GSI Group C Recruitment 2022, Sarkari Naukri 2022: जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने पूर्वी क्षेत्र में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट gsi.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी GSI Group C Recruitment 2022 के लिए रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से साधारण श्रेणी चालक के 13 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 8 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
Government Jobs 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता?
ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आयु 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही हल्के मोटर वाहन और भारी मोटर वाहन के लिए ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।
Sarkari Naukri 2022: इस तारीख तक करें आवेदन
इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन स्तर 2 के तहत 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 11 सितंबर 2022 तक भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।