2022 से आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस अभियान के माध्यम से कुल 13141 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org या assam.gov. in पर 30 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

16:01 (IST) 20 Apr 2022
NPCIL Recruitment 2022: कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर 28 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, आर्थिक रुप से कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

Goverment Job 2022: दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) ने सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट फोरमैन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (ARTO) पदों पर भर्ती के लिए 15 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया जारी है।