Sarkari Naukri Result 2022 Notifications Updates: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड I, हिंदी ट्रांसलेटर, लाइब्रेरियन, स्टेनोग्राफर ग्रेड II और स्टाफ कार ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 25 जुलाई 2022 की शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं। इसके अलावा सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) में ऑफिसर ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वहीं, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 14 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी होना चाहिए।
Sarkari Naukri, Result 2022 Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित देशभर में सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको सरकारी भर्ती और सरकारी रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे।
NVS Teacher Recruitment 2022: नवोदय विद्यालय समिति ने कुल 2200 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। विषयवार शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Teacher Recruitment 2022: शिक्षक के विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहला लिखित परीक्षा और दूसरा इंटरव्यू। परीक्षा तिथि की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। डिटेल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
NVS Teacher Recruitment 2022: टीजीटी और पीजीटी सहित शिक्षकों के कई रिक्त पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 जुलाई है।
JSSC Stenographer Vacancy 2022: इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 जून 2022 से शुरू है। परीक्षा के लिए आवेदकों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। अभी परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
JSSC Stenographer Recruitment 2022: आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह भर्ती झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से निकाली गई है। पूरी डिटेल के लिए यहां क्लिक करें
JSSC Stenographer Recruitment 2022: स्नातक पास के लिए स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्तियां निकली हैं। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 27 जुलाई 2022 है।
Railway Apprentice Recruitment 2022: रेलवे में अपरेंटिस के विभिन्न पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 1अगस्त 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। यहां क्लिक पर जानें डिटेल
PGCIL Apprentice Recruitment 2022: अपरेंटिस के कुल 116 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in के जरिए 31 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं।
Mumbai Port Trust Bharti 2022: आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए होगा। आवेदक की अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी जानकारी
Mumbai Port Trust Recruitment 2022: एलएलबी पास अभ्यर्थियों के लिए ट्रेनी, लीगल के पदों पर भर्तियां निकली हैं। अभ्यर्थी इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
SCI Vacancy 2022: इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 27 वर्ष से अधिक नहीं चाहिए। अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और एससी व एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट दी गई है। यहां क्लिक पर पढ़े डिटेल
SCI Recruitment 2022: प्रबंधन सहित विभिन्न पदों के कुल 46 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट shipindia.com के जरिए 16 अगस्त 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
भारत डायनॉमिक्स लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 16 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से 46 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के 102 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 12 अगस्त 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
नेशनल हेल्थ मिशन ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 350 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in या nhm.punjab.gov.in पर 25 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
राजस्थान में प्रथम लेवल शिक्षक के 272 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 31 जुलाई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 8 अगस्त 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 1000 रुपए शुल्क जमा करना होगा।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर आज यानी 19 जुलाई 2022 से 3 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां देखें डिटेल्स
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC Limited) ने एग्जीक्यूटिव के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर 29 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 300 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से 46 पदों पर भर्ती की जाएगी।
नवोदय विद्यालय समिति ने शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 22 जुलाई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर ने स्टेनोग्राफर सहित 89 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 31 जुलाई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
Government Job 2022 Updates: आरआरबी एनटीपीसी लेवल 2 और 5 सीबीटी 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बोर्ड ने अभी केवल बिलासपुर, सिकंदराबाद, भुवनेश्वर, भोपाल, अजमेर, पटना, रांची, चंडीगढ़, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु और मुजफ्फरपुर आदि जगहों के लिए रिजल्ट जारी किया है।
