Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022 Updates: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 63 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 25 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा असम राइफल्स ने ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर 20 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एम्पलाई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) ने डॉक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार निर्धारित पते पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

Live Updates

Sarkari Naukri 2022: केंद्र और राज्य सरकारों ने विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको लेटेस्ट सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे। साथ ही नौकरी से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।

12:31 (IST) 8 Jun 2022
Sarkari Naukri 2022 Live: बैंक में सहायक मैनेजर के पदों पर बहाली

बैंक में सहायक मैनेजर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 17 जून 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

11:30 (IST) 8 Jun 2022
Sarkari Result 2022 Live: इस आधार पर होगा चयन

अभ्यर्थी का चयन इंटरव्यू आदि प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

10:46 (IST) 8 Jun 2022
Sarkari Result 2022 Live: यह होनी चाहिए उम्र

अभ्यर्थी की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

10:18 (IST) 8 Jun 2022
Sarkari Result 2022 Live: यह होनी चाहिए योग्यता

मेडिकल ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में एमएस या एमडी की डिग्री होनी चाहिए।

09:38 (IST) 8 Jun 2022
Sarkari Naukri 2022 Live: चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्तियां

चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्तियो के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 1 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं।

09:05 (IST) 8 Jun 2022
Sarkari Jobs 2022 Live: अगस्त में संभावित है परीक्षा

इन विभिन्न पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अगस्त 2022 में संभावित है। आवेदन की प्रक्रिया 7 जून 2022 से जारी है।

08:30 (IST) 8 Jun 2022
Sarkari Result 2022 Live: ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। पहला प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा मुख्य परीक्षा और तीसर इंटरव्यू ।

08:08 (IST) 8 Jun 2022
Sarkari Naukri 2022 Live: आयु सीमा और योग्यता

विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण अलग- अलग किया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं।

07:31 (IST) 8 Jun 2022
Sarkari Naukri 2022 LIVE Updates: 8106 पदों पर बहाली

आईबीपीएस ने विभिन्न पदों के कुल 8106 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के जरिए 27 जून तक अप्लाई कर सकते हैं।

22:23 (IST) 7 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी का मौका

भारतीय कोस्ट गार्ड ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 7 पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवार 9 जुलाई 2022 तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं।

21:57 (IST) 7 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती

राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (एग्रीकल्चर) के 189 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर आज यानी 7 जून 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।

21:41 (IST) 7 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: यूपी पंचायत विभाग में भर्ती

उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने इंजीनियर के 1875 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

21:03 (IST) 7 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 12 जून 2022 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

20:36 (IST) 7 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में निकली भर्ती

पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इंटर्न के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 15 जून 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

20:05 (IST) 7 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: स्टेनोग्राफर सहित इन पदों पर भर्ती

आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज ने लोअर डिविजन क्लर्क, लैबोरेट्री असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं।

19:40 (IST) 7 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: राजस्थान में नौकरी का मौका

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने हॉस्पिटल केयर टेकर के 55 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 29 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

19:01 (IST) 7 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NEFR) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर 30 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान के माध्यम से नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिस के 5636 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

18:31 (IST) 7 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली नौकरी

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 126 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 29 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

18:02 (IST) 7 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती

पश्चिम बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (WBPRB) ने कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर 27 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इस प्रक्रिया के माध्यम से कॉन्स्टेबल के कुल 1666 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

17:06 (IST) 7 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: हाई कोर्ट में नौकरी का मौका

पटना हाईकोर्ट ने लॉ असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 23 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

16:31 (IST) 7 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में निकली भर्ती

पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इंटर्न के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 15 जून 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

16:02 (IST) 7 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: भारतीय डाक में नौकरी

भारतीय डाक ने स्टाफ कार ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से मेल मोटर सर्विस, मुंबई में स्टाफ कार ड्राइवर के 17 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज 30 जून 2022 तक भेज सकते हैं।

15:38 (IST) 7 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: रेलवे में इन पदों पर भर्ती

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NEFR) ने अप्रेंटिस के 5636 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर 30 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

15:00 (IST) 7 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: जूनियर इंजीनियर के कई पद खाली

राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर के 139 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 7 जून से 6 जुलाई 2022 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

14:34 (IST) 7 Jun 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने ट्रेड्समैन के कुल 40 रिक्त पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 25 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Government Job 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) सीबीटी 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार रेलवे की रीजनल वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।