यहां हम आपको देशभर में निकली सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे। भारतीय सेना ने जनवरी 2022 से शुरू होने वाले टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स (TGC -134) के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए उम्मीदवार 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने सपोर्ट स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर 31 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE
पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के पद पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 27 अगस्त 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट powergridindia.com पर आवेदन कर
सकते हैं। वहीं, कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in के माध्यम से 9 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 588 पदों पर भर्ती की जाएगी।
UPSC: बचपन में ही नेत्रहीन हो गए थे अजीत, आईएएस अधिकारी बनने के लिए सिस्टम से भी करना पड़ा था संघर्ष
तेलंगाना स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (TSLPRB) ने असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in के माध्यम से 29 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय सेना में भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 15 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।
उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद ईमेल के माध्यम से उम्मीदवारों को सेंटर अलॉट किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को दो चरणों के सेलेक्शन प्रक्रिया और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 20 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए।
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 29 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सिविल/बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नॉलजी के 10 पद, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के 3 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन के 2 पद, प्रोडक्शन के 1 पद, वर्कशॉप टेक्नोलॉजी के 1 पद और सैटलाइट कम्युनिकेशन के 1 पद सहित अन्य कई पर शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया की बात करें तो इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास BSW / BA /B.Com से ग्रेजुएशन की डिग्री और साथ ही कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 18 साल से 63 साल के बीच होनी चाहिए।
BOI Recruitment 2021 के माध्यम से RSETI मैनपुरी, RSETI कन्नौज और RSETI फर्रुखाबाद में फैकल्टी मेंबर, ऑफिस अटेंडेंट, ऑफिस असिस्टेंट और वॉचमैन कम गार्डनर के कुल 21 पदों पर भर्ती की जाएगी।
बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने सपोर्ट स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in के माध्यम से 31 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
