RSMSSB VDO Mains Result 2021: राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने‌ ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मेन्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने RSMSSB VDO Main Exam 2022 में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RSMSSB VDO Main Exam 2021 Date: इस तारीख को हुई थी परीक्षा

बोर्ड द्वारा विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिमिनरी परीक्षा 27 दिसंबर और 28 दिसंबर 2021 को आयोजित की गई थी। जबकि, मेन्स परीक्षा 9 जुलाई को हुई थी। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download RSMSSB VDO Main Result 2021

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट के सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3: फिर ‘Village Development Officer(Mains)2021 : List of Selected Candidates for Document Verification’ के लिंक पर क्लिक करें ‌

स्टेप 4: अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।

स्टेप 5: उम्मीदवार RSMSSB VDO Main Result 2021 के पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

RSMSSB VDO Recruitment 2021: इतने पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के 5396 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र के 4557 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 839 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 10 सितंबर से 11 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन मांगें गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।