India Post GDS Recruitment 2022, Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022 Updates: भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक सहित 38,926 पदों पर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीद्वार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर 5 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मई से शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा तेलंगाना स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (TSLPRB) द्वारा तेलंगाना पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल सहित 17291 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सभी योग्य उम्मीदवार Telangana Police Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर 20 मई 2022 की रात 10:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से 5 मई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: केंद्र और राज्य सरकारों ने विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको लेटेस्ट सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे। साथ ही नौकरी से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।
अभी लिखित परीक्षा की तिथि नहीं घोषित की गई है। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
ग्रेजुएशन पास के लिए क्लर्क के पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nationalbank.co.in के जरिए 17 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। पहला लिखित परीक्षा और दूसरा इंटरव्यू। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदक के उम्र की गणना 8 जून 2022 से की जाएगी। आवेदक की उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विभिन्न विषयों को सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 मई 2022 से 8 जून 2022 तक चलेगी। पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट
आवेदक के पास पास संबंधित विषय में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याल से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड ने इंजीनियर के 65 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mrpl.co.in के जरिए 28 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदकों का चयन संविदा के तहत किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
आवेदक के उम्र की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। आवेदक की उम्र 40 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई है।
स्टाफ नर्स के पदों के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास के साथ जीएनएम या बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं फार्मासिस्ट पदों के लिए अभ्यर्थी का साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास के साथ फार्मासिस्ट में डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए।
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 800 रूपए और एससी व एसटी वर्ग के लिए 175 रुपए आवेदन फीस निर्धारित की गई है।
आवेदकों के आयु की गणना 1 दिसंबर 2021 से की जाएगी। वहीं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में 3 वर्ष औऱ एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
बैंक आफ इंडिया ने कुल 696 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in के जरिए 10 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 अप्रैल 2022 से शुरू है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 14 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदकों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इंटरव्यू की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
आवेदक की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदकों को उम्र की गणना 14 मई 2022 से की जाएगी।
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ग्रेजुएट ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in के जरिए 14 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
आवेदक के उम्र की गणना 8 जून 2022 से की जाएगी। आवेदक की उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा में एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी का 55 फीसदी नंबरों के साथ पास होना अनिवार्य है।
त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 मई 2022 से 8 जून 2022 तक चलेगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
पार्ट टाइम टाइम कॉन्ट्राक्टुअल स्पेशलिस्ट पद के लिए आवेदक की उम्र 69 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि अन्य पदों के लिए आवेदन की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सीनियर रेजिडेंट के 29 पद, कॉन्ट्राक्टुअल सीनियर रेजिडेंट के 13 पद, फुल - टाइम कॉन्ट्राक्टुअल स्पेशलिस्ट के 2 पद और फुल - टाइम कॉन्ट्राक्टुअल सुपर स्पेशलिस्ट के कुल 1 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने सीनियर रेजिडेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन 10 मई 2022 को किया जाएगा।
आवेदकों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए आवेदकों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
आवेदक के उम्र की गणना 20 मई 2022 से की जाएगी। आवेदक की उम्र 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई है।
आवेदक के पास पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं।
त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने प्रिंसिपल ग्रुप ए के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in के जरिए 20 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Government Job 2022: राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट कर दिया है। इसके अलावा कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा का आंसर की और रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दिया है।