Sarkari Result 2021, Sarkari Naukri Job 2021 Live Updates: यहां हम आपको देशभर में निकली सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in के माध्यम से 6 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2021 से शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने विभिन्न स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों जैसे सहायक प्रबंधक, उप प्रबंधक, संबंध प्रबंधक, उत्पाद प्रबंधक और सर्कल डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 सितंबर 2021 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइटbank.sbi/careers याsbi.co.in/careers पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: बचपन में ही नेत्रहीन हो गए थे अजीत, आईएएस अधिकारी बनने के लिए सिस्टम से भी करना पड़ा था संघर्ष

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने पैरामेडिकल स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पैरामेडिकल स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए 13 सितंबर से 15 सितंबर 2021 तक आयोजित इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

RRB NTPC Answer Key 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
13:15 (IST) 20 Aug 2021
RWF ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन कार्यालय प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, कार्मिक विभाग, रेल व्हील फैक्ट्री, येलहंका, बैंगलोर -560064 के पते पर 13 सितंबर 2021 तक या उससे पहले आवेदन भेज सकते हैं।

12:54 (IST) 20 Aug 2021
RWF ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता:

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ 10 वीं और संबंधित विषय में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) से नेशनल ट्रेड अप्रेंटिस सर्टिफिकेट.

RWF ट्रेड अप्रेंटिस आयु सीमा:

15 से 24 वर्ष (सरकार के मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी)

12:37 (IST) 20 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: RWF में इन पदों पर होनी है भर्ती

पदों की संख्या - 192

1. फिटर - 85 पद

2. मशीनिस्ट - 31 पद

3. मैकेनिक (मोटर व्हीकल) - 8 पद

4. टर्नर - 5 पद

5.सीएनसी प्रोग्रामिंग कम ऑपरेटर - 23 पद

6.इलेक्ट्रीशियन - 18 पद

7.इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक - 22 पद

12:07 (IST) 20 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: आवेदन कैसे करें

आवेदक भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) नौकरी अधिसूचना 2021 के लिए निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 07 सितंबर 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

11:38 (IST) 20 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: भेल में सीनियर मेडिकल ऑफिसर की भर्ती

सीनियर मेडिकल ऑफिसर: 27 पद

सीनियर मेडिकल ऑफिसर नौकरी के लिए योग्यता मानदंड:

उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएट, एमबीबीएस और पोस्ट ग्रेजुएट का सर्टिफिकेट/डिग्री होनी चाहिए या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. आयु सीमा: न्यूनतम 37 वर्ष.

भेल सीनियर मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए वेतन वेतन: रु. 70000-200000 रूपये.

10:55 (IST) 20 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: भेल भर्ती 2021

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने सीनियर मेडिकल ऑफिसर पदोंपर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य आवेदक भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) नौकरी अधिसूचना 2021 के लिए निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 07 सितंबर 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

10:15 (IST) 20 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: PGVCL जेई भर्ती 2021 आवेदन फीस

ST और SC उम्मीदवार (GST सहित) - रु. 250/-

UR और EWS उम्मीदवार: रु. 500/-

PGVCL जेई भर्ती 2021 चयन मानदंड:

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा/लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

09:53 (IST) 20 Aug 2021
पीजीवीसीएल जेई भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार 18 अगस्त 2021 से 7 सितंबर 2021 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं.

09:22 (IST) 20 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: पीजीवीसीएल जेई भर्ती 2021 आयु सीमा

अनारक्षित श्रेणी के लिए: 35 वर्ष

आरक्षित श्रेणी (ST/SC/EWS) के लिए: विज्ञापन की तिथि को 40 वर्ष.

PGVCL जेई भर्ती 2021 वेतन:

प्रथम वर्ष रु. 37,000/-

द्वितीय वर्ष रु. 39,000/-

तीसरा वर्ष रु.39,000/-

चौथा वर्ष रु. 39,000/-

5वां वर्ष रु. 39,000/-

08:40 (IST) 20 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: PGVCL जेई भर्ती 2021 पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता: यूजीसी / एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नियमित मोड में न्यूनतम 55% के साथ बी.ई. (इलेक्ट्रिकल) / बी.टेक (इलेक्ट्रिकल) .

08:05 (IST) 20 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: PGVCL JE के लिए जरूरी तारीख और पद

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 18 अगस्त 2021

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 7 सितंबर 2021

पीजीवीसीएल जेई भर्ती 2021 रिक्ति विवरण:

विद्युत सहायक (जूनियर इंजीनियर-इलेक्ट्रिकल) - 49 पद

07:36 (IST) 20 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: PGVCL JE भर्ती 2021

पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (PGVCL) ने विद्युत सहायक (जूनियर इंजीनियर-इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 7 सितंबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त 2021 से pgvcl.com पर शुरू किया गया है।

06:54 (IST) 20 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates:गोवा बिजली विभाग भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपना आवेदन पोर्टलcbes.goa.gov.in पर 18 अगस्त 2021 से 07 सितंबर 2021 तक जमा कर सकते हैं.

06:30 (IST) 20 Aug 2021
गोवा बिजली विभाग एलडीसी, जेई, लाइनमैन और स्टेशन ऑपरेटर पदों के लिए पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता:

1. जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिक) - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा. 2. कोंकणी का ज्ञान.

2. मीटर रीडर - माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा या समकक्ष. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रीशियन या इलेक्ट्रॉनिक के ट्रेड में I.T.I सर्टिफिकेट. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में डिप्लोमा. कोंकणी का ज्ञान.

06:17 (IST) 20 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: गोवा बिजली विभाग आवेदन के लिए जरूरी तारीखें

आवेदन की अंतिम तिथि - 07 सितंबर 2021

गोवा विद्युत विभाग रिक्ति विवरण:

1.जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिक) - 56 पद

2. स्टेशन ऑपरेटर - 28 पद

3.लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) - 11 पद

4.लाइनमैन वायरमैन - 69 पद

5.मीटर रीडर - 79 पद

06:06 (IST) 20 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: गोवा बिजली विभाग भर्ती 2021

चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, ऑफिस बिजली विभाग गोवा सरकार ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिक), स्टेशन ऑपरेटर, लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), लाइनमैन वायरमैन और मीटर रीडर के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित किया है. पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 07 सितंबर तक 2021 cbes.goa.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.

22:30 (IST) 19 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CRPF भर्ती के लिए योग्यता

आवेदन प्रक्रिया की बात करें तो केवल सीएपीएफ (CAPFs), एआर, और सशस्त्र बलों के रिटायर्ड कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 62 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार CRPF की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर उपलब्ध नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

21:53 (IST) 19 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CRPF भर्ती 2021

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने पैरामेडिकल स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार पैरामेडिकल स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए 13 सितंबर से 15 सितंबर 2021 तक आयोजित इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

21:31 (IST) 19 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: RSMSSB भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 450 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को केवल 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।

20:41 (IST) 19 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: RSMSSB भर्ती के लिए योग्यता

फायरमैन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार केंद्र बोर्ड राज्य बोर्ड से कक्षा 12 या इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास 6 महीने की फायरमैन ट्रेनिंग होनी चाहिए। जबकि, असिस्टेंट फायर ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा असिस्टेंट फायर ऑफिसर की भी डिग्री होनी चाहिए।

20:21 (IST) 19 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: RSMSSB भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से 629 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें फायरमैन के 29 पद और असिस्टेंट फायर ऑफिसर के 600 पद शामिल हैं।

20:00 (IST) 19 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: RSMSSB भर्ती 2021

राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने फायरमैन और असिस्टेंट फायर ऑफिसर (AFO) पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 19 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकेंगे।

19:46 (IST) 19 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: IAF Group C रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 282 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी योग्यता आवश्यक जांच लें।

19:24 (IST) 19 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: IAF Group C भर्ती

भारतीय वायु सेना द्वारा विज्ञापन संख्या 03/2021/DR के तहत ग्रुप सी सिविलियन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 7 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

15:52 (IST) 19 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: SBI भर्ती आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार https://bank.sbi/careers या https://www.sbi.co.in/careers के माध्यम से 2 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इंटरनेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड का उपयोग करके आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।

15:30 (IST) 19 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: SBI भर्ती के लिए आयु सीमा

असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। जबकि, डिप्टी मैनेजर और रिलेशनशिप मैनेजर के पद के लिए उम्मीदवार की आयु 25 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के लिए 60 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

15:12 (IST) 19 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: SBI भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर के 50 पद, डिप्टी मैनेजर के 10 पद, रिलेशनशिप मैनेजर के 6 पद, प्रोडक्ट मैनेजर के 1 पद और सर्कल डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के 1 पद पर भर्ती की जाएगी।

14:50 (IST) 19 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: SBI भर्ती 2021

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने विभिन्न स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों जैसे सहायक प्रबंधक, उप प्रबंधक, संबंध प्रबंधक, उत्पाद प्रबंधक और सर्कल डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 2 सितंबर 2021 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bank.sbi/careers या http://www.sbi.co.in/careers के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

14:31 (IST) 19 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: RWF भर्ती 2021 अधिसूचना

रेलवे व्हील फैक्ट्री (RWF) द्वारा ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 13 सितंबर 2021 तक या उससे पहले RWF अप्रेंटिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं. रेल व्हील फैक्ट्री भर्ती 2021 के माध्यम से कुल 192 रिक्तियां भरी जाएंगी. इस आर्टिकल में हमने नोटिफिकेशन से संबंधित सभी जानकारियां दी हुयी है. उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर कपि भी एडिशनल जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के पीडीएफ को एक्सेस कर प्राप्त कर सकते हैं.

14:14 (IST) 19 Aug 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: आवेदन कैसे करें

इच्छुक और योग्य आवेदक 25 अगस्त 2021तक या उससे पहले निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, तमिलनाडु (TN स्वास्थ्य विभाग) नौकरी अधिसूचना 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं।