Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 Updates: कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के लिए उम्मीदवार 17 मई 2022 से आवेदन कर सकेंगे। आवश्यक योग्यता रखने वाले इच्छुक पुरुष उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ssc.nic.in पर 16 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के पदों लिए सितंबर 2022 के महीने में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

वहीं, गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड ने हेल्थ वर्कर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर (मेल) के 1,866 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए उम्ममीदवार 16 मई से लेकर 31 मई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवीरों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 34 वर्ष होनी चाहिए।

Live Updates

Sarkari Naukri: देश के कई राज्यों के सरकारी विभागों में भर्ती निकली है। जो युवा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इस ब्लॉग के जरिए संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

21:33 (IST) 15 May 2022
Delhi Police Recruitment 2022: शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।

21:17 (IST) 15 May 2022
Delhi Police Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

20:59 (IST) 15 May 2022
Delhi Police Recruitment 2022: महत्वपूर्ण तारीख

अधिसूचना की तारीख- 17 मई 2022

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 17 मई 2022

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 16 जून 2022

परीक्षा की तारीख- सितंबर 2022

20:23 (IST) 15 May 2022
Delhi Police Recruitment 2022: 16 जून तक कर सकते हैं आवेदन

आवश्यक योग्यता रखने वाले इच्छुक पुरुष उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ssc.nic.in पर 16 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के पदों लिए सितंबर 2022 के महीने में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

20:01 (IST) 15 May 2022
Delhi Police Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के पदों पर भर्ती के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी करेगा। एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 मई 2022 से शुरू होगी।

19:35 (IST) 15 May 2022
WB Police Recruitment 2022: शैक्षिक योग्यता

सब असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए एआईसीटीई / डब्ल्यूबीएससीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स मांगा गया है।

19:12 (IST) 15 May 2022
WB Police Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

18:50 (IST) 15 May 2022
WB Police Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेत

सब असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 20,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

18:23 (IST) 15 May 2022
WB Police Recruitment 2022: आयु सीमा

आवेदकों की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

17:53 (IST) 15 May 2022
WB Police Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

सब असिस्टेंट इंजीनियर- सिविल

सब असिस्टेंट इंजीनियर- इलेक्ट्रिकल

17:33 (IST) 15 May 2022
WB Police Recruitment 2022: महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 18 मई 2022

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 03 जून 2022

17:02 (IST) 15 May 2022
WB Police Recruitment 2022: ऑनलाइन करना होगा आवेदन

इन पद के लिए उम्मीदवार 18 मई से 03 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट wbphidcl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इंजीनियरिंग स्ट्रीम में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए पात्र हैं।

17:00 (IST) 15 May 2022
WB Police Recruitment 2022: ऑनलाइन करना होगा आवेदन

इन पद के लिए उम्मीदवार 18 मई से 03 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट wbphidcl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इंजीनियरिंग स्ट्रीम में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए पात्र हैं।

16:42 (IST) 15 May 2022
WB Police Recruitment 2022: पुलिस विभाग में इन पदों पर निकली वैकेंसी

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने पश्चिम बंगाल पुलिस हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (WBPH&IDCL) के लिए भर्ती निकाली है। इसके तहत सब असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

16:25 (IST) 15 May 2022
GPSSB Recruitment 2022: आवेदन कैसे करें?

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ओजेएएस की आधिकारिक वेबसाइट https://ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद इस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर पोस्ट के लिए खुद को रजिस्टर करें और अपना आवेदन पत्र भरें।

16:12 (IST) 15 May 2022
GPSSB Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया?

जीपीएसएसबी भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

15:57 (IST) 15 May 2022
GPSSB Recruitment 2022: आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवीरों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 34 वर्ष होनी चाहिए।

15:39 (IST) 15 May 2022
GPSSB Recruitment 2022: शैक्षिक योग्यता

मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से एक वर्ष का मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर वेसिक कोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को गुजराती या हिंदी या दोनों का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।

15:18 (IST) 15 May 2022
GPSSB Recruitment 2022: महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन की शुरुआत- 16 मई 2022

आवेदन की लास्ट डेट – 31 मई 2022

15:01 (IST) 15 May 2022
GPSSB Recruitment 2022: ऑनलाइन करना होगा आवेदन

इन पदों के लिए उम्मीदवार 16 मई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

14:42 (IST) 15 May 2022
GPSSB Recruitment 2022: इस राज्य में हेल्थ वर्कर के पदों पर निकली वैकेंसी

गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) हेल्थ वर्कर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर (मेल) के 1,866 पदों को भरा जाएगा।

14:30 (IST) 15 May 2022
TPSC Recruitment 2022 Notification: चयन प्रक्रिया

आवेदकों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी भर्ती नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

14:17 (IST) 15 May 2022
TPSC Bharti 2022: आयु सीमा

आवेदक की उम्र 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम उम्र की सीमा में एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को 5 वर्ष की छूट दी गई है। आवेदक के उम्र की गणना 20 मई 2022 से की जाएगी।

13:33 (IST) 15 May 2022
TPSC Vacancy 2022: शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए।

13:19 (IST) 15 May 2022
TPSC Recruitment 2022: प्रिंसिपल ग्रुप ‘ए’ के पदों पर भर्तियां

त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने प्रिंसिपल ग्रुप ए के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in के जरिए 20 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

13:05 (IST) 15 May 2022
Haryana govt jobs 2022: ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थी नोटिफिकेशन के साथ जारी आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें। उसे भरकर दिए गए मेल आईडी पर भेज दें।

12:49 (IST) 15 May 2022
HSPCB Bharti 2022: शैक्षणिक योग्यता

क्लर्क पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से प्रथम श्रेणी में 10वीं या दूसरी श्रेणी में 12वीं पास होना चाहिए। वहीं स्टेनो टाइपिस्ट पद के लिए आवेदक के पास किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

12:21 (IST) 15 May 2022
HSPCB Recruitment 2022: एकाउंट्स क्लर्क सहित कई पदों पर भर्तियां

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एकाउंट्स क्लर्क सहित विभिन्न रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट hspcb.gov.in के जरिए 20 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

11:55 (IST) 15 May 2022
APSSB Bharti 2022: शैक्षणिक योग्यता

ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य हैं। वहीं जूनियर सचिवालय सहायक पद के लिए आवेदन का 12वीं पास होना अनिवार्य हैं।

11:29 (IST) 15 May 2022
APSSB Recruitment 2022: एलडीसी सहित विभिन्न पदों पर बहाली

अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने एलडीसी सहित कुल 67 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in के जरिए 24 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में सरकारी नौकरी नौकरी निकली है। इसके लिए उम्मीदवार घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कई सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़ी जानकारी भी आपको इस ब्लॉग में मिल जाएगी।