Sarkari Naukri Result 2022 Notifications Updates: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने टेक्निकल ग्रेड II के 179 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 12 जुलाई से 5 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 826 रुपए और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमिशन (UPHESC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर‌ के 917 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uphesc.org पर 10 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (JTA) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के कुल 17 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार 18 जुलाई 2022 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को अधिकतम 30,000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।

Live Updates

Sarkari Naukri, Result 2022 Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में भर्ती की जा रही है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको सरकारी नौकरी के ताजा अपडेट्स बताएंगे। इसके साथ ही विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट के बारे में भी जानकारी देंगे।

13:02 (IST) 12 Jul 2022
Sarkari Result 2022 Live: मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

यूपीएसएसएससी ने आपूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है।

12:36 (IST) 12 Jul 2022
Sarkari Naukri 2022 Live: इस तरह होगा चयन

अभ्यर्थी का चयन सीबीटी परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज वेरिफिकेशन किया जाएगा। उसके बाद नियुक्ति की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जारी अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।

12:05 (IST) 12 Jul 2022
Sarkari Naukri 2022 Live Update:आयु सीमा व योग्यता

कोल इंडिया में विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होगी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग – अलग निर्धारित की गई है।

11:47 (IST) 12 Jul 2022
Sarkari Naukri 2022 Live: कोल इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों के लिए करें आवेदन

कोल इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 7 अगस्त 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन 8 जुलाई 2022 से शुरू है। कुल 481 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

11:02 (IST) 12 Jul 2022
Sarkari Vacancy 2022 Live: इन चरणों में संपन्न होगी चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। पहला लिखित, दूसरा दस्तावेज सत्यापन और तीसर वायवा टेस्ट। इन चरणों में सफल अभ्यर्थी का अंतिम चयन किया जाएगा। लिखित परीक्षा की तिथि और परीक्षा प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

10:34 (IST) 12 Jul 2022
Sarkari Naukri 2022 Live: उम्र सीमा

आवेदक के उम्र की गणना 4 जुलाई 2022 से की जाएगी। ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

10:04 (IST) 12 Jul 2022
Sarkari Naukri 2022 Live Updates: कनिष्ठ कार्यकारी पदों के लिए करेंआवेदन

कनिष्ठ कार्यकारी के 400 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी 14 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट aai.aero के जरिए अपने आवेदन भेज सकते हैं। इन पदों के लिए स्नातक पास अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं।

09:36 (IST) 12 Jul 2022
Sarkari Jobs 2022 Live: दो चरणों में होगा चयन

इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहला स्किल टेस्ट और दूसरा लिखित परीक्षा। अभी परीक्षा तिथि नहीं घोषित की गई है। परीक्षा के लिए आवेदकों को एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

09:05 (IST) 12 Jul 2022
Sarkari Result 2022 Live: रिक्त पदों की संख्या

स्टेनोग्राफर के कुल 452 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है।

08:33 (IST) 12 Jul 2022
Sarkari Result 2022 Live Updates: यह मांगी गई है योग्यता

इन पदों के लिए अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए निर्धारित अंतिम तिथि तक अप्लाई कर सकते हैं।

08:04 (IST) 12 Jul 2022
Sarkari Naukri 2022 Live: स्टेनोग्राफर पदों पर भर्तियां

स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए 27 जुलाई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

07:35 (IST) 12 Jul 2022
Sarkari Naukri 2022 Live Updates: योग्यता व आयु सीमा

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। वहीं अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 24 वर्ष होनी चाहिए।

07:15 (IST) 12 Jul 2022
Sarkari Naukri Result 2022 Live Updates: इन पदों के लिए जल्द करें आवेदन

ट्रेड अपरेंटिस के रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 15 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन npcilcareers.co.in के जरिए भेज सकते हैं।

22:18 (IST) 11 Jul 2022
Sarkari Naukri Result 2022 Live: 10वीं पास के लिए भर्ती का मौका

न्यूक्लियर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ट्रेड अपरेंटिस के 177 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए 15 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। ‌

22:01 (IST) 11 Jul 2022
Sarkari Naukri Jobs 2022 Live: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी में निकली नौकरी

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ‌उम्मीदवार 8 अगस्त 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 1000 रुपए शुल्क जमा करना होगा।

21:25 (IST) 11 Jul 2022
Sarkari Naukri Notification 2022 Live: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती

जम्मू और कश्मीर पब्लिक सर्विस कमिशन में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर 31 जुलाई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

20:42 (IST) 11 Jul 2022
Sarkari Naukri Notification 2022 Live: क्लर्क पदों पर निकली नौकरी

इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल ने क्लर्क के 6035 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

19:59 (IST) 11 Jul 2022
Sarkari Naukri Notification 2022 Live: शिक्षक पदों पर निकली नौकरी

डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन, तेलंगाना अस्थाई शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार तय समय के अंदर शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

19:14 (IST) 11 Jul 2022
Sarkari Naukri Notification 2022 Live: इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी का मौका

इंटेलिजेंस ब्यूरो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर और जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर तय समय के अंदर देख सकते हैं।

18:49 (IST) 11 Jul 2022
Sarkari Naukri Notification 2022 Live: स्पेशलिस्ट ग्रेड II पदों पर भर्ती

एम्प्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन, दिल्ली ने स्पेशलिस्ट ग्रेड II पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 26 जुलाई तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत 67700 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

17:50 (IST) 11 Jul 2022
Sarkari Naukri 2022 Live: नेशनल हेल्थ मिशन में नौकरी

नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तर प्रदेश ने पब्लिक हेल्थ नर्स (PHN) ट्यूटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर 20 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35000 रुपए प्रति महीने का वेतन दिया जाएगा।

17:08 (IST) 11 Jul 2022
Sarkari Naukri 2022 Live: मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका

मेडिकल हेल्थ सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड तेलंगाना ने सिविल असिस्टेंट सर्जन सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mhsrb.telangana.gov.in पर 15 जुलाई 2022 से 14 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

16:32 (IST) 11 Jul 2022
Sarkari Naukri Results 2022 Live: सिविलियन ग्रुप सी पदों पर भर्ती

भारतीय वायु सेना ने सिविलियन ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर है समय के अंदर भेज सकते हैं।

15:56 (IST) 11 Jul 2022
Sarkari Naukri Results 2022 Live: राजस्थान में प्रथम लेवल शिक्षकों की भर्ती

राजस्थान में प्रथम लेवल शिक्षक के 272 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

15:08 (IST) 11 Jul 2022
Sarkari Naukri Results 2022 Live: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में यह पद खाली

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर ने स्टेनोग्राफर सहित 89 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 31 जुलाई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

14:21 (IST) 11 Jul 2022
Sarkari Naukri Results 2022 Live: रेलवे में नौकरी का मौका

पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर 28 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Government Job Notification 2022: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jointerritoriarmy.nic.in पर 3 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू की गई है।