Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022 Updates: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 63 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 25 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा असम राइफल्स ने ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर 20 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एम्पलाई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) ने डॉक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार निर्धारित पते पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: केंद्र और राज्य सरकारों ने विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको लेटेस्ट सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे। साथ ही नौकरी से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।
भारत सरकार के तहत गृह मंत्रालय ने लॉ ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 24 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने माइंस इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 4 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार 25 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 15 जून से 14 जुलाई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज ने लोअर डिविजन क्लर्क, लैबोरेट्री असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं।
नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री ने टेक्नीशियन के 79 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी योग्य उम्मीदवार 3 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने चीफ केमिस्ट के 5 पद, एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी के 4 पद, असिस्टेंट रिव्यु ऑफिसर के 9 पद और अकाउंट क्लर्क के 45 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने साइंटिस्ट के 58 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर 28 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर, मास्टर और मिनरल ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 17 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीमा सुरक्षा बल द्वारा कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्दी जारी किया जाएगा। इसके बाद सभी उम्मीदवार तय समय के अंदर सीमा सुरक्षा बल भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) ने डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 17 जुलाई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने ट्रेड्समैन के कुल 40 रिक्त पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 25 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने इंजीनियर के 1875 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड जूनियर इंजीनियर (एग्रीकल्चर) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 6 जुलाई 2022तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 450 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश ने आर्किटेक्ट / कंसलटिंग इंजिनियर्स पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 15 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कंसलटिंग इंजीनियर (सिविल) के 1875 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग (WDC), राजस्थान ने आंगनवाड़ी वर्कर और आंगनवाड़ी असिस्टेंट के 1033 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार तय समय के अंदर आवेदन कर सकते हैं।
पटना हाईकोर्ट ने लॉ असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 23 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 12 जून 2022 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आईडीबीआई (IDBI) बैंक ने एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 1554 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 17 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 1000 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 9 जुलाई 2022 तक आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
कर्मचारी चयन आयोग ने हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 16 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
चंडीगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल के 39 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर 27 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
ऑल इंडिय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज ने जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 15 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
एम्पलाई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) ने डॉक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। यह इंटरव्यू 23 जून और 24 जून 2022 को आयोजित किया जाएगा।
आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज ने लोअर डिविजन क्लर्क, लैबोरेट्री असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं।
पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर 27 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने हॉस्पिटल केयर टेकर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 29 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान में हॉस्पिटल केयरटेकर के 55 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने इंजीनियर के 1875 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अप्रैल 2022 से की जाएगी।
अभ्यर्थी के पास किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
