RRB NTPC CBTST Admit Card 2022 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त 2022 को किया जाएगा।
बता दें कि एडमिट कार्ड 12 अगस्त 2022 को पहली पाली में रद्द आरआरबी एनटीपीसी टाइपिंग टेस्ट के लिए जारी किया गया है। आरआरबी ने शहर के लिए लिंक 19 अगस्त 2022 को एक्टिव कर दिया था।
परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड के उन्हें केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी अपने साथ केंद्र पर एडमिट कार्ड के अलावा एक फोटोयुक्त आधिकारिक पहचना पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड भी लेकर जाएं। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।
बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी फेज 2 की परीक्षा 26 अगस्त 2022 से 8 सितंबर 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए रेलवे में ग्रुप डी के 1 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएगी। आआरबी ग्रुप डी फेज 1 की परीक्षा 25 अगस्त 2022 को समाप्त हो रही है।
How to Download RRB NTPC Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए 12-08-2022 को रद्द हुई शिफ्ट-1 के अभ्यर्थियों के लिए पुनः-परीक्षा हेतु ई-कॉल लैटर डाउनलोड करने का वेबलिंक पर क्लिक करें।
-पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और डाउनलोड करें।