RRB NTPC Recruitment Notification 2019: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) के RRB NTPC (CEN 01/2019) पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन आज(1 मार्च) से शुरू हो गए हैं। नौकरी के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आप किसी भी आरआरबी वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं। वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Click here : Online Registration for CEN 01/2019 new_news” लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन का प्रॉसेस पूरा करें। अंत में आवेदन शुल्क सबमिट करें। रजिस्ट्रेशन शाम 4 बजे से शुरू होगा। RRB ने NTPC (CEN 01/2019) भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक एसबीआई चालान, पोस्ट ऑफिस चालान और ऑनलाइन तरीके से एप्लिकेशन फीस भरने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2019 है। वहीं फाइनल एप्लिकेशन सबमिट करने की आखरी तारीख 12 अप्रैल 2019 है। RRB NTPC में कुल 10628 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें Junior Clerk cum Typist(4319 पद), Accounts Clerk cum Typist(760 पद), Junior Time Keeper(17 पद) , Trains Clerk(592 पद) और Commercial cum Ticket Clerk(4940 पद) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं। वहीं आयु सीमा 18 से 30 साल निर्धारित है।

इसके अलावा Traffic Assistant (88 पद), Goods Guard (5748 पद), Senior Commercial cum Ticket Clerk (5638 पद), Senior Clerk cum Typist (2873 पद), Junior Account Assistant cum Typist (3164 पद), Senior Time Keeper (14 पद), Commercial Apprentice (259 पद) और Station Master (6865 पद) पदों पर भी भर्ती होनी है। कुल 24649 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए एक उम्मीदवार के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन होना जरूरी है। आवेदन करने की आयु सीमा भी निर्धारित है और सिर्फ 18 से 33 साल है। उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर होगा।

बता दें रेलवे ने 23 फरवरी को RRB NTPC, RRB Para-Medical Staff (CEN 02/2019), मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी (CEN 03/2019) और आरआरबी लेवल 1 (RRC 01/2019) के कुल 1.30 लाख पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। 2019 में भी बड़े पैमाने पर रेलवे भर्ती करेगा।