Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022 Updates: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हेड मास्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।‌अब सभी योग्य उम्मीदवार BPSC 6421 Head Master Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट
bpsc.bih.nic.in पर 21 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने‌ ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 5396 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है।

एम्प्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) ने मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज में फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार 11 मई 2022 तक अपना आवेदन निर्धारित पते पर भेज सकते हैं।

Live Updates

Sarkari Naukri 2022: केंद्र और राज्य सरकारों ने विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां हम आपको इन सरकारी नौकरी के लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे और इसके लिए आवश्यक योग्यता सहित अन्य जानकारी भी देंगे। साथ ही यहां आपको भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट के संबंध में भी जानकारी मिलेगी।

11:36 (IST) 14 Apr 2022
Income Tax Recruitment 2022: टैक्स असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां

भारतीय आयकर विभाग ने टैक्स असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट नजदीक है। अभ्यर्थी इन पदों के लिए रजिस्टर्ड डाक के जरिए 18 अप्रैल 2022 से पहले तक आवेदन कर सकते हैं। रजिस्टर्ड डाक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

11:02 (IST) 14 Apr 2022
NBCC Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया

जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। वहीं डिफ्टी जनरल मैनेजर पद पर आवेदक का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

10:28 (IST) 14 Apr 2022
NBCC Bharti 2022: शैक्षणिक योग्यता

जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में तीन वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं।

10:06 (IST) 14 Apr 2022
NBCC Recruitment 2022: जेई सहित कई पदों पर भर्तियां

राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nbccindia.com के जरिए 14 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

09:39 (IST) 14 Apr 2022
Orissa High Court Junior Stenographer Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

09:06 (IST) 14 Apr 2022
Orissa High Court Recruitment 2022: परीक्षा शुल्क

एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को परीक्षा फीस में छूट दी गई है। वहीं सामान्य वर्ग के आवेदकों को 500 रुपए परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

08:32 (IST) 14 Apr 2022
High Court Junior Stenographer Recruitment 2022: उम्र सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है।

08:03 (IST) 14 Apr 2022
High Court Bharti 2022: शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

07:32 (IST) 14 Apr 2022
High Court Recruitment 2022: जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों पर बहाली

ओडिशा हाईकोर्ट ने जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट orissahighcourt.nic.in के जरिए 18 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

07:12 (IST) 14 Apr 2022
BIS Recruitment 2022: 337 रिक्त पदों पर भर्तियां

भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) ने विभिन्न पदों के कुल 337 रिक्तियों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए 19 अप्रैल 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

22:29 (IST) 13 Apr 2022
AIIMS Recruitment 2022: फैकल्टी के 104 पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 108 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, प्रोफेसर के 29 पद, एडिशनल प्रोफेसर के 22 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 24 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 33 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

22:00 (IST) 13 Apr 2022
AIIMS Recruitment 2022: फैकल्टी पदों पर भर्ती

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), गोरखपुर ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार 2 मई 2022 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

21:27 (IST) 13 Apr 2022
RPSC Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 10 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग और राजस्थान के क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

21:00 (IST) 13 Apr 2022
RPSC Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता?

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।

20:32 (IST) 13 Apr 2022
RPSC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर ग्रेड II पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मई 2022 निर्धारित की गई है।

20:02 (IST) 13 Apr 2022
BPSC 66th Main Result 2021: मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी

बिहार लोक सेवा आयोग ने 66वीं संयुक्त (मुख्य) प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

19:47 (IST) 13 Apr 2022
ESIC Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता?

एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री भी होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

19:31 (IST) 13 Apr 2022
ESIC Recruitment 2022: किसके लिए कितने पद?

इस प्रक्रिया के माध्यम से एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 115 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, मेडिकल इंस्टिट्यूशन के लिए 103 पद और डेंटल इंस्टिट्यूशन के लिए 12 पद शामिल हैं।

19:17 (IST) 13 Apr 2022
ESIC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

एम्प्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार 11 मई 2022 तक अपना आवेदन निर्धारित पते पर भेज सकते हैं।

19:01 (IST) 13 Apr 2022
OPSC Recruitment 2022: कौन कर सकता है आवेदन?

असिस्टेंट फिशरीज ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फिशरीज साइंस में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।

18:45 (IST) 13 Apr 2022
OPSC Recruitment 2022:177 पदों पर नौकरी

इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट फिशरीज ऑफिसर के कुल 177 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 85 पद, एसईबीसी के लिए 3 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 26 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 63 पद शामिल हैं।

18:30 (IST) 13 Apr 2022
OPSC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

ओडिशा पब्लिक सर्विस कमिशन असिस्टेंट फिशरीज ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 मई निर्धारित की गई है।

18:17 (IST) 13 Apr 2022
Railway Recruitment 2022: ऑनलाइन मोड में करना होगा आवेदन

रेलवे में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

17:49 (IST) 13 Apr 2022
Railway Recruitment 2022: 147 पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से गुड्स ट्रेन मैनेजर के कुल 147 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 84 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 21 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 10 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 32 पद शामिल हैं।

17:30 (IST) 13 Apr 2022
Railway Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने गुड्स ट्रेन मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर 25 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

17:16 (IST) 13 Apr 2022
UPPSC RO ARO Exam 2021: इस तारीख को होगी परीक्षा

समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा 24 अप्रैल, 25 अप्रैल और 26 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा।

17:01 (IST) 13 Apr 2022
UPPSC RO ARO Exam 2021: मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर मुख्य परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।

16:45 (IST) 13 Apr 2022
DSSSB Recruitment 2022: इस वेबसाइट पर करना होगा आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार 20 अप्रैल से 9 मई 2022 तक dsssbonline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

16:31 (IST) 13 Apr 2022
DSSSB Recruitment 2022: दिल्ली के विभिन्न विभागों में भर्ती

असिस्टेंट आर्किविस्ट के 6 पद, मैनेजर (सिविल) के 1 पद, शिफ्ट इंचार्ज के 8 पद, मैनेजर (मैकेनिकल) के 24 पद, मैनेजर (ट्राफिक) के 13 पद, प्रोटेक्शन ऑफिसर के 23 पद, डिप्टी मैनेजर (ट्राफिक) के 3 पद, पंप ड्राइवर / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिक ड्राइवर / मोटर मैन / इलेक्ट्रिक मिस्त्री के 68 पद, मैनेजर (आईटी) के 1 पद, फिल्टर सुपरवाइजर के 18 पद, मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 1 पद और बैक्टेरियोलॉजिस्ट के 2 पद शामिल हैं।

16:16 (IST) 13 Apr 2022
DSSSB Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। ‌सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 20 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 मई 2022 निर्धारित की गई है।

Goverment Job 2022: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने प्रोहिबिशन, एक्साइज एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम रेलवे ने गुड्स ट्रेन मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।