RRB NTPC Exam 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से 12 अगस्त 2022 को आयोजित आरआरबी एनटीपीसी टाइपिंग कौशल परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर नोटिस भी जारी किया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार पहली पाली में आयोजित कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई है। टाइपिंग स्किल टेस्ट की पुन: परीक्षा केवल उन अभ्यर्थियों के होगी, जो पहली पाली में उपस्थित थे और टेस्ट में शामिल हुए थे। परीक्षा की नई तारीख और समय आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
बोर्ड परीक्षा शहर और तारीख देखने के लिए लिंक जारी करेगा और परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों लिए यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने के लिए भी लिंक जारी करेगा।
वहीं रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी फेज 2 परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। ग्रुप डी दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 26 अगस्त से 8 सितंबर 2022 तक किया जाएगा। फेज 1 परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी फेज 2 परीक्षा में शामिल होंगे।
बता दें कि पहले चरण की परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 25 अगस्त 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।
How to Check Notice RRB NTPC Skill Test 2022 Cancelled: ऐसे चेक करें नोटिस
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए दिनांक 12.08.2022 को आयोजित शिफ्ट-1 टाइपिंग-कौशल-परीक्षा को रद्द करने के सन्दर्भ में सूचना के लिंक पर क्लिक करें।
3.नोटिस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।