Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022 : एम्प्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, अलवर, राजस्थान ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सीनियर रेज़िडेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 मार्च 2022 को अपने आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। इसके अलावा नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), मध्य प्रदेश ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार NHM MP Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर 15 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Jammu and Kashmir Police Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkpolice.gov.in पर 4 मार्च 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।

Live Updates

Sarkari Naukri 2022: केंद्र और राज्य सरकारों ने देशभर के विभिन्न विभागों में तरह-तरह की नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको इन सरकारी नौकरियों के ताजा अपडेट बताएंगे।‌ साथ ही नौकरी के लिए आवश्यक योग्यता और अन्य ज़रूरी जानकारी भी देंगे। सभी इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए तय समय के अंदर आवेदन कर सकते हैं।

18:38 (IST) 1 Mar 2022
SIDBI Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर के कुल 100 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 70000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

18:02 (IST) 1 Mar 2022
SIDBI Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

स्मॉल इंडस्टरीज डेवलपमेंट बैंक आफ इंडिया (SIDBI) ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर 4 मार्च 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

17:32 (IST) 1 Mar 2022
RBI Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 8 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

17:02 (IST) 1 Mar 2022
RBI Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए।

16:31 (IST) 1 Mar 2022
RBI Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट के 950 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 440 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 90 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 146 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 151 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 123 पद शामिल हैं।

16:01 (IST) 1 Mar 2022
RBI Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर 8 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

15:34 (IST) 1 Mar 2022
Police Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpolice.gov.in पर 4 मार्च से 2 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

15:00 (IST) 1 Mar 2022
Police Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।

14:31 (IST) 1 Mar 2022
Police Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से जम्मू और कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के कुल 2700 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

14:06 (IST) 1 Mar 2022
Police Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpolice.gov.in पर 4 मार्च 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

13:53 (IST) 1 Mar 2022
Cabinet Secretariat Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए आयुसीमा

अभ्यर्थी की आयुसीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 44 हजार 900 रुपए सैलरी मिलेगी

13:17 (IST) 1 Mar 2022
Cabinet Secretariat Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

आवेदक का संबंधित भाषा में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। इसके अलावा उनके पास संबंधित विषय में दो वर्षीय डिप्लोमा भी होना चाहिए। इसके अलावा उसके पास क्षेत्रीय भाषा में अच्छी पकड़ होना जरूरी है।

12:51 (IST) 1 Mar 2022
Cabinet Secretariat Recruitment 2022: कब तक कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स के पास 4 मार्च तक का समय है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in पर विजिट करें। कैंडीडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

12:16 (IST) 1 Mar 2022
Cabinet Secretariat Recruitment 2022: कैबिनेट सचिवालय ने निकाली भर्ती

कैबिनेट सचिवालय ने डिप्टी फील्ड ऑफिसर के 38 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही विकल्प दिए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए cabsec.gov.in पर जाएं। ऑफलाइन आवेदन के लिए फॉर्म को पोस्ट बैग नंबर 001, लोधी रोड हेड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली-110003 पर भेजना होगा।

11:45 (IST) 1 Mar 2022
NIT Patna Recruitment 2022: क्या है आवेदन फीस

रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के रिक्त पदों पर आवेदन शुल्क 600 रुपए है। वहीं टेक्निकल असिस्टेंट एवं जूनियर असिस्टेंट (एकाउंट्स) पदों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए है। बिहार के एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए है। दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

11:05 (IST) 1 Mar 2022
NIT Patna Recruitment 2022: क्या हैं अहम तारीखें

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 मार्च है। कैंडीडेट्स को 22 मार्च तक एप्लीकेशन फीस जमा करना होगा और आवेदन के प्रिंट आउट को 31 मार्च तक संस्थान के रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा कराना होगा।

10:28 (IST) 1 Mar 2022
NIT Patna Recruitment 2022: भर्ती के 2 विज्ञापन जारी हुए, इतने हैं रिक्त पद

इस भर्ती के 2 विज्ञापन जारी हुए। पहला विज्ञापन 24 फरवरी 2022 को जारी हुआ था, जिसके तहत रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के कुल 4 पदों पर भर्ती होगी। वहीं दूसरी भर्ती के विज्ञापन के तहत टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट एकाउंट्स के 38 रिक्त पदों पर भर्ती होगी।

10:06 (IST) 1 Mar 2022
NIT Patna Recruitment 2022: एनआईटी पटना में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना में नॉन-टीचिंग स्टाफ के कुल 42 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की आखिरी तारीख 23 मार्च है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nitp.ac.in पर विजिट करें।

09:25 (IST) 1 Mar 2022
SSC CHSL 2019 Result: कैसे चेक करें नतीजे

स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- Result के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3- SSC CHSL 2019 Tier-2 Result के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- संबंधित परीक्षा के रिजल्ट के ऑप्शन पर जाएं।

स्टेप 5- पीडीएफ फाइल में नाम और रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देखें।

08:52 (IST) 1 Mar 2022
SSC CHSL 2019 Result: एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट का रिजल्ट जारी

SSC CHSL 2019 Result: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल 2019 के स्किल टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इस रिजल्ट को देखा जा सकता है।

22:26 (IST) 28 Feb 2022
HAL Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर 2 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 550 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

22:00 (IST) 28 Feb 2022
HAL Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अनारक्षित और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

21:28 (IST) 28 Feb 2022
HAL Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से मैनेजमेंट ट्रेनी और डिजाइन ट्रेनी के कुल 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

21:03 (IST) 28 Feb 2022
HAL Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक ऑडियो के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर 2 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

20:31 (IST) 28 Feb 2022
Indian Navy Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

वेस्टर्न नेवल कमांड में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल फिटनेस टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। ‌सभी योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर तय समय के अंदर भेज सकते हैं। ‌

20:05 (IST) 28 Feb 2022
Indian Navy Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

भारतीय नौसेना में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

19:30 (IST) 28 Feb 2022
Indian Navy Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 127 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, फार्मासिस्ट के 1 पद, फायरमैन के 120 पद और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के 6 पद शामिल हैं।

19:00 (IST) 28 Feb 2022
Indian Navy Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

वेस्टर्न नेवल कमांड,‌ भारतीय नौसेना ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। ‌ सभी इच्छुक उम्मीदवार रोज़गार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 60 दिन के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

18:31 (IST) 28 Feb 2022
BEL Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार contengr-1@bel.co.in के माध्यम से अपना आवेदन मेल कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन की हार्ड कॉपी और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से 16 मार्च 2022 तक भेजना होगा।

18:01 (IST) 28 Feb 2022
BEL Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में B.E. / B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।

Govt Job 2022: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड सहित अन्य कई जगहों पर वैकेंसी निकली है।