RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा ग्रुप की भर्ती के लिए मॉडिफिकेशन लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों का आवेदन गलत हस्ताक्षर और फोटोग्राफ की वजह से निरस्त कर दिया गया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपने एप्लीकेशन में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तारीख भी घोषित करती है। यह परीक्षा सरकारी दिशा निर्देशों और देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 23 फरवरी 2022 से विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। इस ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले रेलवे की रीजनल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों का 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए एक अंक मिलेंगे और गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 अन्य भाषाओं में भी आयोजित की जाएगी।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card Updates: CHECK HERE

Live Updates
13:01 (IST) 16 Dec 2021
सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए योग्यता

लेवल 1 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं पास होना चाहिए। इसके अलावा NCVT द्वारा जारी आईटीआई या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं, लेवल 2 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।

12:29 (IST) 16 Dec 2021
सेंट्रल रेलवे भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से लेवल 2 के 2 पद और लेवल 1 के 10 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

12:02 (IST) 16 Dec 2021
सेंट्रल रेलवे भर्ती 2021

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), सेंट्रल रेलवे ने स्काउट्स और गाइड्स कोटा के तहत लेवल 1 और लेवल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है।

11:31 (IST) 16 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

11:00 (IST) 16 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

10:39 (IST) 16 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दी गई थी परीक्षा

देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

09:58 (IST) 16 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

09:31 (IST) 16 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

08:51 (IST) 16 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इतने रिक्त पद

RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

08:19 (IST) 16 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।