SSC MTS, SSC GD Constable, UP Police SI, RRB NTPC Result 2021, Sarkari Naukri Result 2022: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जल्द ही साल 2021-22 के लिए कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने जा रही है। इसके तहत 2788 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, योग्य और इच्छुक पुरुष/महिला उम्मीदवारों से 15 जनवरी 2022 से आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। बता दें कि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना जारी होने तक प्रतीक्षा करें।

Sarkari Naukri Result 2022 : CHECK HERE

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। यहां अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर (स्टेनो) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 3800 से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से शुरू होगी और 15 फरवरी 2022 तक चलेगी। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 28 दिसंबर, 2021 को आया था। परीक्षा की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अपडेट पाने के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

UPSC Success Story: 100 फीसदी दृष्टिहीन होने के बावजूद क्लीयर की यूपीएससी की परीक्षा, 343वीं रैंक हासिल कर बेनो जेफिन बनीं IFS अधिकारी

Live Updates
20:37 (IST) 5 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: भारतीय सेना भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 8 जनवरी 2022 तक भेज सकते हैं।

20:01 (IST) 5 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: भारतीय सेना भर्ती के लिए योग्यता

एलडीसी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। जबकि, कुक और बुकमेकर पदों के लिए कक्षा 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एलडीसी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 28 साल और कुक पद के लिए 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए।

19:31 (IST) 5 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: भारतीय सेना भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय सेना के सिख रेजिमेंटल सेंटर में कुल 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, एलडीसी के 1 पद, कुक के 4 पद और बुकमेकर के 1 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

19:04 (IST) 5 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: भारतीय सेना भर्ती 2022

भारतीय सेना ने सिख रेजीमेंटल सेंटर, रामगढ़ कैंट (झारखंड) के तहत विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन 8 जनवरी 2022 तक जमा कर सकते हैं।

18:32 (IST) 5 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: HPSC भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर 6 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अन्य उम्मीदवारों को 250 रुपए देना होगा।

18:01 (IST) 5 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: HPSC भर्ती के लिए योग्यता

लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स या मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। जबकि, फोरमैन पद के लिए मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल/प्रोडक्शन में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार मैट्रिक या उच्च शिक्षा में हिंदी या संस्कृत पढ़ा होना चाहिए।

17:37 (IST) 5 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: HPSC भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 437 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, लेक्चरर के 431 पद और फोरमैन के 6 पद शामिल हैं। लेक्चरर पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन लेवल 9 के तहत 53100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, फोरमैन इंस्ट्रक्टर पद के लिए 44900 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

17:03 (IST) 5 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: HPSC भर्ती 2022

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने लेक्चरर और फोरमैन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर 6 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

16:32 (IST) 5 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: ESIC भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जनवरी 2022 से 15 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, एससी / एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को 250 रुपए देना होगा।

16:05 (IST) 5 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: ESIC भर्ती के लिए आयु सीमा

अपर डिविजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। जबकि, मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

15:31 (IST) 5 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: ESIC भर्ती के लिए योग्यता

अपर डिविजन क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, स्टेनोग्राफर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं और मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए कक्षा 10वीं पास होना चाहिए।

15:00 (IST) 5 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: ESIC भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से अपर डिविजन क्लर्क (UDC), स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 3800 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, यूडीसी और स्टेनो पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 4 के तहत 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए लेवल 1 के तहत 18000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

14:29 (IST) 5 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: ESIC भर्ती 2022

एम्प्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) ने देशभर में स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर 15 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।

14:00 (IST) 5 Jan 2022
SEBI Recruitment 2022: क्या है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। कैंडीडेट्स को 2 इंटरव्यू देने होंगे। पहले इंटरव्यू में पास होने वाले कैंडीडेट्स को दूसरे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

13:42 (IST) 5 Jan 2022
SEBI Recruitment 2022: कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवार को प्रति माह 60 हजार रुपए सैलरी मिलेगी। जो लोग मुंबई से बाहर से होंगे, उन्हें उपलब्धता के आधार पर आवास भी मिलेगा।

12:47 (IST) 5 Jan 2022
SEBI Recruitment 2022: कितने हैं रिक्त पद

रिक्त पदों की संख्या 38 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में एक साल के लिए होगी। बाद में ये हर साल एक-एक साल के लिए बढ़ती जाएगी। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

11:57 (IST) 5 Jan 2022
SEBI Recruitment 2022: सेबी में वैकेंसी

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती सिक्योरिटीज मार्केट ऑपरेशंस (SMO), लॉ, रिसर्च और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभागों के लिए है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 जनवरी 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, sebi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

11:28 (IST) 5 Jan 2022
ESIC Recruitment 2022: कितनी मिलेगी सैलरी

यूडीसी और स्टेनो के लिए पे लेवल – 4 के तहत 25,500 रुपए से 81,100 रुपए तक सैलरी मिलेगी। वहीं एमटीएस – (पे लेवल -1) के लिए 18,000 रुपए से 56,900 रुपए तक सैलरी मिलेगी।

11:03 (IST) 5 Jan 2022
ESIC Recruitment 2022: क्या है आयुसीमा

यूडीसी और स्टेनो पद के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष तक है। एमटीएस के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है।

10:24 (IST) 5 Jan 2022
ESIC Recruitment 2022: किसके लिए कितने पद रिक्त

अपर डिवीजन क्लर्क- 1726 पद

स्टेनोग्राफर- 163 पद

मल्टी-टास्किंग स्टाफ- 193 पद

कुल रिक्त पद- 3847

09:40 (IST) 5 Jan 2022
ESIC Recruitment 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने निकाली कई पदों पर भर्ती

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर (स्टेनो) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 3800 से ज्यादा रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से शुरू होगी और 15 फरवरी 2022 तक चलेगी। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 28 दिसंबर, 2021 को आया था। परीक्षा की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।

09:04 (IST) 5 Jan 2022
Union Bank Recruitment: कैसे करें आवेदन

स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट Unionbankofindia.co.in पर जाएं।

स्टेप 2- रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3- रिक्त पदों की भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- मांगी गई जानकारी भरें और आवेदन करें।

08:29 (IST) 5 Jan 2022
Union Bank Recruitment: कैसे होगा चयन

कैंडीडेट्स द्वारा भेजे गए आवेदनों के बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद कैंडीडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सिलेक्ट होने वाले कैंडीडेट चयनित माने जाएंगे। इंटरव्यू के बारे में अपडेट्स पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

07:50 (IST) 5 Jan 2022
Union Bank Recruitment: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कई पदों पर भर्ती

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में एनालिटिक्स टीम, डिजिटल टीम, रिसर्च टीम, इकोनॉमिस्ट टीम, एपीआई मैनेजमेंट टीम और डिजिटल लेंडिंग और फिन-टेक टीम में भर्ती निकली है। रिक्त पदों की संख्या 25 है। आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 18 दिसंबर 2021 से शुरू हुई थी और इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्‍मीदवारों का चयन इंटरव्‍यू के आधार पर होगा।