यहां हम आपको देशभर के विभिन्न विभागों में निकली सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे। कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। यह इंटरव्यू 20 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन कोंकण रेलवे की वेबसाइट konkanrailway.com पर उपलब्ध है। इसके अलावा कर्नाटक स्टेट पुलिस (KSP) ने सिविल कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 6 सितंबर 2021 तक कर्नाटक स्टेट पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट rec21.ksp-online.in पर आवेदन कर सकते हैं। कर्नाटक के अलावा पंजाब पुलिस ने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, लीगल, फाइनेंस और फॉरेंसिक के विभिन्न सिविलियन स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार पंजाब पुलिस में इन पदों पर भर्ती के लिए 7 सितंबर 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट https://iur.ls/punjabpolicerecruitment2021 पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

भारतीय सेना ने भी जनवरी 2022 से शुरू होने वाले टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स (TGC -134) के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए उम्मीदवार 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 29 पदों पर भर्ती की जाएगी। भारतीय नौसेना, अप्रेंटिस ट्रेनिंग स्कूल, नेवल शिप रिपेयर यार्ड, कोच्चि ब्लेयर ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित फॉर्मेट में 1 अक्टूबर तक या उससे पहले ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

UPSC: लगातार मिलने वाली असफलताओं के बावजूद भी नहीं मानी हार, फिर रुचि बिंदल ने ऐसे किया टॉप

Live Updates
20:58 (IST) 23 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: HPSC भर्ती 2021

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर 15 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

20:33 (IST) 23 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: Indian Army भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

भारतीय सेना में भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 15 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।

20:13 (IST) 23 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: Indian Army भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद ईमेल के माध्यम से उम्मीदवारों को सेंटर अलॉट किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को दो चरणों के सेलेक्शन प्रक्रिया और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

19:53 (IST) 23 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: Indian Army भर्ती के लिए योग्यता

भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 20 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

19:31 (IST) 23 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: Indian Army भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 29 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सिविल/बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नॉलजी के 10 पद, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के 3 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन के 2 पद, प्रोडक्शन के 1 पद, वर्कशॉप टेक्नोलॉजी के 1 पद और सैटलाइट कम्युनिकेशन के 1 पद सहित अन्य कई पर शामिल हैं।

19:09 (IST) 23 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: Indian Army भर्ती 2021

भारतीय सेना ने जनवरी 2022 से शुरू होने वाले टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स (TGC -134) के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 15 सितंबर या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू की जा चुकी है।

18:42 (IST) 23 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच में। अधिक जानकारी के लिए कर्नाटक स्टेट पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

18:06 (IST) 23 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: पुलिस भर्ती के लिए योग्यता

सिविल कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से PUC II या कक्षा 12वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 19 साल से 31 साल के बीच होनी चाहिए।

17:26 (IST) 23 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: पुलिस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

17:01 (IST) 23 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: पुलिस भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से सिविल कॉन्स्टेबल के 387 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार 6 सितंबर 2021 तक कर्नाटक स्टेट पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट rec21.ksp-online.in पर आवेदन कर सकते हैं।

16:39 (IST) 23 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: पुलिस भर्ती 2021

कर्नाटक स्टेट पुलिस (KSP) ने सिविल कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 6 सितंबर 2021 तक कर्नाटक स्टेट पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट rec21.ksp-online.in पर आवेदन कर सकते हैं।

16:13 (IST) 23 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: रेलवे भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर भर्ती के लिए 20 सितंबर से 22 सितंबर तक इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जबकि, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर भर्ती के लिए 23 सितंबर से 25 सितंबर तक इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को USBRL प्रोजेक्ट हेड ऑफिस, कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड, सत्यम कॉम्प्लेक्स, मार्बल मार्केट, एक्सटेंशन – त्रिकुटा नगर, जम्मू, जम्मू और कश्मीर 180011 पर उपस्थित होना होगा।

15:52 (IST) 23 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: रेलवे भर्ती में चयनित उम्मीदवार को मिलेगी इतनी सैलरी

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 35000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। जबकि, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

15:32 (IST) 23 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: रेलवे भर्ती के लिए योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को काम का भी अनुभव होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

15:12 (IST) 23 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: रेलवे भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 14 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के 7 पद और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के 7 पद शामिल हैं।

14:51 (IST) 23 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: रेलवे भर्ती 2021

कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।