पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने चपरासी पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार PNB Peon Recruitment 2022 के लिए 21 मार्च 2022 की शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा तमिल नाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) द्वारा सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए 8 मार्च 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार TNUSRB SI Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), मध्य प्रदेश ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से सर्टिफिकेट इन कम्युनिटी हेल्थ (CCH) के 480 पद और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 486 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी योग्य उम्मीदवार NHM MP Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर 15 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Live Updates

Sarkari Naukri 2022:केंद्र और राज्य सरकारों के तहत विभिन्न विभागों में भर्ती की जा रही है। भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना, पुलिस विभाग, रेलवे और शिक्षा विभाग सहित अन्य कई जगहों पर सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको सरकारी नौकरी के लिए ताजा अपडेट देंगे। इसके साथ ही भर्ती के लिए जरूरी योग्यता सहित अन्य आवश्यक जानकारी भी बताएंगे।

13:00 (IST) 7 Mar 2022
Western Naval Command Recruitment 2022: कितनी होनी चाहिए उम्र

वेस्टर्न नेवल कमांड भर्ती 2022 के तहत फायरमैन के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए। फार्मासिस्ट के पद पर आवेदन करने वालों से 10वीं पास और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के पद के लिए 10वीं पास मांगा गया है।

12:28 (IST) 7 Mar 2022
Western Naval Command Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन

बता दें कि फायरमैक के पद पर चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग मुंबई, गोवा, करवार और लोनावला में होगी और पेस्ट कंट्रोल वर्कर की पोस्टिंग मुंबई, गोवा और लोनावला में होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को 18000 से लेकर 92300 रुपए वेतन मिलेगा।

12:01 (IST) 7 Mar 2022
Western Naval Command Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

फायरमैन – 120 पद

फार्मासिस्ट – 1

पेस्ट कंट्रोल वर्कर – 6

11:40 (IST) 7 Mar 2022
Western Naval Command Recruitment 2022: इंडियन नेवी में ग्रुप सी पदों पर भर्ती

वेस्टर्न नेवल कमांड, भारतीय नौसेना (Indian Navy Recruitment 2022) ने विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत फायरमैन, फार्मासिस्ट और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

10:55 (IST) 7 Mar 2022
JSSC JE Recruitment 2022: किसके लिए कितने पद

कुल रिक्त पद- 285 हैं। जिसमें जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 46 पद हैं। इसमें जनरल के लिए 19, ईडब्ल्यूएस के लिए 4, ओबीसी के लिए 3, ईबीसी के लिए 3, एससी के लिए 5 और एसटी के लए 12 पद हैं। वहीं जूनियर इंजीनियर सिविल के 188 पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 77 और एसटी के लिए 51 पद हैं।

10:06 (IST) 7 Mar 2022
JSSC JE Recruitment 2022: कितने हैं रिक्त पद

रिक्त पदों की संख्या 285 है। जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के लिए 46 पद और जूनियर इंजीनियर सिविल के लिए 188 पद हैं। वहीं जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के लिए 51 पद रिक्त हैं।

09:35 (IST) 7 Mar 2022
JSSC JE Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन

स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट- jssc.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- Current Vacancies ऑप्शन पर जाएं।

स्टेप 3- Junior Engineer Online Registration के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4- Apply Online के लिंक पर जाएं।

स्टेप 5- डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 6- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

स्टेप 7- प्रिंट निकाल लें।

08:59 (IST) 7 Mar 2022
JSSC JE Recruitment 2022: क्या हैं अहम तारीखें

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी 2022 से शुरू हुई थी। आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2022 है, वहीं एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए 16 मार्च 2022 तक का समय मिलेगा।

08:03 (IST) 7 Mar 2022
JSSC JE Recruitment 2022: झारखंड जेई के पदों पर भर्ती

झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने जूनियर इंजीनियर के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 285 रिक्त पद भरे जाएंगे। आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स के पास कुछ ही समय बचा हुआ है। इसलिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

22:30 (IST) 6 Mar 2022
BPSC Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

बिहार हेड मास्टर भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ‌सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 28 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

22:00 (IST) 6 Mar 2022
BPSC Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

बिहार में हेड मास्टर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार बी.एड. / बी.ए.एड. / बी.एससी.एड. पास होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 31 साल और अधिकतम आयु 47 साल निर्धारित की गई है।

21:26 (IST) 6 Mar 2022
BPSC Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस अभियान के माध्यम से हेड मास्टर के 6421 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।

21:00 (IST) 6 Mar 2022
BPSC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन ने हेड मास्टर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in पर 28 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

20:30 (IST) 6 Mar 2022
SBI Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार sbi.co.in पर 31 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

20:00 (IST) 6 Mar 2022
SBI Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर के 1 पद, चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के 1 पद और डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के 2 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

19:29 (IST) 6 Mar 2022
SBI Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स या मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु 55 साल निर्धारित की गई है।

19:00 (IST) 6 Mar 2022
SBI Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

18:29 (IST) 6 Mar 2022
PNB Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज पंजीकृत डाक द्वारा मुख्य प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय, उज्जवल कंपलेक्स, तीसरी मंजिल, चांदमारी, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण – 845401 के पते पर 21 मार्च 2022 तक भेज सकते हैं।

18:00 (IST) 6 Mar 2022
PNB Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

चपरासी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी पढ़ने और लिखने का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है।

17:35 (IST) 6 Mar 2022
PNB Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सीतामढ़ी में चपरासी के कुल 21 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 14500 रुपए से 28000 145 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

16:54 (IST) 6 Mar 2022
PNB Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने चपरासी पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार 21 मार्च 2022 की शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

16:31 (IST) 6 Mar 2022
Railway Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार nitplrrc.com पर 17 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

15:59 (IST) 6 Mar 2022
Railway Recruitment 2022: क्या है आयु सीमा?

जूनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 33 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, सीनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

15:31 (IST) 6 Mar 2022
Railway Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

वेस्ट सेंट्रल रेलवे में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर्स / B.Sc. की डिग्री या तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

15:05 (IST) 6 Mar 2022
Railway Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस अभियान के माध्यम से कुल 20 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सीनियर टेक्निकल एसोसिएट के 10 पद और जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के 10 पद शामिल हैं।

14:24 (IST) 6 Mar 2022
Railway Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) ने सीनियर टेक्निकल एसोसिएट और जूनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 17 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। ‌ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), गोरखपुर ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 21 मार्च 2022 तक भेज सकते हैं।