Sarkari Naukri-Result 2022 Updates: त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने ग्रेड 2 के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए 29 मार्च 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी और 30 अप्रैल 2022 तक चलेगी। कुल 40 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें त्रिपुरा सिविस सर्विस गेड 2 के 30 और त्रिपुरा पुलिस सर्विस ग्रेड 2 के 10 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (National Buildings Construction Corporation Limited) ने जूनियर इंजीनियर और डिफ्टी जनरल मैनेजर के रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbccindia.com के जरिए 14 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 81 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली गई है।
Sarkari Naukri Result 2022 LIVE Updates: विभिन्न सरकारी विभागों में कई पदों के लिए सरकारी नौकरियां निकाली हैं। इस ब्लाॅक के जरिए हम आपको इन भर्तियों से संबंधित सभी जानकारी देगें। आवेदन कैसे करना है और आवेदन की अंतिम तिथि क्या है।
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2- गेट 2022 परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- नामांकन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
स्टेप 4- गेट 2022 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
स्टेप 5- डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
इस बार गेट परीक्षा 5 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की गई थी। इसमें लाखों स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac पर विजिट करें।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो कैंडीडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपए से लेकर 1,77,500 रुपए तक सैलरी मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। रिक्त पदों की संख्या 8 है। ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक करें।
स्टेप 1: आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें।
स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन करें और पूरा फॉर्म भरें।
स्टेप 5: आवेदन फीस जमा करें।
कैंडीडेट्स के पास 4 अप्रैल 2022 तक का समय है। चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपए से लेकर 1,77,500 रुपए तक सैलरी मिलेगी।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने साइंटिफिक ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार ukpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं ओबीसी वर्ग के आवेदक को अधिकतम उम्र सीमा में 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के आवेदक को 5 वर्ष की छूट भी दी गई है।
सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड की ओर से टेक्निशियन और ग्रेजुएट अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइटsjvnindia.com के जरिए 31 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी अपने पत्र मानव अधिकार भवन, ब्लॉक-सी, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए नई दिल्ली – 110023 के पते पर भेज सकते हैं। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
ट्रांसलेटर पदों के लिए आवेदक निर्धारित अंतिम तिथि से पहले तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अंग्रेजी भाषा की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) ने विभिन्न विषयों के ट्रांसलेटर पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhrc.nic.in के जरिए 31 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में तीन वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदक 60 फीसदी नंबरों के साथ पास होना चाहिए।
इन पदों पर चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू। अंतिम चयन इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों के आधार पर किया जाएगा।
आवेदकों की उम्र 40 वर्ष के अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (TPSC) ने त्रिपुरा पुलिस सर्विस ग्रेड 2 के 10 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए 29 मार्च 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates:त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने ग्रेड 2 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। वहीं राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने भी जूनियर इंजीनियर सहित कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
