Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022 Updates: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमिशन (UPSSSC) ने मुख्य सेविका के 2693 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 3 अगस्त 2022 से 24 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 16 जुलाई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
निदेशालय संस्कृत शिक्षा राजस्थान, जयपुर ने प्रथम लेवल शिक्षक के 272 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 20 जुलाई 2022 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है।
Sarkari Naukri 2022: देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों में 10वीं और 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए नौकरी का मौका है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको लेटेस्ट सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे। साथ ही नौकरी से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।
अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी अधिसूचना को देख सकते हैं।
आरआरसी रेलवे ने ट्रेड अपरेंटिस के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 1 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई rrcpryj.org के जरिए करना होगा।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पशु सहायक सर्जन साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट परजारी साक्षात्कार कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं। इंटरव्यू 12 जुलाई 2022 से शुरू होगा।
अभ्यर्थियों को चयन परीक्षा के जरिए किया जाएगा। अभी परीक्षा तिथि नहीं घोषित की गई है। परीक्षा के लिए आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी।
कुल 418 रिक्त पदों के लिए कोल इंडिया ने विज्ञापन जारी किया है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है।
कोल इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न पदों के लिए नौकरियां निकाली हैं। आवेदन की प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होगी। आवेदन आनलाइन ही करना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी इस पर आज से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के जरिए 8 जुलाई तक दर्ज कराई जा सकती है।
चयन प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। पहला ऑनलाइन परीक्षा और दूसरा प्रैक्टिकल टेस्ट। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को प्रैक्टिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
अभ्यर्थी की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
फैब्रिकेशन सहायक और पोशाक सहायक के रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली गई है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 15 जुलाई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई आधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.in के जरिए करना होगा।
एम्पलाई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 491 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 18 जुलाई 2022 तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए 8 जुलाई 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके बाद योग्य उम्मीदवार तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन, तेलंगाना अस्थाई शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार तय समय के अंदर शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने आईटी प्रोफेशनल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर 7 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर के 189 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 6 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल के 248 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 7 जुलाई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर ने स्टेनोग्राफर सहित 89 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 31 जुलाई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
कोल इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के 1050 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल ने क्लर्क के 6035 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
भारतीय वायु सेना ने सिविलियन ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर तक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमिशन ने मुख्य सेविका के 2693पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 3 अगस्त से 24 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
टेरिटोरियल आर्मी ने ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 30 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल के 248 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 7 जुलाई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।