MPSC, CGPSC Recruitment 2022: उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UKSSSC)ने कॉन्स्टेबल और फायरमैन के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शरू हो गई है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर विजिट करें। आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2022 से शुरू हुई है और ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए 16 फरवरी 2022 तक का समय है। रिक्त पदों की संख्या 1521 है।

Sarkari Naukri Result 2022 LIVE Updates: CHECK HERE

शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान ने प्राथमिक शिक्षक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए बंपर वैकेंसी निकाली हैं। टीएसपी और नॉन टीएसपी क्षेत्रों के लिए होने वाली इस भर्ती के तहत 32 हजार रिक्त पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 10 जनवरी से आवेदन शुरू हो जाएंगे और 9 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।

UPSC: मशहूर भरतनाट्यम डांसर हैं आईएएस कविता रामू, दे चुकी हैं 600 से ज्यादा स्टेज परफॉर्मेंस

Live Updates
21:58 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: DSSSB भर्ती के लिए योग्यता

असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होना चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 / 32 साल निर्धारित की गई है।

21:31 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: DSSSB भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 151 पद और असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 10 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

21:03 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: DSSSB भर्ती 2022

दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर 9 फरवरी 2022 तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी।

20:38 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: RBI भर्ती रिक्ति विवरण

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 14 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, लॉ ऑफिसर ग्रेड बी के 2 पद, मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) के 6 पद, मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) के 3 पद, लाइब्रेरी प्रोफेशनल (असिस्टेंट लाइब्रेरियन) ग्रेड ए के 1 पद, आर्किटेक्ट ग्रेड ए के 1 पद और फुल टाइम क्यूरेटर के 1 पद पर भर्ती की जाएगी।

20:01 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: RBI भर्ती 2022

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। सभी योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 15 जनवरी 2022 से 4 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।

19:33 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: BRO भर्ती में चयनित उम्मीदवार को मिलेगी इतनी सैलरी

मल्टी स्किल्ड वर्कर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन लेवल 1 के तहत 18000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, व्हीकल मैकेनिक और ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट पद के लिए लेवल 2 के तहत 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

19:03 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: BRO भर्ती के लिए योग्यता

मल्टी स्किल्ड वर्कर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। वहीं, व्हीकल मैकेनिक और ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

18:30 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: BRO भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से मल्टी स्किल्ड वर्कर (पेंटर) के 33 पद, मल्टी स्किल्ड वर्कर (मेस वेटर) के 12 पद, व्हीकल मैकेनिक के 293 पद और ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट के 16 पद सहित कुल 354 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

17:57 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: BRO भर्ती 2022

बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने मल्टी स्किल्ड वर्कर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार 17 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम सहित अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।

17:33 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: ESIC भर्ती के लिए योग्यता

इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 31 जनवरी 2022 को 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

17:01 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: ESIC भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II के कुल 1120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

16:31 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: ESIC भर्ती 2022

एम्प्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC), दिल्ली ने इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

16:03 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: BHEL भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

इंजीनियर और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pswr.bhel.com या careers.bhel.in पर तय समय के अंदर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

15:38 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: BHEL भर्ती के लिए योग्यता

इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, सुपरवाइजर पदों के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।‌ इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

15:03 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: BHEL भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में कुल 36 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, इंजीनियर के 10 पद और सुपरवाइजर के 26 रिक्त पद शामिल हैं। सुपरवाइजर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 39,970 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवारों को 71,040 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

14:34 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: BHEL भर्ती 2022

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने सिविल डिसिप्लिन में इंजीनियर और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए अधिकारिक वेबसाइट pswr.bhel.com पर 12 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

14:01 (IST) 3 Jan 2022
AIIMS Jodhpur Recruitment 2022: फैकल्टी के 84 पदों पर भर्ती

इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 84 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

13:29 (IST) 3 Jan 2022
AIIMS Jodhpur Recruitment 2022: फैकल्टी पदों पर निकली वैकेंसी

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जोधपुर ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों को भरने के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी (AIIMS Jodhpur Recruitment 2022) के माध्यम से कुल 84 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

13:05 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri 2022: कुल 9212 रिक्त पदों पर एएनएम की होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा लिखित परीक्षा के माध्यम से कुल 9212 रिक्त पदों पर एएनएम की भर्ती की जाएगी। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी 2022 को किया जाएगा। परीक्षा लखनऊ में ही आयोजित होगी। 

12:32 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri 2022: यूपी में एएनएम के 9 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने एएनएम भर्ती परीक्षा की तारीखों का एलान किया है। यह परीक्षा 6 फरवरी 2022 को आयोजित कराई जाएगी। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

11:55 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri 2022, PNB Recruitment 2022: आवेदन की आखिरी तारीख

पीएमबी में मुख्य अधिकारी के पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2022 है। इसके तहत पीएनबी के कुल 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। आखिरी समय में इन वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन समय से पहले कर लेना चाहिए।

11:28 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri 2022, PNB Recruitment 2022: पंजाब नेशनल बैंक में निकली भर्ती

पंजाब नेशनल बैंक ने विभिन्न विभागों में मुख्य अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन ही आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट  pnbindia.in पर जाकर आवेदन पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

10:59 (IST) 3 Jan 2022
AIIMS Jodhpur Recruitment 2022: एम्स जोधपुर में फैकल्टी के पदों पर निकली भर्ती

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जोधपुर ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती फैकल्टी पदों के लिए हैं। रिक्त पदों की संख्या 84 है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर विजिट करें।

10:21 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri 2022: Railway Recruitment 2022- क्या है शैक्षिक योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भी अलग है। कुछ पदों पर आवेदन के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है, वहीं कई पदों के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है। ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत ही होगी।

09:46 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri 2022: Railway Recruitment 2022- क्या है आयुसीमा

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 25 साल के बीच में होनी चाहिए। आयु की गणना एक जनवरी 2022 से होगी। कैंडीडेट्स को आयुसीमा में किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी।

08:59 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri 2022: Railway Recruitment 2022- रेलवे में कई पदों पर भर्ती

दक्षिण पूर्व रेलवे ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाला है। रिक्त पदों की संख्या 21 है और आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी, 2022 है। ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत हो रही है। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rrcser.co.in पर विजिट करें।

08:33 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri 2022: Rajasthan Teacher Recruitment 2022- क्या है आवेदन शुल्क

प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए 15500 पद और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 16500 रिक्त पद हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर कैंडिडेट और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 70 रुपए है। वहीं राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सहरिया वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शु्ल्क 60 रुपए है।

07:59 (IST) 3 Jan 2022
Sarkari Naukri 2022: Rajasthan Teacher Recruitment 2022- राजस्थान में निकली 32 हजार शिक्षकों की भर्ती

राजस्थान में टीएसपी और नॉन टीएसपी क्षेत्रों के लिए होने वाली भर्ती के तहत 32 हजार शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएंगे। आवेदन 10 जनवरी से शुरू होंगे और 9 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।