केरल पब्लिक सर्विस कमीशन (KPSC) ने इंडियन रिजर्व बटालियन कमांडो विंग के तहत पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट keralapsc.gov.in पर 18 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से केरल में कॉन्स्टेबल के 198 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर इंजीनियरिंग अस्सिटेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।

भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 11 मई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जून 2022 निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया के माध्यम से सिविल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकॉम आदि स्ट्रीम में भर्ती की जाएगी।

Live Updates

Sarkari Naukri 2022: देश के लाखों युवा सरकारी नौकरी करने का सपना देखते हैं। इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागो में निकली सरकारी नौकरी के लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे। साथ ही इस भर्ती से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।

09:56 (IST) 10 May 2022
ESIC Recruitment 2022: विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू आज

कर्मचारी राज्य बीमा निगम में सीनियर रेजिडेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आज इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

09:25 (IST) 10 May 2022
Bank of India Bharti 2022: चयन प्रक्रिया

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

09:13 (IST) 10 May 2022
Bank Vacancy 2022: आवेदन शुल्क

एससी व एसटी वर्ग के लिए 175 रुपए आवेदन फीस निर्धारित की गई है। वहीं सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 800 रूपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

09:00 (IST) 10 May 2022
Bank of India Jobs 2022: आयु सीमा

आवेदक के आयु की गणना 1 दिसंबर 2021 से की जाएगी। ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

08:49 (IST) 10 May 2022
Bank Recruitment 2022:696 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज

बैंक आफ इंडिया ने रेगुलर बेसिस और कॉन्ट्रैक्ट बेसिस के तहत कुल 696 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आज आवेदन की लास्ट डेट हैं। अभ्यर्थी इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

08:35 (IST) 10 May 2022
Govt jobs 2022: चयन प्रक्रिया

आवेदकों को चयन स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा।

08:26 (IST) 10 May 2022
BHEL Bharti 2022: आयु सीमा

आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक के उम्र की गणना 26 अप्रैल 2022 से की जाएगी।

08:17 (IST) 10 May 2022
BHEL Jobs 2022: यह होनी चाहिए आवेदक की योग्यता

आवेदक के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष काम करने का अनुभव भी होना चाहिए।

08:11 (IST) 10 May 2022
BHEL Recruitment 2022: वेल्डर के 75 पदों पर बहाली

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड ने वेल्डर के 75 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आज यानी 10 मई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट bhel.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

07:59 (IST) 10 May 2022
Govt jobs 2022: परीक्षा पाठ्यक्रम जारी

जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 अप्रैल 2022 से जारी है। परीक्षा के लिए आवेदकों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

07:47 (IST) 10 May 2022
OPSC Vacancy 2022: ऐसे होगा आवेदकों का चयन

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। अभी लिखित परीक्षा की तिथि नहीं घोषित की गई है।

07:38 (IST) 10 May 2022
OPSC Recruitment 2022: परीक्षा शुल्क

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सभी वर्ग के आवेदकों को परीक्षा शुल्क में छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

07:28 (IST) 10 May 2022
OPSC Junior Assistant Vacancy 2022: आयु सीमा

आवेदक के उम्र की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। आवेदक की उम्र 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई है।

07:14 (IST) 10 May 2022
OPSC Junior Assistant Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता

जूनियर असिस्टेंट पद के लिए आवेदक के पास पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

07:05 (IST) 10 May 2022
OPSC Recruitment 2022: जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्तियां

ओडिशा लोक सेवा आयोग ने जूनियर असिस्टेंट के 15 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट opsconline.gov.in के जरिए 23 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

22:22 (IST) 9 May 2022
Bank Recruitment 2022: इस आधार पर होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mscbank.com पर 25 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

22:14 (IST) 9 May 2022
Bank Recruitment 2022: कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा ट्रेनी क्लर्क पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 21 साल से 28 साल और ट्रेनी ऑफिसर पदों के लिए 23 साल से 32 साल के बीच होनी चाहिए।

22:01 (IST) 9 May 2022
Bank Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से ट्रेनी क्लर्क के 166 पद और ट्रेनी जूनियर ऑफिसर के 29 पद शामिल है। ट्रेनी ऑफिसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 20,000 रुपए महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। जबकि, ट्रेनी क्लर्क पदों के लिए 15000 रुपए महीने का स्टाइपेंड मिलेगा।

21:41 (IST) 9 May 2022
Bank Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने ट्रेनी क्लर्क और ट्रेनी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 25 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

21:21 (IST) 9 May 2022
IOCL Recruitment 2022: इस आधार पर होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल / प्रोफिशिएंसी / फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर 28 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

21:04 (IST) 9 May 2022
IOCL Recruitment 2022: कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 26 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में 3 साल का डिप्लोमा या फिर न्यूनतम 50% अंकों के साथ B.Sc. की डिग्री होनी चाहिए।

20:41 (IST) 9 May 2022
IOCL Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के कुल 19 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌ जिसमें, प्रोडक्शन के लिए 18 पद और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए 1 पद शामिल हैं।

20:21 (IST) 9 May 2022
IOCL Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर इंजीनियरिंग अस्सिटेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवारआधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर 28 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

20:07 (IST) 9 May 2022
UPSC NDA I Result 2022: लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपने रिजल्ट देख सकते हैं।

19:52 (IST) 9 May 2022
KPSC Recruitment 2022: यहां करें आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट keralapsc.gov.in पर 18 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।‌

19:33 (IST) 9 May 2022
KPSC Recruitment 2022: यह होनी चाहिए योग्यता

कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 22 साल निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवार की लंबाई 167 सेमी होनी चाहिए।

19:17 (IST) 9 May 2022
KPSC Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से केरल में कॉन्स्टेबल के 198 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 31100 रुपए से 66800 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। ‌

19:03 (IST) 9 May 2022
KPSC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

केरल पब्लिक सर्विस कमीशन (KPSC) ने पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट keralapsc.gov.in पर 18 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

18:47 (IST) 9 May 2022
CRPF Recruitment 2022: इस आधार पर होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, इंटरव्यू, पर्सनैलिटी टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।

18:23 (IST) 9 May 2022
CRPF Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार ग्रेजुएट होना चाहिए।

Goverment Job 2022: उत्तर प्रदेश में सप्लाई इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 12 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।