उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर (ITI Instructor) के 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आज यानी 8 फरवरी 2022 को आवेदन की आखिरी तारीख है। जिन कैंडीडेट्स ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर प्रक्रिया को पूरा कर लें। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 18 जनवरी 2022 से शुरू हुई थी।

भारतीय सेना ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 90 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी योग्य उम्मीदवार Indian Army 10+2 TES 47 Course 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 23 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेंटर (MIRC) अहमदनगर, महाराष्ट्र ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार HQ MIRC Recruitment 2022 के लिए 12 फरवरी 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

Live Updates

केंद्र और राज्य सरकारों ने देश के विभिन्न विभागों में नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

14:01 (IST) 8 Feb 2022
JSSC Recruitment 2022: कैसे होगा चयन

कैंडीडेट्स का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में किए गए स्कोर के आधार पर होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर विजिट करें।

13:36 (IST) 8 Feb 2022
JSSC Recruitment 2022: क्या है आवेदन फीस

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन फीस 100 रुपए है। वहीं SC, ST और PH कैटेगरी के लिए आवेदन फीस 50 रुपए है। फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकेगा।

12:58 (IST) 8 Feb 2022
JSSC Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

कैंडीडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इलेक्ट्रिकल, सिविल, मैकेनिकल या कृषि इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

12:38 (IST) 8 Feb 2022
JSSC Recruitment 2022: कितनी मिलेगी सैलरी

जूनियर इंजीनियर के रिक्त 1289 पदों पर उम्मीदवारों को प्रति महीने 35,400 से 1,12,400 रुपए तक सैलरी मिलेगी।

12:03 (IST) 8 Feb 2022
JSSC Recruitment 2022: क्या हैं अहम तारीखें

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 7 फरवरी 2022

आवेदन की आखिरी तारीख- 8 मार्च 2022

आवेदन फीस जमा करने की तारीख- 10 मार्च 2022

कंप्लीट आवेदन करने की तारीख- 13 मार्च 2022

आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तारीख- 14 से 16 मार्च 2022

11:32 (IST) 8 Feb 2022
JSSC Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली भर्ती

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 285 जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्ती JSSC JDLCCE 2021 परीक्षा के जरिए होगी। इस परीक्षा के लिए 8 मार्च से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:59 (IST) 8 Feb 2022
UP ITI Instructor Recruitment 2022: क्या है आयुसीमा

उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से अधिक और 40 साल से कम होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2022 के आधार पर होगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

10:23 (IST) 8 Feb 2022
UP ITI Instructor Recruitment 2022: कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए दसवीं पास के साथ-साथ संबंधित विषय में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इसके अलावा उसके पास यूपी पीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य है।

09:56 (IST) 8 Feb 2022
UP ITI Instructor Recruitment 2022: कितनी हैं वैकेंसी

कुल भर्ती- 2504

जनरल- 1042

ओबीसी- 681

ईडब्ल्यूएस- 211

एससी- 526

एसटी- 44

09:17 (IST) 8 Feb 2022
UP ITI Instructor Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन

स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- नोटिस बोर्ड पर क्लिक करें।

स्टेप 3- UPSSSC ITI Instructor Recruitment 2022 Online Form के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 6- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

08:32 (IST) 8 Feb 2022
UP ITI Instructor Recruitment 2022: क्या हैं अहम तारीखें

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 18 जनवरी 2022

आवेदन प्रक्रिया बंद होने की तारीख- 8 फरवरी 2022

आवेदन में करेक्शन की तारीख- 15 फरवरी 2022 तक

08:10 (IST) 8 Feb 2022
UP ITI Instructor Recruitment 2022: आईटीआई इंस्ट्रक्टर पद पर भर्ती

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर (ITI Instructor) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आज यानी 8 फरवरी 2022 को आवेदन की आखिरी तारीख है। रिक्त पदों की संख्या 2504 है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।

22:28 (IST) 7 Feb 2022
Teacher Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

सैनिक स्कूल, चंद्रपुर ने टीजीटी, पीजीटी और लैब असिस्टेंट सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। ‌ सभी इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में 22 फरवरी 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

22:03 (IST) 7 Feb 2022
AIIMS Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए और एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 800 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

21:35 (IST) 7 Feb 2022
AIIMS Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

सीनियर रेज़िडेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

20:59 (IST) 7 Feb 2022
AIIMS Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से सीनियर रेज़िडेंट के कुल 132 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

20:25 (IST) 7 Feb 2022
AIIMS Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने सीनियर रेज़िडेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर 15 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

19:57 (IST) 7 Feb 2022
NPCIL Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

नर्स और साइंटिफिक असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 44900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, असिस्टेंट और स्टेनो पदों के लिए 25500 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर 10 फरवरी से 2 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

19:32 (IST) 7 Feb 2022
NPCIL Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

असिस्टेंट और स्टेनो पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। जबकि, 10 पदों के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए साथ ही नर्सिंग और मिडवाइफरी में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा नर्स पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 30 साल और साइंटिफिक असिस्टेंट पद के लिए 18 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, असिस्टेंट और स्टेनो पद के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है।

19:01 (IST) 7 Feb 2022
NPCIL Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस अभियान के माध्यम से कुल 42 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, साइंटिफिक असिस्टेंट के 3 पद, नर्स के 2 पद, असिस्टेंट ग्रेड 1 के 28 पद और स्टेनो ग्रेड 1 के 9 पद शामिल हैं।

18:32 (IST) 7 Feb 2022
NPCIL Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) ने असिस्टेंट और स्टेनो सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए एक शार्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर 10 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 मार्च 2022 निर्धारित की गई है।

18:01 (IST) 7 Feb 2022
KVS Recruitment 2022: ऐसे होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय पश्चिम बंगाल में टीजीटी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 25 फरवरी और 26 फरवरी को इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। वहीं, केंद्रीय विद्यालय जम्मू में इन पदों पर भर्ती के लिए 18 फरवरी 2022 तक आवेदन पत्र जमा करना होगा।

17:28 (IST) 7 Feb 2022
KVS Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

केंद्रीय विद्यालय में पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर्स और बीएड की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, टीजीटी पदों के लिए बैचलर्स डिग्री और बीएड होना चाहिए। सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है इसलिए उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

17:04 (IST) 7 Feb 2022
KVS Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

केंद्रीय विद्यालय पश्चिम बंगाल और जम्मू और कश्मीर में पीजीटी, पीआरटी, स्पोर्ट्स कोच, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, टीजीटी, योगा इंस्ट्रक्टर, म्यूजिक / डांस कोच, काउंसलर और नर्स पदों पर भर्ती की जाएगी। पीजीटी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 32500 रुपए और टीजीटी पदों के लिए 31250 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

16:31 (IST) 7 Feb 2022
KVS Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन के साथ निर्धारित पते पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

16:12 (IST) 7 Feb 2022
PGCIL Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर 20 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

15:32 (IST) 7 Feb 2022
PGCIL Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित विषय में B.E. / B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है।

15:01 (IST) 7 Feb 2022
PGCIL Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (कंप्यूटर साइंस) के 37 पद, असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के 60 पद, असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (सिविल) के 4 पद, असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 4 पद शामिल हैं।

14:35 (IST) 7 Feb 2022
PGCIL Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (AET) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर 20 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

14:07 (IST) 7 Feb 2022
RVVUNL Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए आयुसीमा

उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 28 साल तक होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2023 के अनुसार होगी। आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहद सुनहरा अवसर है। देश के विभिन्न सरकारी विभागों में 10वीं और 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए नौकरी निकली है। ‌इसके लिए उम्मीदवार घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।