RRCAT Trade Apprentice Recruitment 2022: राजा रामन्ना सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (RRCAT) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी RRCAT Apprentice Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 17 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2022 से शुरू की गई थी।

RRCAT Trade Apprentice Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, ‌ इस प्रक्रिया के माध्यम से वेल्डर, फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, सर्वेयर, कारपेंटर, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर और पंप ऑपरेटर सहित ट्रेड अप्रेंटिस के 113 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 11600 रुपए महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

RRCAT Trade Apprentice Eligibility:‌ कौन कर सकता है आवेदन

ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई पास सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 22 साल तय की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

RRCAT Trade Apprentice Application 2022: यहां करें अप्लाई

ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंक और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट 7 सितंबर को अपलोड कर दिया जाएगा। जबकि, मेडिकल एग्जाम 7 नवंबर से 12 नवंबर 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर 17 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।