RRB NTPC CBT 2 Result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने गैर- तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आरआरबी चेन्नई की आधिकारिक वेबसाइट rrbchennai.gov.in पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट वेतन स्तर 6 के लिए जारी किया गया है। सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन 9 मई 2022 को किया गया था। पसीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 7 चरणों में किया गया था। परीक्षा 28 दिसंर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक हुई थी। रिजल्ट के साथ रेलवे भर्ती बोर्ड ने कट-ऑफ भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इसे चेक कर सकते हैं।
अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जल्द ही अन्य वेतर स्तर परीक्षा के लिए सीबीटी 2 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
RRB NTPC CBT 2 Result 2022 How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbchennai.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए CBT 2 Result के लिंक पर क्लिक करें।
3.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4.अब रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक करें।
5.अब अंत में प्रिंट निकाल लें।