RSMSSB VDO Admit Card 2022: राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने‌ ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पदों पर भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रिलिमनरी परीक्षा में सफलता हासिल की है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB VDO Exam 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
बोर्ड द्वारा ग्राम विकास अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा 9 जुलाई 2022 को सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, प्रिलिमनरी परीक्षा 27 और 28 दिसंबर 2021 को हुई थी। इस मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download RSMSSB VDO Main Admit Card 2022

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: फिर होम पेज पर दिख रहे एडमिट कार्ड सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3: इसके बाद ‘Direct Recruitment of Village Development Officer – 2021 (Mains Exam)’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां Get Admit Card पर क्लिक करें। फिर एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य आवश्यक जानकारी भरें।

स्टेप 5: अब उम्मीदवार RSMSSB VDO Mains Admit Card 2022 डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

RSMSSB VDO Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के 3896 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 3222 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 674 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 6 के तहत सैलरी दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।