SSC MTS, SSC GD Constable, UP Police SI, RRB NTPC Result 2021, Sarkari Naukri Result 2022: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जल्द ही साल 2021-22 के लिए कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने जा रही है। इसके तहत 2788 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, योग्य और इच्छुक पुरुष/महिला उम्मीदवारों से 15 जनवरी 2022 से आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। बता दें कि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना जारी होने तक प्रतीक्षा करें।

Sarkari Naukri Result 2022 : CHECK HERE

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। यहां अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर (स्टेनो) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 3800 से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से शुरू होगी और 15 फरवरी 2022 तक चलेगी। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 28 दिसंबर, 2021 को आया था। परीक्षा की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अपडेट पाने के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

UPSC Success Story: 100 फीसदी दृष्टिहीन होने के बावजूद क्लीयर की यूपीएससी की परीक्षा, 343वीं रैंक हासिल कर बेनो जेफिन बनीं IFS अधिकारी

Live Updates
22:34 (IST) 6 Jan 2022
BSF Constable Recruitment 2022: शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार को 2 साल के अनुभव के साथ 10वीं पास या वोकेशनल इंस्टीट्यूट के आईटीआई से 1 साल का सर्टिफिकेट कोर्स के साथ ट्रेड में कम से कम 1 साल का अनुभव या ट्रेड में आईटीआई में 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

22:07 (IST) 6 Jan 2022
BSF Constable Recruitment 2022: जल्द आमंत्रित किए जाएंगे आवेदन

रिपोर्ट के अनुसार, योग्य और इच्छुक पुरुष/महिला उम्मीदवारों से 15 जनवरी 2022 से आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। उम्मीदवार 28 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना जारी होने तक प्रतीक्षा करें।

21:22 (IST) 6 Jan 2022
BSF Constable Recruitment 2022: बीएसएफ में 2788 कांस्टेबल पदों पर होगी भर्ती

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। गृह मंत्रालय जल्द ही साल 2021-22 के लिए कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) (पुरुष और महिला) की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने जा रही है। इसके तहत 2788 पदों पर भर्ती की जाएगी।

20:47 (IST) 6 Jan 2022
Currency Note Press Recruitment 2022: वैकेंसी का डिटेल

वेलफेयर ऑफिसर: 01सुपरवाइजर (टेक्निकल कंट्रोल):10सुपरवाइजर (टेक्निकल ऑपरेशन-प्रिंटिंग): 05सुपरवाइजर (ऑफिसियल लैंग्वेज): 01सचिवालय सहायक: 01जूनियर ऑफिस असिस्टेंट: 06जूनियर टेक्नीशियन (प्रिंटिंग/कंट्रोल): 104जूनियर टेक्नीशियन (वर्कशॉप):21

20:08 (IST) 6 Jan 2022
Currency Note Press Recruitment 2022: सुपरवाइजर, जूनियर टेक्नीशियन के 149 पदों पर वैकेंसी

करेंसी नोट प्रेस नासिक वेलफेयर ऑफिसर, सुपरवाइजर, जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट सहित कई पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए आधिकारिक वैबसाइट पर 149 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

19:32 (IST) 6 Jan 2022
Punjab SSSB Recruitment 2022: उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद उम्मीदवार विवरण की जांच कर सकते हैं।

19:07 (IST) 6 Jan 2022
Punjab SSSB Recruitment 2022: महत्वपूर्ण डेट्स और पदों की संक्या

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 06 जनवरी 2022

ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि – 05 फरवरी 2022

स्टेनो-टाइपिस्ट – 312

जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर – 22

कुल पद – 334

18:43 (IST) 6 Jan 2022
Punjab SSSB Recruitment 2022: स्टेनो-टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर के पदों पर 300 से ज्यादा वैकेंसी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएसएसएसबी स्टेनो भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एक महीने की अवधि के भीतर यानी 06 जनवरी से 05 फरवरी 2022 तक पीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट यानी sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

18:13 (IST) 6 Jan 2022
Punjab SSSB Recruitment 2022: पंजाब में निकली सरकारी नौकरी

अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब (एसएसएसबी पंजाब) स्टेनो-टाइपिस्ट और जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर की भर्ती करने जा रहा है। इसके जरिए स्टेनो-टाइपिस्ट के 312, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के 22 पदों पर भर्ती की जाएगी।

17:33 (IST) 6 Jan 2022
Railway Recruitment 2022: उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता

जीडीएमओ के लिए कैंडीडेट्स के पास MCI द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इन पदों के लिए 53 साल तक के कैंडीडेट्स आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को आयुसीमा में छूट है। वहीं स्पेशलिस्ट्स पदों (फीजिशिय, एनेस्थेसिस्ट) पर एमबीबीएस डिग्री के अलावा संबंधित विषय में पीजी होना जरूरी है। इसके अलावा स्पेशलाइज्ड फील्ड में तीन साल का क्लीनिकल वर्क एक्सीपिरियंस भी होना चाहिए

17:03 (IST) 6 Jan 2022
Railway Recruitment 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सीएमपी एमबीबीएस डॉक्टर के 10 पद खाली हैं। फिजीशियन के 4 पद, एनेस्थेसिस्ट / इंटेंसिविस्ट के 4 पद खाली हैं। कुल रिक्त पदों की संख्या 18 है।

16:33 (IST) 6 Jan 2022
Railway Recruitment 2022: 95 हजार रुपए प्रतिमाह तक मिलेगी सैलरी

चयनित होने वाले कैंडीडेट्स को 95 हजार रुपए प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी। ये वेतन फिजीशियन और एनेस्थेसिस्ट / इंटेंसिविस्ट के पदों के लिए है। वहीं जीडीएमओ एमबीबीएस डॉक्टर के लिए वेतन 75 हजार रुपए प्रतिमाह है।

16:09 (IST) 6 Jan 2022
Railway Recruitment 2022: MBBS कर चुके युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में नौकरी का मौका

सेंट्रल रेलवे ने मेडिकल प्रैक्टिशनर के कई पदों पर भर्ती निकाली है और खास बात ये है कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कैंडीडेट्स को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। सीधे इंटरव्यू के जरिए कैंडीडेट्स का चयन किया जाएगा।

15:44 (IST) 6 Jan 2022
SEBI Recruitment 2022: असिस्टेंट मैनेजर के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता

किसी भी सब्जेक्ट में मास्टर डिग्री, लॉ में ग्रेजुएट डिग्री, किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट डिग्री, सीए / सीएफए / सीएस / सीडब्ल्यूए।

15:13 (IST) 6 Jan 2022
SEBI Recruitment 2022: सेबी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर वैकेंसी

मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया में ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) पदों के लिए भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार सेबी की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 24 जनवरी, 2022 है।

14:12 (IST) 6 Jan 2022
IARI Recruitment: क्या है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए और परीक्षा शुल्क 700 रुपए है। महिला, एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए है। इनसे परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

13:35 (IST) 6 Jan 2022
IARI Recruitment: कैसी होगी परीक्षा

इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से प्रश्न आएंगे। इन चारों विषयों से 25 अंक के 25 सवाल होंगे और परीक्षा देने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी में दी जा सकेगी।

12:41 (IST) 6 Jan 2022
IARI Recruitment: कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित कैंडीडेट्स को 21,700 रुपए वेतन के साथ भत्ते (7वें सीपीसी) भी मिलेंगे। आयुसीमा 18 से 30 वर्ष तक है। आयु की गणना 10 जनवरी, 2022 से होगी।

12:00 (IST) 6 Jan 2022
IARI Recruitment: कब होगी परीक्षा

इस भर्ती के लिए परीक्षा 25 जनवरी से 5 फरवरी 2022 के दौरान आयोजित की जाएगी। आवेदन करने के लिए कैंडीडट का 10वीं पास होना जरूरी है।

11:14 (IST) 6 Jan 2022
IARI Recruitment: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में भर्ती

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने क्षेत्रीय कार्यालयों में तकनीशियन के पदों के लिए भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 641 है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कैंडीडेट्स 10 जनवरी, 2022 को रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा होगा। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर विजिट करें।

10:26 (IST) 6 Jan 2022
UKPSC Civil Judge Recruitment 2022: क्या है आवेदन शुल्क

कोरोना वायरस के अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर की वजह से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

09:41 (IST) 6 Jan 2022
UKPSC Civil Judge Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन

स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- Recruitment Information के लिंक पर जाएं।

स्टेप 3- Health Worker Female के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4- Apply Here पर जाएं।

स्टेप 5- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 6- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

09:10 (IST) 6 Jan 2022
UKPSC Civil Judge Recruitment 2022: किसके लिए कितनी सीटें

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से निकली इस भर्ती के जरिए कुल 13 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 11 सीटें, ओबीसी के लिए 1 सीट, ईडब्ल्यूएस के लिए 1 सीट है।

08:39 (IST) 6 Jan 2022
UKPSC Civil Judge Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता और आयुसीमा

कैंडीडेट का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा कैंडीडेट्स को कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होनी चाहिए। आयुसीमा 22 वर्ष से 36 वर्ष तक है।

07:59 (IST) 6 Jan 2022
UKPSC Civil Judge Recruitment 2022: कितनी हैं वैकेंसी

रिक्त पदों की संख्या 13 है। ऐसे में जो कैंडीडेट्स इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, वे एक बार नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें।

07:25 (IST) 6 Jan 2022
UKPSC Civil Judge Recruitment 2022: उत्तराखंड में सिविल जज के पद पर निकली वैकेंसी

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल जज भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UKPSC की ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2021 से शुरू हुई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी 2022 है।

22:28 (IST) 5 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: DSSSB भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 10 जनवरी 2022 से 9 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

22:00 (IST) 5 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: DSSSB भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 151 पद और असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 10 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जबकि, जूनियर इंजीनियर के कुल 691 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌ जिसमें, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 575 पद और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 116 पद शामिल हैं।

21:28 (IST) 5 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: DSSSB भर्ती के लिए योग्यता

असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 / 32 साल निर्धारित की गई है। वहीं, जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए।

20:59 (IST) 5 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: DSSSB भर्ती 2022

दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर 10 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।