Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022 : एम्प्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, अलवर, राजस्थान ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सीनियर रेज़िडेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 मार्च 2022 को अपने आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। इसके अलावा नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), मध्य प्रदेश ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार NHM MP Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर 15 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Jammu and Kashmir Police Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkpolice.gov.in पर 4 मार्च 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।
Sarkari Naukri 2022: केंद्र और राज्य सरकारों ने देशभर के विभिन्न विभागों में तरह-तरह की नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको इन सरकारी नौकरियों के ताजा अपडेट बताएंगे। साथ ही नौकरी के लिए आवश्यक योग्यता और अन्य ज़रूरी जानकारी भी देंगे। सभी इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए तय समय के अंदर आवेदन कर सकते हैं।
प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 साल और ट्रेनी इंजीनियर पदों के लिए 28 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में कुल 20 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, प्रोजेक्ट इंजीनियर के 12 पद और ट्रेनी इंजीनियर के 8 पद शामिल हैं।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), पुणे ने प्रोजेक्ट इंजीनियर और ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट bel-india.com पर नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट portal.nhrdnats.gov.in पर 5 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक पोर्टल और अपने ईमेल की नियमित जांच करते रहें।
स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड में ग्रैजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मकैनिक / इलेक्ट्रिकल / माइनिंग इंजीनियरिंग में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। जबकि, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए मेटलर्जी / सिविल / सीएस / आईटी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 35 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रैजुएट अप्रेंटिस के 18 पद और डिप्लोमा अप्रेंटिस के 17 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL), भिलाई स्टील प्लांट ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट portal.nhrdnats.gov.in पर 5 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Govt Job 2022: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड सहित अन्य कई जगहों पर वैकेंसी निकली है।
