Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022 Updates: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने स्टेनोग्राफर, वर्क असिस्टेंट और ड्राइवर के 89 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार 31 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी योग्य माने जाएंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमिशन (UPSSSC) ने प्रिलिमनरी एग्जामिनेशन टेस्ट (PET) के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 27 जुलाई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा प्रिलिमनरी यह परीक्षा सितंबर 2022 में आयोजित की जाएगी।

वहीं, तमिल नाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड, (TNUSRB) ने पुलिस कांस्टेबल सहित 3,552 अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 7 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Live Updates

Sarkari Naukri 2022: देशभर में लाखों युवा सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको सरकारी नौकरी के लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे। साथ ही नौकरी से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।

12:25 (IST) 2 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: जेआरएफ पदों पर भर्ती

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारअपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज मेल के माध्यम से 15 जुलाई 2022 तक भेज सकते हैं।

11:40 (IST) 2 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती

एम्पलाई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 491 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 18 जुलाई 2022 तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं।

10:58 (IST) 2 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: नवोदय विद्यालय समिति में भर्ती

नवोदय विद्यालय समिति ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 2 जुलाई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:07 (IST) 2 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: ग्रुप सी पदों पर निकली नौकरी

भारतीय सेना के तहत मध्य कमान और दक्षिण कमान ने सिविलियन ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर तय समय के अंदर भेज सकते हैं।

09:39 (IST) 2 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: सीमा सुरक्षा बल में भर्ती

सीमा सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 110 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं।

09:02 (IST) 2 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

भारत संचार निगम लिमिटेड, हरियाणा ने अप्रेंटिस के 44 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 19 जुलाई 2022 तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं।

08:30 (IST) 2 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: कोल इंडिया लिमिटेड में वैकेंसी

कोल इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के 1050 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌ इसके लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

07:36 (IST) 2 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट में निकली नौकरी

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 10 जुलाई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

22:14 (IST) 1 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: क्लर्क पदों पर निकली नौकरी

इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल ने क्लर्क के 6035 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

21:32 (IST) 1 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: नेवल डॉकयार्ड में भर्ती

नेवल डॉकयार्ड ने अप्रेंटिस के 338 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवारी 11 जुलाई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को 7000 रुपए महीने का स्टाइपेंड मिलेगा।

21:09 (IST) 1 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: फिजिकल एजुकेशन टीचर पदों पर भर्ती

राजस्थान में फिजिकल एजुकेशन टीचर के 5546 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। योग्य उम्मीदवार 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

20:30 (IST) 1 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: असम राइफल्स में नौकरी

असम राइफल्स में ट्रेड्समैन के 1380 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। असम राइफल्स द्वारा भर्ती रैली की तारीख भी जल्द ही सूचित की जाएगी।

20:03 (IST) 1 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में भर्ती

हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इ सके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

19:22 (IST) 1 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: टेरिटोरियल आर्मी में भर्ती

टेरिटोरियल आर्मी ने ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 1 जुलाई से 30 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

18:36 (IST) 1 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए करें आवेदन

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 8 जुलाई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। ‌

18:08 (IST) 1 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर नौकरी

कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 1050 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

17:36 (IST) 1 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: स्टेनोग्राफर सहित अन्य पदों पर नौकरी का मौका

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी ने स्टेनोग्राफर, टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट और फाइनेंशियल कंट्रोलर सहित अन्य कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 19 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

17:01 (IST) 1 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 400 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 14 जुलाई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

16:35 (IST) 1 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: रेलवे में इन पदों पर भर्ती

रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने अप्रेंटिस के 876 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 26 जुलाई 2022 की शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क भी देना होगा।

15:37 (IST) 1 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर पदों पर भर्ती

राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर के 189 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 6 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

15:05 (IST) 1 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: यूपी में सरकारी नौकरी का मौका

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन ने इंस्पेक्टर सहित 14 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 9 जुलाई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 105 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।‌

14:26 (IST) 1 Jul 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: असम राइफल्स में नौकरी का मौका

असम राइफल्स में ट्रेड्समैन के 1380 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। असम राइफल्स द्वारा भर्ती रैली की तारीख भी जल्द ही सूचित की जाएगी।

Government Job 2022: नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे, गोरखपुर में जूनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर 5 जुलाई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।