RSMSSB Senior Computer Instructor Result 2022: राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने RSMSSB Senior Computer Instructor Exam 2022 में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
राजस्थान में सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 जून 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा की आंसर की 4 जुलाई को जारी की गई। सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत सैलरी दी जाएगी।
How to download RSMSSB Senior Computer Instructor Exam 2022 Result
स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट के सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: फिर ‘Sr. Computer Instructor 2022 : List of Selected Candidates for Document Verification’ के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 4: अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
स्टेप 5: अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर और कट ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान के गैर अनुसूचित क्षेत्र में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 282 पद और अनुसूचित क्षेत्र में 13 पद सहित कुल 295 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 8 फरवरी से 9 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।