उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने माइंस इंस्पेक्टर के 55 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी योग्य उम्मीदवार UPPSC Mines Inspector Recruitment 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 4 जुलाई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (WBPRB) ने कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार पश्चिम बंगाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर 27 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) में जूनियर ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in 22 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर ट्रांसलेटर (राजभाषा असिस्टेंट) के कुल 7 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में भर्ती की जा रही है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको सरकारी नौकरी के ताजा अपडेट्स बताएंगे। इसके साथ ही विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट के बारे में भी जानकारी देंगे।
इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 मई से जारी है।
इन पदों के लिए अभ्यर्थी की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
क्लर्क के 964 पदों और स्टेनोग्राफर के 27 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 19 जून 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदक का 10वीं पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विज्ञापन को देख सकते हैं।
सिपाही पदों के लिए अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।
सिपाही पदों के लिए आवेदक की अधिकतम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए।
पुलिस में सिपाही के 1600 से अधिक पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी 27 जून 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
अभ्यर्थी का चयन बिना किसी परीक्षा के लिए मेरिट के जरिए किया जाएगा। मेरिट शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की जाएगी।
इन पदों के लिए अभ्यर्थी की उम्र 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी की आयु सीमा में छूट दी गई है।
फिटर सहित अपरेंटिस के विभिन्न पदों रिक्तियों पर भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी 16 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदकों का चयन कंप्यूटर बेस्ट परीक्षा और कौशल परीक्षा के जरिए किया जाएगा।
शिक्षक के विभिन्न रिक्तियों पर भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aees.gov.in के जरिए 12 जून 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
असम राइफल्स ने ट्रेड्समैन के1380 रिक्त पदों पर भर्ती पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर 6 जून 2022 से 20 जुलाई 2022 तकऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने ट्रेड्समैन के कुल 40 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 25 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने पर्सनल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 22 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज ने लोअर डिविजन क्लर्क, लैबोरेट्री असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने माइंस इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।
आईडीबीआई (IDBI) बैंक ने एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 1554 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 17 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 1000 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
इन पदों के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 8 जून 2022 से शुरू होगी।
हेड कांस्टेबल के पदों पर नौकरियां निकली हैं। अभ्यर्थी 8 जून 2022 से अप्लाई कर सकते हैं।
अभ्यर्थी का 8वीं पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में भृत्य के रिक्त पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी 2 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से सीएमओ पदों के लिए लास्ट डेट के अंदर तक अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विज्ञापन को देख सकते हैं।
सीएमओ (कैजुअल्टी चिकित्सा अधिकारी) पदों के लिए आवेदक के पास क्लीनिकल चिकित्सा में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
कैजुअल्टी चिकित्सा अधिकारी के 21 रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
डीडीए ने विभिन्न रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 11 जून 2022 से अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in के जरिए करना होगा।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जारी आवेदन फाॅर्म को डाउनलोड कर रजिस्टर्ड डाक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक की उम्र 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
सिक्योरिटी गार्ड पदों के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है।