Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022 Updates: भारतीय सेना के तहत मध्य कमान और दक्षिण कमान ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रक्रिया के माध्यम से कुक और वार्ड सहायिका के 155 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने फिजिकल एजुकेशन टीचर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in पर आज यानी 23 जून 2022 से 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से फिजिकल एजुकेशन टीचर के कुल 5546 पदों पर भर्ती की जाएगी।

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर 30 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 800 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

Live Updates

Sarkari Naukri 2022 LIVE Updates: देश में लाखों युवा सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको सरकारी नौकरी के लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे। साथ ही नौकरी से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।

11:18 (IST) 24 Jun 2022
Sarkari Jobs 2022 Live Updates: पंचायत सचिव पदों पर बहाली

पंचायत सचिव के 1395 रिक्तयों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 6 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन 6 जून 2022 से शुरू है।

10:43 (IST) 24 Jun 2022
Sarkari Naukri 2022 Live Updates: यह होनी चाहिए उम्र सीमा

इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 जून 2022 से जारी है। आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के जरिए करना होगा।

10:17 (IST) 24 Jun 2022
Sarkari Jobs 2022 Live: चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए करें आवेदन

चिकित्सा अधिकारी रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 1 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

09:32 (IST) 24 Jun 2022
Sarkari Naukri 2022 Live: राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा की डेट जारी

सीजीपीएससी ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021की डेट जारी कर दी है। परीक्षा 28 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी। अभी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं जारी किया गया है। अभ्यर्थी CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा डेट चेक कर सकते हैं।

08:51 (IST) 24 Jun 2022
Sarkari Result 2022 Live: प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित

यूपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा 2022 के नतीजे घोषित कर दिए है। अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

08:04 (IST) 24 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: राजस्थान पीटीईटी का एडमिट कार्ड जारी

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2022 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2022.com के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

07:34 (IST) 24 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: लैब सहायक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

लैब सहायक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 28 से 30 जून तक आयोजित की जाएगी।

07:18 (IST) 24 Jun 2022
Sarkari Result 2022 Live: एसएससी ने जारी किया इस परीक्षा का एडमिट कार्ड

कर्मचारी चयन आयोग ने पश्चिमी क्षेत्र के लिए एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 5 जुलाई से शुरू होनी है।

22:20 (IST) 23 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में भर्ती

हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इ सके लिएसामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

22:10 (IST) 23 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: तेलंगाना में सरकारी नौकरी का मौका

मेडिकल हेल्थ सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड, तेलंगाना ने सिविल असिस्टेंट सर्जन सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mhsrb.telangana.gov.in पर 15 जुलाई 2022 से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

21:28 (IST) 23 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर नौकरी

कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 1050 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आज यानी 23 जून से 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

21:08 (IST) 23 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में भर्ती

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruit.barc.gov.in पर 1 जुलाई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

20:34 (IST) 23 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

भारत संचार निगम लिमिटेड, हरियाणा ने अप्रेंटिस के 44 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 19 जुलाई 2022 तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं।

19:42 (IST) 23 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: नेवल डॉकयार्ड में भर्ती

नेवल डॉकयार्ड ने अप्रेंटिस के 338 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवारी 11 जुलाई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को 7000 रुपए महीने का स्टाइपेंड मिलेगा।

18:56 (IST) 23 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती

गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन (GPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 30 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

18:11 (IST) 23 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए करें आवेदन

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 8 जुलाई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। ‌

17:37 (IST) 23 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कई पद खाली

बैंक ऑफ बरोड़ा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 325 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 12 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

17:01 (IST) 23 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: यूपी में टीजीटी और पीजीटी पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश में टीजीटी और पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार 3 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई है

16:29 (IST) 23 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: राजस्थान में सरकारी नौकरी का मौका

राजस्थान में फिजिकल एजुकेशन टीचर के 5546 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 23 जून से 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

15:53 (IST) 23 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन ने एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट ऑफिसर (ADO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ‌उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर 29 जून से 19 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

15:17 (IST) 23 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

भारतीय रेलवे ने नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिस के 5636 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 30 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

14:36 (IST) 23 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: सीमा सुरक्षा बल में भर्ती

सीमा सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 110 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं।

Government Job 2022 LIVE: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टेट सर्विस एग्जाम (प्रीलिम्स) और स्टेट फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम का संशोधित आंसर की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी कर दिया है।