केरल पब्लिक सर्विस कमीशन (KPSC) ने इंडियन रिजर्व बटालियन कमांडो विंग के तहत पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट keralapsc.gov.in पर 18 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से केरल में कॉन्स्टेबल के 198 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर इंजीनियरिंग अस्सिटेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।

भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 11 मई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जून 2022 निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया के माध्यम से सिविल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकॉम आदि स्ट्रीम में भर्ती की जाएगी।

Live Updates

Sarkari Naukri 2022: देश के लाखों युवा सरकारी नौकरी करने का सपना देखते हैं। इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागो में निकली सरकारी नौकरी के लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे। साथ ही इस भर्ती से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।

19:08 (IST) 10 May 2022
NTPC Recruitment 2022: इस वेबसाइट पर करें अप्लाई

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर 13 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

18:31 (IST) 10 May 2022
NTPC Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता?

एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एग्जीक्यूटिव (सोलर) पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 40 साल और अन्य पदों के लिए 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

18:15 (IST) 10 May 2022
NTPC Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से एग्जीक्यूटिव (सोलर) के 5 पद,‌ एग्जीक्यूटिव (डाटा एनालिस्ट) के 1 पद और एग्जीक्यूटिव (लैंड एक्विजिशन / रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटेलमेंट) के 9 पद सहित कुल 15 पदों पर भर्ती की जाएगी।

18:03 (IST) 10 May 2022
NTPC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

एनटीपीसी लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर 13 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

17:46 (IST) 10 May 2022
BECIL Recruitment 2022: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / आर्थिक रुप से कमजोर उम्मीदवारों को 450 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

17:00 (IST) 10 May 2022
BECIL Recruitment 2022: जरूरी योग्यता

डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।

16:45 (IST) 10 May 2022
BECIL Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 86 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 21,184 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

16:30 (IST) 10 May 2022
BECIL Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर 22 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

16:15 (IST) 10 May 2022
RPSC Recruitment 2022: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 16 मई से 14 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य और राजस्थान के क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

16:01 (IST) 10 May 2022
RPSC Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 48% अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएट डिग्री और शिक्षा शास्त्री / B.Ed. की डिग्री होनी चाहिए।

15:45 (IST) 10 May 2022
RPSC Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से स्कूल लेक्चरर के 102 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 12 के तहत सैलरी दी जाएगी।

15:30 (IST) 10 May 2022
RPSC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 14 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

15:16 (IST) 10 May 2022
UPPCL Recruitment 2022: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 25 मई से 15 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अनारक्षित और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपए और उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 826 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

15:00 (IST) 10 May 2022
UPPCL Recruitment 2022: ऐसे होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 27200 रुपए से 86100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

14:45 (IST) 10 May 2022
UPPCL Recruitment 2022: कौन कर सकता है आवेदन?

कैंप असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

14:30 (IST) 10 May 2022
UPPCL Recruitment 2022: इतना मिलेगा वेतन

इस प्रक्रिया के माध्यम से कैंप असिस्टेंट ग्रेड III के 24 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 27200 रुपए से 86100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

14:19 (IST) 10 May 2022
UPPCL Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने कैंप असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार UPPCL आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 15 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू की जाएगी।

13:55 (IST) 10 May 2022
APSSB Bharti 2022: इन रिक्त पदों के लिए मांगे गए हैं आवेदन

लोअर डिवीजन क्लर्क / एलडीसी और कंप्यूटर ऑपरेटर / एलडीसी और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 27 पद, जूनियर सचिवालय सहायक के 15 और ड्राइवर के 25 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

13:41 (IST) 10 May 2022
APSSB Recruitment 2022: एलडीसी, ड्राइवर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां

एलडीसी, ड्राइवर और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 24 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि कुल 67 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

13:19 (IST) 10 May 2022
Sarkari Jobs 2022: चयन प्रक्रिया

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा 200 नंबरों की होगी और समय 150 मिनट का होगा।

13:04 (IST) 10 May 2022
Sarkari Bharti 2022: आवेदन शुल्क व उम्र सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को 655 रूपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

12:34 (IST) 10 May 2022
Govt jobs 2022: शैक्षणिक योग्यता

आवेदक के पास पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

12:17 (IST) 10 May 2022
NCBL Recruitment 2022: क्लर्क पदों पर बहाली

नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मुंबई ने क्लर्क के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nationalbank.co.in के जरिए ही 17 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

11:59 (IST) 10 May 2022
TPSC Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया

आवेदकों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इंटरव्यू की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

11:45 (IST) 10 May 2022
TPSC Bharti 2022:आयु सीमा

आवेदक की उम्र 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक के उम्र की गणना 20 मई 2022 से की जाएगी। अधिकतम उम्र की सीमा में एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

11:25 (IST) 10 May 2022
TPSC Vacancy 2022: शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए।

11:11 (IST) 10 May 2022
TPSC Recruitment 2022: प्रिंसिपल ग्रुप ‘ए’ के पदों पर बहाली

त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने प्रिंसिपल ग्रुप 'ए' के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in के जरिए 20 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

10:54 (IST) 10 May 2022
ESIC Notification 2022: आयु सीमा

पार्ट टाइम टाइम कॉन्ट्राक्टुअल स्पेशलिस्ट पद के लिए आवेदक की उम्र 69 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि अन्य पदों के लिए आवेदन की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक के उम्र की गणना 10 मई 2022 से की जाएगी।

10:36 (IST) 10 May 2022
ESIC Vacancy 2022: ऐसे हो सकते हैं इंटरव्यू में शामिल

अभ्यर्थी नोटिफिकेशन के साथ जारी आवेदन फॉर्म को भरकर इंटरव्यू की प्रक्रिया में निर्धारित तिथि को शामिल हो सकते हैं। कुल 23 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं।

10:14 (IST) 10 May 2022
ESIC Bharti 2022: इन पदों के लिए होगा इंटरव्यू

सीनियर रेजिडेंट के 29 पद, कॉन्ट्राक्टुअल सीनियर रेजिडेंट के 13 पद, फुल – टाइम कॉन्ट्राक्टुअल स्पेशलिस्ट के 2 पद और फुल – टाइम कॉन्ट्राक्टुअल सुपर स्पेशलिस्ट के कुल 1 रिक्त पदों के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

Goverment Job 2022: उत्तर प्रदेश में सप्लाई इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 12 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।